062 साधक की रहनी
एक परमात्मा के संदर्भ में ५ बातें-
१- यह निर्विवाद सत्य है कि परमात्मा एक है, और दृष्टि में आता है कि जीव अनेक हैं। तो जैसी जिसकी रति हो, जिसको जो अनुकूल पड़ जाए, वह उस एक परमात्मा को किसी नाम से पुकारेगा, तो कोई दूसरा किसी अन्य नाम से। तुम्हें मैं भाई कहता हूँ, कोई पुत्र कहेगा, कोई पिता, कोई पति, कोई राजु, मुन्ना, चिंटू। पर तुम तो एक ही रहोगे।
भिन्न भिन्न नामों से पुकारे जाने पर भी तुम्हारे एक होने में कोई अड़चन नहीं आती। तब दुनियावाले उस एक अखंड अद्वै ज्ञानस्वरूप आत्मचेतन परमात्मा को कितने ही नामों से पुकारें, वह एक ही रहता है।
२- कुछ भी किसीको अर्पण करो, जाएगा उसी एक के पास, तो घूम घूम कर सबको क्या देना? किसी एक को सारा का सारा एकबार में ही क्यों न दे दो, पहुँचेगा उसी एक के पास।
तब पत्ते सींचने से क्या लाभ? उठाओ अपनी श्रद्धा से भरा पात्र और मूल में, एक परमात्मा के चरणों में ही डाल दो।
३- जैसे मान लो किसी ने कहीं सुंदरकाण्ड का पाठ रखा है, तो "ॐसर्वेभ्यो देवेभ्यो नमः" कहते हैं। पर हनुमानजी की पूजा विशेष होगी। जैसे घर में जितने लोग हैं सबका आदर है पर मैं जिनसे हूँ वो एक मेरा पिता है।
चाचा कौन? पिता का भाई। दादा कौन? पिता के पिता। बाकी सब हैं तो, पर पिता के संबंध से हैं, पिता विशेष है। योंही यहाँ भी समझना है।
४- परमात्मा तो अनाम है। किन्तु उसका कोई नाम भले न हो, क्योंकि वह सब में है, अतः किसी को भी पुकारो, वही पुकारा जाता है। अनाम होते हुए भी, सब नाम उसके हैं। वही एक मुझमें, तुममें, सबमें अंदर बाहर छाया है। उसके सिवा कोई है ही नहीं। अब हमें उस तक की यात्रा करनी है, तो अनेक से मैं कैसे जाऊँ? जाना तो एक से ही पड़ेगा।
इसीलिए किसी एक को पकड़ लो।
५- असली नकली के चक्कर में नहीं पड़ना। श्रद्धा हो, तो नकली भी असली हो जाता है, और श्रद्धा न हो तो असली भी कुछ काम नहीं आता।
लोकेशानन्द कहता है कि इसमें दूसरे से उलझना नहीं, दूसरे की आलोचना करनी नहीं, कौन क्या करता है, क्या कहता है, उसकी और झाँकना नहीं। दृष्टि अपने पर रखकर चल पड़ना है, यही साधक की रहनी है।
अब विडियो देखें- अनन्यता- परमात्मा प्राप्ति की विधि
https://youtu.be/S48p-qsD53M
5 things in the context of One Bhagwan-
1- It is the undisputed truth that Bhagwan is one, and it is seen that creatures are many. So whichever someone likes, whichever suits him, he will call that one Bhagwan by some name, and another by another name. I call you brother, someone says you son, someone father, someone husband, someone Raju, Munna, Chintu. But you will remain the same.
Even when called by different names, there is no hindrance in being one. Then the people of the world may call Bhagwan by how many names, he remains the same.
2- Offer anything to anyone, will go to the same Bhagwan, so why give it away to everyone? Why not give the whole to one only, it will reach the same one.
What is the benefit of watering the leaves? Pick up your pot filled with reverence and put it in the root, at Bhagwan's feet.
3- Suppose someone has put a Sunderkand puja somewhere, then they say "Sarvebhyo Devebhyo Namah", I bow to all deities. But the worship of Hanuman ji will be special. Like all the members in the family are respected, but the one I am from, is my father.
Who is Uncle?- Father's brother, who is Grandfather?- Father's father. Everyone else is, but they are related to the father, the father is special. Likewise you have to understand here too.
4- Bhagwan is anonymous. But he may not have any name, because he is in everyone, so call anyone, he is called. Notwithstanding any name, all the names belong to him. That Bhahwan is in me, in you, inside and outside. There is no one but him. Now we have to travel to him, so how do I go through many ways? Will have to go by only one.
That's why catch one name.
5- Don't get caught in the discussion of real and fake. If there is reverence, then fake also becomes real, and if there is no reverence, then nothing is real.
Lokeshanand says that do not get involved in others, do not criticize others, who does what, who says what, do not look at others. The vision has to be kept on yourself, this is what the seeker has to do.
Now watch the video- Method of attaining Bhagwan
https://youtu.be/S48p-qsD53M
Comments
Post a Comment