079 समय का हिसाब

आज एकबार, प्रत्येक साधक, धैर्यपूर्वक, अपनी वर्तमान स्थिति की तुलना, अपने पिछले वर्ष की स्थिति से करे। 
देखें कैसे बातों ही बातों में एक वर्ष बीत गया। यह दो बात सिखाता है।
एक तो यह कि हमारे पास समय है ही कहाँ? जैसे यह एक वर्ष बीत गया, ऐसे ही दस बीस और बीत जाएँगे, और मालूम भी नहीं पड़ेगा कि कब बीत गए?
दूसरी यह कि इन बारह महीनों में, हम पर कितना ही विपरीत समय क्यों न रहा हो, आखिर तो कट ही गया।
आप विचार करें कि इस एक वर्ष में, आपसे कितना साधन हुआ, कितना ज्ञान उतरा, कितनी अनुभूति हुई, कितनी शांति, कितना संकल्प बल, कितना वैराग्य, कितना धैर्य और संतोष बढ़ा?
यदि आपको उत्साहवर्धक परिवर्तन मालूम पड़ता है, तो आपको सौ गुणे उत्साह से साधन मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। और यदि कोई विशेष अंतर नहीं आया हो, कमोबेश स्थिति एक ही जैसी हो, या कहीं कुछ बिगड़ी ही दिखती हो, तब यह विचारणीय बात है।
मेरे भाई बहन, आप भले ही रुके रहो, समय नहीं रुकता। अच्छा हो या बुरा, सरकते सरकते सरक ही जाता है। एक वर्ष का तो बहाना है, यहाँ तो जन्मजन्मान्तर बीत गए।
यह जीवन है, दिन रात की तरह यहाँ अच्छे बुरे सब दिन आते ही हैं। साधक तो वही है जो जिंदगी की हजार उठा पटक में भी, साधन मार्ग पर चलता चला गया, चलता चला गया।
अत: हमें कभी धैर्य नहीं खोना, हिम्मत नहीं हारनी। जैसा भी समय हो, आज अभी से ही नाम जप में लगना चाहिए।
लोकेशानन्द सुनता है कि यह संसार दही की बाल्टी की तरह है, जिसमें मानो दो चूहे गिरते हैं। एक चूहा हिम्मत हार गया, और उसने उसी दही में डूब कर जान गंवा दी। दूसरे चूहे ने हिम्मत नहीं हारी, वह प्रयास करता रहा, करता रहा। उसने दही को मथ कर, सख्त मक्खन बना दिया, और उस पर चढ़कर, बाल्टी से बाहर आ गया।
असली कीमत दूसरे चूहे की है।
अब विडियो- आप यहाँ क्यों हो?
https://youtu.be/S6wiMrpKXUw

Today, once each seeker, patiently, should compare his current situation with his previous year's situation.
See how one year has passed right in front of your eyes. It teaches two things.
One is that where do we have time? As one year passed, ten and twenty more will pass, and we will not even know when they passed.
The second is that in these twelve months, no matter how good or bad time we had, it passed.
Think about how much means you have done in this one year, how much knowledge you have got, how much experience, how much peace, how much determination, how much quietness, how much patience and satisfaction have you got?
If you see an encouraging change, then you should move forward on your spiritual path with a hundredfold enthusiasm. And if there is no specific difference, if condition is more or less same, or there is some deterioration, then it is a matter of consideration.
My siblings! Even if you stay, time does not stop. Good or bad, it keeps moving, keeps moving. This one year is just an example, here births have passed.
This is life. Like day and night, good and bad days come here. The seeker is the one who, even in the thousand troubles of life, keeps on walking on his spiritual path, keeps on walking.
So never lose patience, don't lose courage. Whatever the time, start chanting from today itself.
Lokeshanand heard that this world is like a bucket of curd, in which two rats fall. One rat lost courage, and lost his life by drowning in the same curd. The other rat did not lose courage, he kept trying, kept trying. He churned the curd, turned it in hard butter, climbed on it, and came out of the bucket.
The actual value is of second rat.
Now video- Why are you here?
https://youtu.be/S6wiMrpKXUw

Comments