082 सुख और दुख
मेरे आत्मन! यह जो दुनिया है, यह दो पर टिकी है। दो पर न टिकी होती तो इसका नाम दुनिया नहीं, इकनिया होता।
सही बात है। यहाँ जो है जोड़े में है। दिन है तो रात है, जन्म है तो मृत्यु है, लाभ है तो हानि है, मान है तो अपमान है, ऐसे ही सुख है तो दुख भी है।
सिक्के के दो पहलुओं की तरह, एक हाथ में आएगा, तो दूसरे को साथ ही लाएगा।
एक सामने है तो दूसरा पीछे छिपा है, प्रतीक्षा में है, अब बाहर निकला कि तब।
सागर की लहर जो अभी उठी ही है, अभी गिरेगी भी। और जितनी ऊपर उठी, उतनी ही नीचे जाएगी, उसे कौन रोकेगा? सूर्य निकला है तो छिपेगा भी।
परेशानी तब है जब तुम सुख तो चाहते हो, दुख नहीं चाहते। सुख से तो सटना, पर दुख से हटना, यह ऐसा असंभव काम है, जो न कभी हुआ है, न होगा।
सुख की चाह की, कि दुख को निमंत्रण गया। सुख आने की तैयारी में लगा, कि दुख पीछे से दरवाजे पर आ खड़ा हुआ।
तुम या तो दोनों को अस्वीकार कर दो, या दोनों को स्वीकार कर लो।
और बड़ा ही सरल सीधा और गजब का रहस्य यह है, कि तुमने दुख को स्वीकार किया कि दुख के प्राण गए। फिर दुख है ही नहीं।
"क्वचित् भूमो शय्या क्वचिद्पि च पर्यंकशयनम्,
क्वचित् शाकाहारी क्वचिद्पि च साल्योदन रुचिः।
क्वचित् कंथाधारी क्वचिद्पि च दिव्याम्बरोधरो,
मनः स्वीकार्यार्थी नगणयति सुखम् न दुखम्॥"
लाख दुख क्यों न आ जाएँ, सदा मुस्कुराते खिलखिलाते रहने वाले को उस दुख की आँच छू भी नहीं पाती।
लोकेशानन्द कहता है कि प्रशंसा या आलोचना करने से, ताली या गाली से कुछ नहीं होगा, बात तो तब है जब यह सूत्र अंतःकरण में उतर जाए। तब तो जीवन संवर जाए।
अब विडियो देखें- सुखी या शांत हो जाओ।
https://youtu.be/9_NVOf7Dtik
My soulmates!
This world rests on two. Everything here is in pairs. If there is day, night is there, if there is birth, death is there, if there is profit, loss is there, if there is honor, then there is humiliation too, likewise if there is happiness, there is sorrow for sure.
Like the two sides of a coin, if one will come in hand, the other will come along.
If one is in front, the other is hidden behind, waiting, just wants to come out.
The ocean wave that has just risen will fall. And the higher it rises, the lower it will go, who will stop it? If the sun has risen, there will be sunset too.
The problem is that you want only happiness, you don't want sorrow. It is an impossible task that has never happened, nor will it happen.
You wished for happiness, that you sent an invitation to sorrow. As soon as happiness started preparing to come to you, that sorrow already stood at the door.
You either reject both, or accept both.
And the very simple and amazing secret is that you accepted the sorrow that the soul of sorrow died. Then there is no sorrow.
"Sometimes we have to sleep on land, sometimes we get a good bed, Sometimes dry grains have to be eaten, sometimes delicious food is also available, Sometimes you have to wear torn clothes, sometimes you get beautiful clothes, one who accepts every situation happily, never gets sorrow."
o matter how many sorrows come, one who always smiles, cannot even be touched by the heat of sorrow.
Lokeshanand says that nothing will be done by applauding or criticizing, clapping or abusing, the solution is when this formula sets in the intellect. Then only life will improve.
Now watch the video- Be Happy or Calm Down.
https://youtu.be/9_NVOf7Dtik
Comments
Post a Comment