077 सत् असत् विवेक विचार
"एक बहुत छोटे से पर्वत में एक बहुत बड़ी गुफा थी। उस गुफा में एक धुएँ से बने देश में तीन बड़े सुंदर राजकुमार प्रसन्नतापूर्वक रहते थे। उनमें से एक तो अभी गर्भ में ही नहीं आया था, शेष दो गर्भ में तो थे पर अभी बाहर नहीं आए थे। हालांकि वहाँ गर्भ नाम की कोई वस्तु ही हो, ऐसा भी नहीं था। वे तीनों एक बड़े ही असत् नगर में, धर्मपूर्वक घूमते थे। एकबार तीनों अपने शून्य नगर से निकल कर कहीं जा रहे थे, कि उन्होंने आकाश में फलों से लदे पेड़ देखे। आज भी वे उसी पेड़ पर बैठ कर, उन स्वादिष्ट फलों को खा रहे हैं।"
बस जैसी ये कहानी है, बस ऐसी ही यह संसार की रचना है। जैसे पढ़ते पढ़ते यह कहानी बिखर जाती है, जैसे खोदते खोदते रेत की दीवार तितर बितर हो जाती है, बस ऐसे ही विचार करते करते ही यह संसार की रचना भी किसी इन्द्रजाल की तरह दृष्टि से ओझल हो जाती है।
यह कहानी जैसे यदि किसी बालक को सुनाई गई होती, तो वह इस कहानी को बड़े आश्चर्य से, बड़ी रुचि से सुनता, और इस कहानी को सत्य मानकर, "आगे क्या हुआ होगा?" ऐसे व्यर्थ प्रश्नों में अपनी बुद्धि को उलझा कर, रात नींद में इस कहानी विषयक स्वप्न में, राजकुमार, पर्वत, गुफा, धुएँ के देश और आकाश के पेड़ों की कल्पनाओं में खोया रहता।
पर यद्यपि आप इस कहानी में नहीं उलझे हैं, और आपने इसे किसी की व्यर्थ कपोल कल्पना मान कर, इसकी उपेक्षा कर दी है। लेकिन इससे आपका विचारवान होना सिद्ध नहीं होता।
क्योंकि आपने इस कहानी जैसी ही एक दूसरी कहानी को, इस जगत की रचना को तो सत्य मान ही रखा है।
कल्पवृक्ष के नीचे बैठे मनुष्य को जैसे जो जो कल्पना मन में उठती जाती है, वो वो दृश्य उसे मालूम पड़ने लगते हैं;
सर्वव्यापक, नित्य, स्वप्रकाश, देश-कालादि से पार, आत्मस्वरूप, अपनाआपा, अपनी ही मनन शक्ति से, टूटी फूटी श्रृंखला वाले, इस न हुए जगत की, कल्पना करके, इसके मिथ्या दृश्यादि को सत्य मानकर, "हाय! हाय! मैं इसमें कैसे आ फंसा?" ऐसा मूर्खतापूर्ण प्रलाप कर रहा है।
लोकेशानन्द का अनुभव है कि जिनकी बुद्धि को सत्-असत्-विवेक की तलवार से, समस्त कल्पनाओं को काटना आ गया, वह अपने स्वरूपगत अद्वैतानन्द में विश्राम पा जाता है।
http://shashwatatripti.wordpress.com
"There was a very big cave in a very small mountain. In that cave, three big beautiful princes lived happily in a smoky country. One of them was not yet in the womb, the remaining two were in the womb but still didn't come out. Even though there was nothing like a womb there. All three of them used to roam religiously in a big fake city. Once all three were going out of their fake city, that they saw a tree hanging from the sky, laden with invisible fruits. Even today they are sitting on the same tree, eating those delicious fruits."
Just like this story, is this creation of the world. This story gets shattered as you read, as the wall of sand is shatters while digging, likewise just by contemplateing , the creation of this world also disappears like magic.
This story, if it had been narrated to a child, he would have heard this story with great surprise, with great interest, and considering this story to be true, "What would have happened next?" By entangling his intellect in such meaningless questions, in his sleepy night dream, that child would have been lost in the imaginations of that mountain, cave, land of smoke and trees of the sky.
But even though you have not got involved in this story, and you have ignored it, considering it as a vain fantasy of someone. But this does not prove your eligibility.
Because you, like this story, have accepted a different story as true. Have accepted the creation of this world as true.
As the person sitting under Kalpavriksha starts to see the imagination that arises in the mind;
Omnipresent, eternal, self-illuminating, true self, soul, with his own thinking power, imagining this world, and considering its false vision to be true, "Alas! How did I get caught up in it?" Is doing such a silly babble.
The experience of Lokeshanand is that whose mind has learned to cut all such imaginations with the sword of wisdom, he finds rest in his characteristic joy.
http://shashwatatripti.wordpress.com
Comments
Post a Comment