073 जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि
एक बड़ी गजब बात है, जो हम सब बचपन से सुनते आए, "जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि॥" हैरानी यह है कि हजार बार सुने हुए होने पर भी, इसका असल अर्थ, अनुभव होने के बाद समझ आया, कि "ओह! यह बात थी"।
ध्यान दें! पत्थर एक आयामी है, वह बस है। है तो उतना ही जैसे हम हैं, पर उसके पास जानने की क्षमता न होने से, वह इतना भी नहीं जान पाता कि "मैं हूँ"। माने वो है, पर अपने होनेपने को नहीं जानता। दृष्टि न होने से उसे कोई सृष्टि नहीं भासती।
पशु द्विआयामी है, वह है भी और जानता भी है कि "मैं हूँ"। उसके पास दृष्टि तो है, पर देह तक सीमित है, अतः उसका संसार, उसकी देह और उसके संबंधी ही हैं। माने उसकी सीमित दृष्टि के अनुसार ही उसकी सृष्टि भी उसकी देह के इर्दगिर्द ही सीमित है।
पर मनुष्य है भी, जानता भी है कि "मैं हूँ", और उसमें तीसरा आयाम भी है, उसके पास विवेक होने से, उसकी दृष्टि इतनी व्यापक है कि वह कहीं तक भी, यहाँ तक कि परमात्मा तक भी जा सकता है।
तब जिस मनुष्य की दृष्टि जहाँ तक है, वहाँ तक ही उसकी सृष्टि का विस्तार हो जाता है। जिस मनुष्य की दृष्टि देह और देह के संबंधों तक ही है, वह एक अर्थ में पशु ही है, पशु की ही तरह उसका संसार देह तक ही सीमित है। जिसने समाज को दृष्टि में ले लिया, उसको सारा समाज ही उसका संसार हो गया, राष्ट्र को दृष्टि में लेने वाले को संपूर्ण राष्ट्र उसका संसार है।
और यही मनुष्य अगर परमात्मा को भी दृष्टि में ले ले, परमात्मा तक अपनी दृष्टि ले जाए, परमात्मा पर अपनी दृष्टि टिका ले, तो क्यों नहीं वह परमात्मा भी उसकी सृष्टि का अंग हो जाएगा?
तो जो साधक परमात्मा का एक नाम रूप पकड़कर, निरंतर उसे दृष्टि में रखने लगे, क्यों नहीं वह परमात्मा उसी नामरूप को धारण कर उसके संसार का अभिन्न अंग बन जाए? फिर वह परमात्मा दिखने लगता है, बात करने लगता है, साथ रहने लगता है। बस आप अपनी दृष्टि उस पर टिकाएँ तो।
अब विडियो- मूल बात
https://youtu.be/usTurxVHUFU
There is a wonderful thing, which we all have heard since childhood, "As your vision is, the same will be your world. Surprisingly, even after being listened to a thousand times, the real meaning of this was realized after experiencing.
Note! The stone is unidimensional, it is just present here, as we are, but with no vision, it doesn't even know that "I am". It is, but does not know its own being. There is no world for a stone because of lack of vision.
The animal is two-dimensional, it is, and knows too that "I am". It has vision, but is limited to it's body, so it's world moves around it's body and relatives. According to it's limited vision, world for an animal is also limited to it's body.
But, man is, knows too that "I am", and there is also a third dimension in him, having a conscience, his vision is so wide that his vision can go anywhere, even to the divine.
Then as far as his vision is concerned, his world also extends to that point. A man whose vision is stuck at his body and relatives, in a sense he is just like an animal, his world is limited to his body. Whoever took the society in sight, the whole society became his world. The one who took the nation in sight, the whole nation is his world.
And if this man takes the divine in sight, takes his vision to the divine, and focuses his eyes on the divine, then why won't that divine also become a part of his world?
So, the seeker who is holding Bhagwan's one name and form, who constantly keeps Bhagwan in his sight, why does not Bhagwan become an integral part of his world by wearing the same name and form? Then Bhagwan starts appearing, Bhagwan talks, Bhagwan starts living together. Just keep your eyesight on Bhagwan.
Now video- Basic Thing
https://youtu.be/usTurxVHUFU
Comments
Post a Comment