058 आश्रम

आज समाज में कुछ भी, किसी से छिपा नहीं है। आएँ समस्या की जड़ ही काट दें।
कितनी हैरानी की बात है!
देखो, हस्पताल में दो आते हैं, डाक्टर और मरीज। पर एक बड़ा अंतर है, मरीज रोग के कारण आता है, डाक्टर रोग ठीक करने, रोगी पर करूणा से आता है।
ऐसे ही जगत में भी दो आते हैं, संत और संसारी। संसारी बंधन के कारण आता है, संत बंधन से मुक्त करने।
अब जो बदलने आया है, वह संसारी को न भी बदल पाया तो कोई कलंक नहीं, कम से कम उसने प्रयास तो किया। कलंक तब लगता है, जब वह तो संसार को न बदल पाया, संसार ने ही उसे बदल दिया।
आखिर कारण क्या है?
मेरे भाई बहन! सागर किनारे कि घास पर ज्वार का पानी चढ़ने पर, किनारे की घास पर मिट्टी की एक महीन परत चढ़ जाती है। जब वह ज्वार का पानी उतरता है, तब ऐसा लगता है कि घास रही ही नहीं। सब ओर मिट्टी ही मिट्टी मालूम पड़ती है। पर जल्दबाजी न करें, दो दिन बीते कि मिट्टी झड़ी, नई कोपलें फूटी, और घास पुनः निकली।
ऐसे ही, मन में सत्संग का ज्वार चढ़ने पर, वासनाओं की घास पर वैराग्य की मिट्टी चढ़ने पर, जिसे लगा कि मन में वासना न रही, और वह जल्दबाजी में जगत में उपदेश बाँटने लगा। पर चार दिन बाजार में रहा कि वैराग्य हवा हुआ, वासना फिर फूटी।
बस माया ने चारा फैंका, किसी ने जमीन दी, किसी ने ईंटें गिरवाई। दीवारें उठने लगी, पर अब वह फंसा, दो दिन बाद माया उसके हाथ में रसीदबुक पकड़ाकर, उससे गली गली भीख मंगवाएगी।
लोकेशानन्द पूछता है कि अब वासना के नंगे नाच से उसे कौन बचाएगा?
बुरा मत मान जाना, पर बताओ तो! मीरा, तुलसी, कबीर, नरसी, एकनाथ, तुकाराम, नानक किसी ने आश्रम बनाया था क्या? नहीं ना!
क्योंकि ईंटों से कभी आश्रम नहीं बनता, जिन संत के चरणों में माया से संतप्त जीवों को आश्रय मिले, वे संत के चरण ही आश्रम हैं।
http://shashwatatripti.wordpress.com

Today, nothing in society is hidden from anyone. Come, cut the root of the problem.
What a surprise!
Look, two come to the hospital, doctor and patient. But there is a big difference, the patient comes due to the disease, the doctor comes to cure the disease, with compassion on the patient.
There are two in this world too, sant and common people. Common people come due to bondage, sant comes to release them from bondage.
Now the one who has come to change, if can not change them, he has no fault, at least he tried. Stigma comes when he could not change the world, the world changed him.
What is the reason?
My siblings! On the grass on the sea shore, when the tide water rises, a fine layer of soil covers the grass. When that tidal water descends, it seems that there is no grass. The soil seems to be everywhere. But do not be hasty, after two days, the soil will fall, new leaves will grow, and the grass will returned.
In the same way, when the tide of sermon rose in the mind, the soil of disinterest covered the lust, he felt that there was no lust in the mind, and in a hurry began to teach the world. But he sat in the market for four days that disinterest disappeared, lust erupted again.
Maya threw the fodder, someone gave land, someone dropped bricks. Walls started to rise, but now he got trapped, two days later Maya will hold a receipt book in his hand, and make him a begger.
Lokeshanand asks that now who will save him from the naked dance of lust?
Don't feel bad, but tell me, did Meera, Tulsi, Kabir, Narsi, Eknath, Tukaram, Nanak had built an ashram? No!
Because an ashram is never built by bricks, the sant's feet in which the maya afflicted jeev gets shelter, those feet are the ashram.
http://shashwatatripti.wordpress.com

Comments