070 संत पर श्रद्धा

कितनी ही श्रेष्ठ बात हो, संसारी कमी निकाल ही लेता है। असली फल छोड़कर, छिलका रख लेता है। तुम दही लेने बाजार में आए, दूसरी दुकानों से तुम्हें लेना क्या? दही लो और घर जाओ। अपना लक्ष्य साधा और वापस आ गए। पर मूर्ख लक्ष्य से चूकता है, विवाद में पड़ता है। जिसे अपने रास्ते से लेना देना नहीं, जो दूसरे में उलझा, वह माया से पिटेगा।
जैसे मक्खी के लिए गुड़ भी है, गंदगी भी, विवेकी अच्छा ग्रहण कर लेता है, वह दाँए बाँए झांकता ही नहीं, पर मूढ़ गोबर में मुंह मारता है।
मेरे भाई बहन! तुम्हें क्या मतलब कि कौन क्या कर रहा? तुम्हें दिल्ली जाना है, रास्ते में कईं रास्ते निकलते हैं, उन पर चलने वालों से क्यों उलझते हो?
ऐसे समझें, सद्गुरू माने पति। जिसका कोई पति नहीं, वह किसी सुहागिन को क्यों टोके? जिनके पति हैं, वे अपने अपने पति की ही सेवा में संतुष्ट रहें। और यदि कोई दो साधक किन्हीं एक ही महापुरुष को पति मानते हों, तो वे पति जिसे जो आज्ञा दें, वे साधक अपने कर्त्तव्य पर ही दृष्टि रखें। किसी से कहीं कोई भूल लगेगी, तो वे सर्वसमर्थ परमात्मा यहाँ पति रूप में सदा उपस्थित ही हैं, वे उसकी भूल स्वयं सुधार लेने में पूर्ण समक्ष हैं, इसमें कोई संशय न करे।
पर जिनकी दोष दृष्टि है, उनकी ऐसी दृष्टि का कारण है जीवन के एकमात्र लक्ष्य परमात्मा में प्रेम न होना। और लक्ष्य से प्रेम तो तब हो जब जीवन में उस लक्ष्य की प्राप्ति वाले किसी संत के प्रति श्रद्धा हो।
जो कहता है कि श्रद्धा कैसे करूं? उससे पूछो कि वह किस मुंह से अपने पिता को पिता कहता है? अपने पुत्र को पुत्र कहता है? श्रद्धा है तभी तो कहता है।
श्रद्धा के बिना तो एक कदम भी चलना असंभव है, इसके बिना तो व्यवहार जगत ही नहीं निभता, परमार्थ कैसे निभेगा?
लोकेशानन्द कहता है कि बुरा मानो तो सौ बार मानो, पर सत्य यही है कि किसी महापुरुष की चरणधूलि में लोटपोट हुए बिना भगवद् प्रेम प्राप्त नहीं होता, नहीं होता, नहीं ही होता।
अब विडियो देखें- श्रद्धा की कीमत
https://youtu.be/zLJ8NlCXg-Y

No matter what the best thing, the world takes away the deficiency. Leaving the real thing, keeps the husk. You came to the market to get yogurt, what did you need from other shops? Take yogurt and go home. Achieve your goal and come back. But the fool misses the goal, falls in the dispute. The one who has nothing to do with his own path, the one who gets entangled in the other, is beaten by Maya.
Just as for a fly, there are both, jaggery and filth, prudent acquires good, he doesn't peek right or left, but fools nibble in dung.
My siblings! What is your concern that who is doing what? You have to go to Delhi, there are many paths on the way, why do you mess with those who walk on another paths?
Think like this, Guru means husband. One who has no husband, why should he interrupt a married woman? Those who have found their husband, should be satisfied in the service of their respective husbands. And if any two seekers consider any one great man to be husband, then the husband will command them accordingly, those seekers should keep an eye on their duty. If someone will make a mistake somewhere, then Bhagwan is always present here as a husband, they are fully in front of Him to take corrections, do not make any doubt about it.
But the reason for such vision of flaws, is the lack of love for Bhagwan, the only goal of life. And love for the goal is when there is reverence for any sant who has achieved that goal in life.
If you ask how to have reverence? Ask yourself by which mouth do you call your father a father? And call your son a son? It is reverence that only then you say so.
Without reverence, it is impossible to walk even one step ahead.
Lokeshanand says that if you feel bad, feel a hundred times, but the truth is that without bathing in the dust of an enlightened great man's feet, love for Bhagwan is not attained.
Now watch the video- Price of Reverence
https://youtu.be/zLJ8NlCXg-Y

Comments