078 दुख का कारण
ध्यान दें! दुख का मूल कारण अपने सत्य स्वरूप को न जानना है।
जब तक स्वरूप ज्ञान न हो, तब तक कितने ही सुख साधन आपके पास हों, कितना ही वैभव हो, कितना ही अनुकूल भरापूरा परिवार हो, कितनी ही प्रतिष्ठा हो, कोई रोग भी न हो, किसी की कोई देनदारी भी न हो, बढ़िया चेहरा मोहरा हो, चन्द्रमुखी पत्नी हो, आज्ञाकारी पुत्र हों, शास्त्र साधन आदि में प्रवीणता हो, माने कितना ही, कुछ भी क्यों न हो, फिर भी आप तनावग्रस्त, परेशान और दुखी रहेंगे ही, कारण कि दुख का मूल कारण स्वरूप का अज्ञान तो बना ही हुआ है।
उस एक अखंड अद्वै ज्ञानस्वरूप सर्वव्यापक अनिर्वचनीय ब्रह्मस्वरूप में, उसी की अनिर्वचनीय माया शक्ति ने, स्वरूप पर आवरण डाल कर, उसे छिपा दिया, यही अज्ञान हुआ। इसी अज्ञान ने फिर विक्षेप उत्पन्न कर, उस कालातीत अपनाआपा में, काल का भ्रम पैदा कर दिया।
अब इस अज्ञान में, कालभेद से, अतीत वर्तमान और भविष्य की कल्पना हो गई। यह तो सर्वविदित ही है कि अतीत की स्मृति दुख है, भविष्य की कामना भी दुख है और वर्तमान में सुख से राग और दुख से द्वेष तो साक्षात् दुख हैं ही।
तो जब तक अज्ञान रहेगा, तब तक उसका कार्य काल का विभाजन रहेगा, और तभी तक पुनः इसका कार्य दुख रहेगा, रहेगा, रहेगा ही।
विचार करें! मौत का दुख इसी "काल" के कुछ समय के लिए छिन जाने का ही दुख है। और मोक्ष का सुख इसी काल के सदा सदा के लिए मिट जाने का सुख है।
आप बताएँ! जो अज्ञान से छूटने का प्रयास नहीं करता, सीधे ही दुख से छूटने का प्रयास करता है, वह मूर्खता नहीं कर रहा है तो क्या कर रहा है?
जिसका अज्ञान नष्ट हो गया, उसने तो कालातीत को पा लिया, उसके लिए अतीत ही नहीं रहा, वह किसे याद करे? भविष्य भी नहीं रहा, वह किसकी कामना करे? उसके लिए तो वर्तमान तक नहीं रहा, तो वह रागद्वेष से रहित होकर, परम शांति को उपलब्ध हो गया, अब वह दुखी क्यों होगा?
अब विडियो देखें- हृदय की जलन का उपाय
https://youtu.be/1w8O2QfJO1o
Pay attention! The root cause of grief is ignorance of one's true self.
Till there is no knowledge of one's true self, no matter how many amenities you have, how much prosperity, how favorable family, how much prestige, no disease, no liability to anyone, great personality, beautiful wife, obedient son, proficiency in scriptures, you will still be stressed, upset and unhappy, because the root cause of grief, ignorance of one's true self, still exists.
The indescribable Maya power of that one omnipresent unchallengeable Brahm, has covered his form, hid it, this is the birth of ignorance. This ignorance again created a deflection, in that timeless true self, created an illusion of time.
Now in this ignorance, with the distinction of time, the past, present and future are imagined. It is well known that the memory of the past is grief, wishing for the future is grief and in present, the desire for happiness, and hatred of grief are also grief.
So as long as ignorance remains, time will be there, and till then grief will remain, will remain.
Consider! Death takes away time from you. And salvation eradicates time itself. That's why death is grief, and salvation is joy.
You tell! The one who does not try to get rid of ignorance, directly tries to get rid of grief, what is he doing if he is not fooling himself?
Whose ignorance is destroyed, he has attained timelessness, for whom there is no past, whom should he remember? There is no future, what would he wish for? Even the present is not left for him. So why would he be sad now?
Now watch the video- Remedy for Grief
https://youtu.be/1w8O2QfJO1o
Comments
Post a Comment