059 जीवन सूत्र
मेरे जीवन को बदलने वाला एक बहुत सुंदर श्लोक है-
"यद्धात्रा निज भाल पट लिखितम् स्तोकम् वा महत् धनम्।
कूपे पश्ये पयो निधोआ घटम् गृहणात् तुल्यं जलम्॥"
अर्थ है कि विधाता माथे पर जो लेख लिख देता है, कम या अधिक धन, उतना ही मिलता है। हम सागर पर चले जाएँ या कुएँ पर, जल उतना ही मिलता है जितना पात्र हमारे पास होता है।
अब! जैसा की आप जानते ही हैं कि चिंता के दो ही कारण हैं, प्राप्त की रक्षा और अप्राप्त की कामना। माने जो वस्तु है, उस वस्तु के खो जाने का भय और जो वस्तु नहीं है उस वस्तु को पाने की कामना कि कैसे पा लें, कैसे अपना बना लें, कैसे उस पर अधिकार कर लें?
यदि एक बार कोई मनुष्य शांतिपूर्वक विचार करे, एक बार, एक बार संपूर्ण हृदय से चिंतन करे, और उसकी इस बात पर श्रद्धा बैठ जाए की उतना ही मिलता है जितना मिलना होता है, वही होता है जो होना होता है, जो नहीं होना होता है वह कभी नहीं होता है, तो बताओ उसे क्योंकर चिंता रहेगी? वह तो सदा सदा के लिए भविष्य की चिंता से मुक्त हो गया। और भविष्य की चिंता से मुक्ति ही मुक्ति है।
ध्यान दें, अतीत का शुभ अशुभ कर्म ही, काल पाकर वर्तमान में भाग्य नाम से जाना जा रहा है। बीज कभी का बोया जा चुका, वृक्ष फैल चुका, फल लगने का समय आने पर कोई चतुराई काम आएगी क्या?
जो वर्तमान में किए जा रहे कर्म के भरोसे अपनी मूंछों पर ताव दे रहा है, वह बीज तो बो रहा है, पर यह फल देने में जो समय लेगा, तब तक वह पिछला तो भोगना ही पड़ेगा। यह कर्म उस पूर्वकृत कर्म में हस्तक्षेप नहीं करता।
कोई लाख विवाद करे, लाख मनोवैज्ञानिक तथ्य परोसे, कर्मबल की लाखों प्रकार से दुहाई दे, पर पत्थर पर सिर मारने से पत्थर नहीं फूटता, हाँ माथा अवश्य फूट जाता है।
याद रखो! भोग प्रारब्ध के अधीन है, केवल आत्मज्ञान ही पुरुषार्थ के अधीन है।
जब कबीरदास जी कहते हैं-
"आसन मारी मगन होइ बैठो"
तब इसका अर्थ यह भी है कि आस को मार कर, मस्त होकर बैठो।
लोकेशानन्द कहता है कि सब प्रकार की आशा तृष्णा छोड़कर, भगवान का एक नाम और एक रूप पकड़कर, खूब जप और चिंतन में लगें। दिवास्वप्नों में न खोए रहें।
http://shashwatatripti.wordpress.com
There is a very beautiful verse that has changed my life-
"Yaddhatra nij bhal pat likhitam,
stokam wa mahat dhanam,
Koope pashya payo nidhoa,
ghatam grihanat tulyam jalam."
It means that the fate that is written on you forehead, more or less money, you get that much. Whether we go to the ocean or to the well, we get as much water as size of pot we have.
Now! As you know, there are only two reasons for concern, the protection of the achieved and the wish of the un-received. Means, the fear of losing the things we have, and how to get the thing we don't have, how do I own it, how can I possess it?
If once one thinks peacefully, with all his heart, if he accepts with reverence that what is to be met is to be met, that happens what is to be happen, that can never happen which is not to be happen, then why will he worry? He is always free from future worries. And freedom from future worries is salvation.
Note that the auspicious-inauspicious deeds of the past, after attaining time, are currently known as fate. The seed has been sown earlier, the tree has spread, will any cleverness can work when it comes to bear fruit?
He who is twisting his mustache on the basis of the deeds currently being done, he is sowing the seeds, but it will take time to produce fruit, he will have to be suffered till then. Current deeds do not interfere with those predetermined deeds.
Someone may create a million disputes, give a million psychological facts, but hitting the head with a stone does not explode the stone, yes the forehead definitely explodes.
Remember it! The world is subject to destiny, only enlightenment is subject to effort.
Kabir das ji says-
"Aasan maari magan hoi baitho"
It means that end all desires and sit calmly.
Lokeshanand says that leaving all kinds of desires and craving, engage in a lot of chanting and contemplation. Do not get lost in daydreams.
http://shashwatatripti.wordpress.com
Comments
Post a Comment