066 असली दशहरा
रामचरितमानस कोई कहानी की किताब नहीं है, अपने मानस में, मन में देखा गया राम चरित्र है। हमें भी मानस के पात्रों को व्यक्ति रूप में नहीं, अन्तःकरण की वृत्ति के रूप में देखना है।
ध्यान दें, तुलसीदास जी विनय पत्रिका में लिखते हैं-
"अपारे संसारे विषय विष पूरो जलनिधि"
"रचित मन दनुज मय रूप धारी"
माने विषय वासना के जल से भरा यह संसार ही सागर है। इस संसार-सागर में, आपका मन ही मय दानव है, इसी के द्वारा रचित यह आपका शरीर ही लंका है।
इस देह रूपी लंका का वास्तविक उत्तराधिकारी जीव रूपी विभीषण है। पर यह जीव रूपी विभीषण, मोह रूपी रावण, अहंकार रूपी कुम्भकरन, काम रूपी मेघनाद और वासना रूपी सूर्पनखा के वशीभूत है।
जीव-विभीषण, भगवान का टूटा फूटा भजन तो करता है, पर अपनी आँखों से मोहादि के, सब प्रकार के अनाचार दुराचार पापाचार को देखता हुआ भी, मोह की सत्ता का विरोध नहीं करता।
जब जीव के करोड़ों जन्मों का किया हुआ पुण्य, फल देने को खड़ा होता है, तब उसके जीवन में हनुमान रूपी संत आते हैं, तब ही जीव रूपी विभीषण को साहस होता है और वह मोहादि को चुनौती देता है। वह मोह रूपी रावण की लात तो खाता है, पर अन्ततः गिरता पड़ता भगवान की शरण में जाता है। भगवान अंतःकरण में अवतरित होकर, उतर कर, मोहादि का नाश कर देते हैं। और शान्ति रूपी सीता, जो मोह के कारण, हृदय रूपी अशोक वाटिका में बन्दी पड़ी थी, बंधन से मुक्त हो जाती है। यही असली दशहरा है।
बाहर लाख रावण जलाओ, जब तक भीतर मोह की सत्ता है, जब तक भक्ति मोह वाटिका में बन्दी पड़ी है, तब तक आपके जीवन में दशहरा कहाँ?
लोकेशानन्द कहता है कि अब हमें भी इसी विधि से मोह-रावण का नाश कर, असली दशहरा मनाना है। तभी जीवन में असली दिवाली आती है।
अब विडियो देखें- रावण वध
https://youtu.be/mNGe81Igbq0
Ramcharitmanas is not a story book, it is the character of Shri Ram seen in the mind. The characters of this scripture are to be seen not as individuals, but as instincts of mind.
Note, Tulsidas ji writes in Vinay Patrika -
"Apaare sansaare vishay vish puro jalnidhi"
"Rachit man danuj May roop dhari"
It means, this world is the ocean filled with water of lust. In this world-ocean, your body is Lanka, it is composed by May demon, the mind.
The real successor of this body Lanka is Vibhishan, the Jeev. But this Jeev Vibhishan is stuck by Ravan-attachment, Kumbhkarn-ego, Meghnad-desire and Surpnakha-lust.
Jeev-Vibhishan performs a little bit of chanting, but doesn't oppose to the power of Ravan etc. even seeing all kinds of incestuous misconduct of attachment with his own eyes.
When his virtuous deeds done in millions of births arises to give result, a sant like Hanuman comes in his life, then this Jeev Vibhishan has courage and then only he challenges Ravan. Although he bears the kick of attachment Ravan, but then goes to Bhagwan's shelter. Bhagwan incarnates/descends in conscience, and destroys attachment etc. And Sita-devotion becomes free from bondage, who was imprisoned earlier in Ashoka Vatika. This is the real Dashahara.
Burn millions of Ravan outside, as long as there is power of attachment within, as long as devotion is imprisoned, where is Dashahara in your life?
Lokeshanand says that now we also should destroy attachment-Ravan by this method and celebrate the real Dashahara. That's when real Diwali comes in life.
Now watch the video- Killing Ravan
https://youtu.be/mNGe81Igbq0
http://shashwatatripti.wordpress.com
Comments
Post a Comment