071 संतुष्ट हो रहो

अभी मैं एक बात पढता था-
"खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है उम्र का पानी।
वक्त की बरसात है कि थमने का नाम नहीं ले रही॥"
और यह है भी गजब है कि लाख बार भोगे हुए भोगों की चाह अब भी बनी है।
बिल्कुल स्पष्ट मालूम पड़ रहा है कि मृत्यु सरकी आ रही है, शरीर दरक रहा है, फिर भी वासना फड़क रही है। किस भरोसे पर हम बेहोश होकर घूम रहे हैं?
ऐसा भी नहीं है कि हम जानते नहीं-
"हाए आसार बुढ़ापे के हुए जाते हैं,
और हम दिन की तरह रोज ढले जाते हैं।
शरम तो ये है के सब जान के अनजान हुए,
और अब भी उसी माया पे मरे जाते हैं॥"
क्या देखना बाकी रह गया, कौन सा स्वाद है जो लिया नहीं, सब तो भोग चुके, अब तो होश में आना ही चाहिए।
और मौत सिर पर खड़ी है। कितनों को तो हम जला आए, कितने जलने को तैयार पड़े हैं, यहाँ तो सब कतार में ही खड़े हैं। इस कतार का कोई कायदा कानून भी नहीं है, आगे पीछे का कोई हिसाब नहीं है, यहाँ कभी भी, किसी को भी, कहीं से भी, उठा लिया जाता है। यहाँ कोई अंतिम इच्छा ही पूछ ली जाती ऐसा भी अवकाश नहीं मिलता।
लोकेशानन्द कहता है कि अभी जब हम इसे पढ़ रहे हैं, अभी संकल्प लेना चाहिए कि प्रारब्ध से जो मिलेगा, मैं उसी में संतुष्ट रहता हुआ साधन में लगूँगा, किसी भी प्रकार से अन्य की माँग नहीं करूँगा। निंदित वस्तु सामने भी आई तो मुंह फेर लूँगा, उनकी और आँख उठा कर भी नहीं देखूँगा।
अब तो मैं उस प्राणप्रियतम भगवान को पाकर ही रहूँगा। यह शरीर कल का छूटता आज छूट जाए, पर मैं संसार की अंधी गलियों में, वासना के कीचड़ में लथपथ होकर नहीं मरूँगा, मैं तो भगवद्पथ पर चलते चलते ही शरीर का त्याग करूँगा।
http://shashwatatripti.wordpress.com

Today I was reading this-
"The water of age is flowing above the danger mark, but the rain of time is not taking pause."
And it is also amazing that we have enjoyed pleasures a million times, but their desire is still there.
It seems clear that death is coming, body is going, yet lust is bursting. On what confidence are we walking unconsciously?
And it is not that we don't know. We know that old age is coming, as the days are passing, so are we becoming weaker every day. The shame is that despite knowing all of this, we are still dying on the same illusion.
What remains to be seen? What is the taste that has not been taken? Everyone has enjoyed a lot, now one must come to consciousness.
The death is standing on our head. How many have been burnt by us, how many are ready to be burnt, here all are standing in queue. Also there is no law in this queue, there is no back and forth, anytime, anyone, from anywhere, could be picked up. Even no final wish is asked here.
Lokeshanand says that right now while we are reading this, we should take a pledge that whatever I get from destiny, I will remain satisfied in the same, I will not demand anything else in any way. Even if the condemnable object comes in front, I will turn my face away, I will not even raise my eyes.
Now, I will remain only after finding that beloved Bhagwan. This body will be left tomorrow, but I will not die in the dark streets of the world, soaked in the mud of lust. I will sacrifice the body while walking on Bhagwan's path.
http://shashwatatripti.wordpress.com

Comments