085 असली दिवाली

अपनी चमड़े की आँख से कितनी ही बार दिवाली देख चुका जीव, जबतक अपने अन्तःकरण में दिवाली न देख ले, जीवन व्यर्थ है।
कथा कहानी में राम जी को अयोध्या के राजसिंहासन पर कितनी बार बिठाया, बताओ तो अपने मन में कब बिठाओगे? तुम्हारा इरादा क्या है? बिठाना चाहते भी हो या नहीं? सुन लो! जब तक भगवान का राज्याभिषेक तुम्हारे मन में नहीं होगा, तुम्हारे जीवन में रामराज्य कैसे आएगा?
ध्यान दो! "युद्ध: न भवतिती सः अयोध्या।" जिस अन्तःकरण में संकल्पों-विकल्पों का युद्ध होना रूक जाए, वही अयोध्या है। जहाँ वध न हो वहाँ अवध। ऐसा मन हो, उस में भगवान कोई एक नामरूप पकड़ कर बैठे हों, उसे ही रामराज्याभिषेक कहा जाता है। तुम किस भूल में फूल रहे हो?
अपना राज्य, माने अपना सर्वस्व भगवान के नाम कर देना, मन पर भगवान का एक छत्र राज हो जाना, अन्तःकरण का भगवदाकार हो जाना, यही असली राज्याभिषेक है।
वहाँ भी नकली सिक्के चलाना चाहते हो? समय रहते किसी भरत रूपी संत की छत्र छाया स्वीकार कर, राम नाम जप और अंतःकरण में भगवान का कोई एक रूप पकड़कर, दृढ़ता से संत सेवा, नाम जप और चिंतन में लगने वाले को ही यह स्थिति उपलब्ध होती है।
जिस दिन असली अयोध्या होगी, असली राज्याभिषेक होगा, उस दिन असली दिवाली मनेगी, तब ही दुख द्वन्द्व पीड़ा कष्ट क्लेश का अंधकार मिटेगा, तभी आत्मप्रकाश की ज्योति जगमग जगेगी, उस समय जीवन सफल होगा।
मेरे भाई बहन! अपने मित्र लोकेशानन्द की बात मान लो, लकड़ियों में जाने से पहले, खेल खत्म होने से पहले, देह लकड़ी होने से पहले, यह कार्य संपूर्ण करना है। करना ही है।

How many times you have seen Diwali with your eyes, until you see Diwali in your conscience, life is meaningless.
How many times did Ram ji sit on the throne of Ayodhya in the story, tell me when you will sit Bhagwan in your mind? What is your intention? Listen! Until the coronation of Bhagwan will not happen in your mind, how will Ram Rajya come in your life?
Pay attention! "Yudh: na bhavatiti sa: Ayodhya." Ayodhya is the mind in which the war of resolutions and choices stops. Awadh means where there is no death. When Bhagwan sits in such a mind holding one name, then it is called Ramarajyabhishek.
You want to run fake coins there too? The real coronation is available only to the one who is firmly engaged in sant service, by accepting the shelter of a sant like Bharat, chanting the name of Ram, and holding one of the forms of Bhagwan in the conscience.
On the day when there will be real Ayodhya, there will be a real coronation, on that day it will be a real Diwali, only then the darkness of sorrow, pain and suffering will end, only then the self-light will awaken, only then your life will be successful.
My brothers and sisters! Accept your friend Lokeshanand's suggestion, before going to the pyre, before the game is over, before the body becomes wood, this task has to be completed. Have to be completed.

Comments