083 ब्रह्मोपासना
"क्या मैं भी किसी दिन परमात्मा प्राप्ति रूपी लक्ष्य पा सकूँगा?" यह प्रश्न लगभग सभी प्रारम्भिक साधक पूछते ही हैं।
बचपन से ही हर छोटे लक्ष्य को दुर्गम पाकर, स्वाभाविक ही, मैं सर्व भी पा सकता हूँ, परमात्मा तक पहुँच सकता हूँ, ऐसा विचार स्वप्न में भी आना मुश्किल हो जाता है।
और मैं कहूँ कि यह विचार ही सबसे बड़ी बाधा है।
रहस्य यह है, कि जैसा जैसा, तुम्हें लगता है, वैसा वैसा ही होने लगता है। जिस कार्य को तुम दुःसाध्य मान लेते हो, वह कितना ही सरल क्यों न हो, दुःसाध्य हो जाता है।
देखो! संसार में वस्तु की प्राप्ति अप्राप्त की प्राप्ति है। जब कि परमात्मा की प्राप्ति नित्य प्राप्त की प्राप्ति है। तो संसार का अनुभव परमात्मा पर थोप देना कहाँ की बुद्धिमानी है?
"बड़ा मुश्किल है, तलवार की धार है, कभी ही कोई पहुँचता है, कभी ही कोई विरला पाता है" ऐसा विचार आया, कि घबराहट होने लगती है। फिर तुम कहते हो "मैं? मेरे बस की बात नहीं।"
यह तो मैं समझता हूँ कि यहाँ से जो दिखता है, वहाँ से नहीं दिखता। पर वहीं से गुजरा हूँ, तभी कहता हूँ, सरल है, कुछ है ही नहीं, छोटी सी भूल लगी है, कि आँख में धूल पड़ी है, बाल भर की बाधा है, ये उलझन यूं ही सुलझ जाएगी।
अपने इतने दिनों के सम्पर्क से यदि थोड़ी भी श्रद्धा इस लोकेशानन्द पर टिकी हो, तो कान खोलकर सुन लो! डंके की चोट पर कहता हूँ, कि जगत के किसी काम में लगा मनुष्य, वाँछित वस्तु पाए न पाए, ब्रह्मोपासना में लगा मनुष्य, ब्रह्म पा ही जाता है।
तुम लग जाओ बस॥
http://shashwatatripti.wordpress.com
"May I also someday achieve the goal of divine attainment?" This question is asked by almost all beginning seekers.
From childhood, after getting every small goal inaccessible, naturally, it becomes difficult to get such idea even in a dream that "I can reach Bhagwan too."
And I say that this thought is the biggest obstacle.
The secret is that it starts to happen as you think. The task that you consider as insurmountable, however simple it may be, becomes insurmountable.
Look! Attaining objects in the world is attaining the unattained. While attaining Bhagwan is attaining the already attained. So is it wisdom to impose the experience of the world on Bhagwan?
"It is very difficult, this is like sword's edge, sometimes someone reaches rarely" you think like that, that the panic starts. Then you say "I? I can't achieve."
I understand that what I see from here is not visible from there. But I have gone through there, then I say, it is simple, there is nothing, there is a small mistake, that there is dust in the eye, there is a barrier of hair, this confusion will be solved easily.
If a little reverence rests on this Lokshanand with our contact of so many days, then open your ears and listen! I say firmly that a man engaged in any work of the world, finds the desired thing or not, but a man searching Bhagwan, finds Bhagwan.
Just get engaged.
http://shashwatatripti.wordpress.com
Comments
Post a Comment