060 साधन विचार

पाँच बातों पर विचार करें-
१- भोग ही प्रारब्ध के अधीन है, बोध नहीं। बोध तो पुरूषार्थ के अधीन है। बोध तो अपनाआपा है, जो भोग की इच्छा से ढंक गया है। भोग की इच्छा मिटी कि स्वरूप अनावृत हुआ, बोध हुआ।
२- "अभी मैं सुखी नहीं हूँ, साधन कैसे करूँ? पहले मैं सुखी हो जाऊँ, तब साधन करूँगा" यह कहना ऐसा ही है जैसे कि कोई कहे कि "मुझे खाँसी है, मैं दवा कैसे लूँ? पहले मेरी खाँसी ठीक हो जाने दो फिर मैं दवा भी ले लूँगा।" बताएँ इस बात का कोई अर्थ हुआ?
३- संसार में कर्म होता ही नहीं, क्रिया ही होती है। गुण-स्वभाव ने क्रिया की, पर कर्ताभाव से, क्रिया को कर्म समझकर, कि "मैं नहीं करूंगा तो कौन करेगा? कल मैंने इतना कर लिया था, आज इतना और कर लूँगा, फिर कल सुख भोगूँगा", ऐसा प्रलाप संसारी किया करते हैं, साधक नहीं।
क्रिया तो स्वाभाविक होती रही है, हो रही है, होती रहेगी। उसकी चिंता न लें। 
४- परमात्मा प्राप्ति ही एकमात्र पुरूषार्थ है, कर्म है। भगवान कहते हैं "कर्म में ही तेरा अधिकार है, फल में नहीं", माने भगवत्प्राप्ति रूप कर्म कर, बदले में कुछ चाह मत। मैं तेरा खर्चा दूँगा, रोटी दूँगा। संसार की चिंता छोड़, नाम जप और अंतःकरण के कुरूवंशियों को, माने कर्तृत्वाभिमान को मार दे।
५- इस उपदेश से जगत में अकर्मण्यता नहीं आती। क्योंकि यह सत्वगुणी के लिए है। तमोगुणी तो अभी भी अकर्मण्यता से ग्रस्त है, वह इन बातों पर ध्यान ही नहीं देता। रजोगुणी कभी अकर्मण्य हो नहीं सकता, रजोगुण उसे चैन से बैठने देगा क्या? संत ने उपदेश दिया, सत्वगुणी पकड़ लेगा और चल पड़ेगा। तमोगुणी सुनने से ही इंकार कर देता है, रजोगुणी सुन कर भी अनसुना कर देगा। जगत में रत्ती भर का अंतर नहीं आता।
लोकेशानन्द कहता है कि अब आप अपना विचार दृढ़ कर लें, चिंता न करें, नाम जप में लगें।
अब विडियो देखें- क्रिया और कर्म
https://youtu.be/miRJV6NJmRg

Consider five things
1- Indulgence is subjected to destiny, not realization. Realization is subjected to effort. Realization is our true self, which is covered by desire. As soon as the desire for indulgence is erased, the true self is revealed, realization appears.
2- "I am not happy right now, how can I do the hymn? First let me be happy, then I will do the hymn." it is like someone says "I have cough, how I can take medicine? Let my cough gone, then I will take the medicine." Tell me it makes any sense?
3- There is no karm in the world, there is action. But considering the action as karm, "Who will do it if I won't? Tomorrow I have done so much, today I will do so much more, then tomorrow I will enjoy it", worldly people do this babble, not the seeker.
Action is being happening naturally, will continue to happen. Don't bother about that.
4- Bhagwan's attainment is the only karm. Bhagwan says "You have authority in karm only, not in result", go for realization, don't desire anything in return. I will pay you, I will give you bread. Quit worrying about the world, chant the name and kill the Kuruvanshis of conscience, means kill the ego of doing.
5- This preaching does not cause stagnation in the world. Because it is for satvaguni. Tamoguni is still suffering from stagnation, he does not pay attention to these things. Rajoguni can never become stagnant, will Rajogun let him sit in peace? The sant preached, Satvaguni would catch up and walk. Tamoguni refuses to listen; Rajoguni will not listen even after listening. The world gets no difference.
Lokeshanand says that now you decide firmly, don't worry, chant the name.
Now watch the video- Karm and Kriya
https://youtu.be/miRJV6NJmRg

Comments