088 ईश्वर और जीव का संकल्प
हम दो विपरीत बातें एक साथ कहते हैं, एक कि ईश्वर की मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिलता और दूसरी कि मनुष्य अपने संकल्प से ईश्वर को भी बस में कर सकता है।
इस पर आमजन तो कोई निश्चय कर ही नहीं पाता, अच्छे साधक भी संशयग्रस्त रहते हैं। कि पत्ता तक हिलाना जिसके बस में नहीं, वह ईश्वर को बस में कैसे कर सकता है? और रहस्य यह है कि दोनों ही बातें सत्य हैं।
वास्तव में यह समस्त जगत तुम्हारे संकल्प के किसी एक छोटे से भाग में कल्पित है। वह सर्वसमर्थ माना जाने वाला ईश्वर भी तुम्हारे उसी संकल्प में ही स्थित है। ब्रह्माण्ड के तल पर, समष्टि के स्तर पर जिसे ईश्वर नाम से जाना जाता है, एक देह के तल पर, व्यष्टि के स्तर पर उसी का नाम जीव है। दोनों तुम्हारे अपनाआपा में कल्पित हैं।
यह जो तुम जीव की उपाधि ओढ़ कर, अपने असीम संकल्प को सीमित मान, लाचार बन, न किए कर्मों का कर्ता बन, कर्मफल से बंधे, कठपुतली की तरह, दुख भोगते घूम रहे हो, किसी सातवें आसमान पर बैठे ईश्वर से कृपा की भीख माँग माँग कर माथा पटक रहे हो, इस तुम्हारे क्षुद्र संकल्प के लिए तो पत्ता हिलाना भी बहुत बड़ी महाभारत है।
यदि यही तुम, अपने संकल्प में एक छोटा सा परिवर्तन कर लो, यह जो तुम अपने को देह मात्र मान रहे हो, इस एक देह के अभिमान को उतार कर फेंक दो, और यह समस्त जगत मुझमें ही, मेरी ही कल्पना से भास रहा है, मैं ही सम्पूर्ण जगत का एक मात्र अधिष्ठान हूँ, जो कि वास्तव में है ही, ऐसा अनुभूति में ले लो, तो ईश्वर क्या, तुम तो उसके भी पार, उपाधिरहित, शुद्ध, एक, अखण्ड, अद्वै, चेतन, ज्ञानस्वरूप, ब्रह्म तत्व हो।
तब यह संसार क्या, कोटि ब्रह्माण्ड की औकात नहीं है कि तुम्हें बाँध ले। लोकेशानन्द कहता है कि तुमने देह को मैं मानकर जो संसार से संबंध मान लिया है, यही तुम्हारे दीन होने का एकमात्र कारण है।
http://shashwatatripti.wordpress.com
We say two opposite things together, one that even a leaf does not move without Bhagwan's will and the other is that if a man resolves, he can also subdue Bhagwan.
What to talk about common man, even good seekers remain skeptical on this topic. That how can a man who cannot move even a leaf, subdue Bhagwan? And the secret is that both things are true.
In fact, this whole world is conceived in one small part of your resolve. The all-mighty Bhagwan is also situated in your same resolve. As a whole, at the level of the universe, which is known as Bhagwan, at the level of one body, individually, the same is known as Jeeva. Both are conceived in your own self.
This title of Jeeva which you are wearing, has limited your limitless resolve, making you helpless, has bound you with karma. Then you are wandering like a puppet, suffering. And begging for Bhagwan's grace sitting on the seventh sky, you are beating your head. Shaking a leaf is also impossible for your such petty resolve.
If the same you, make a small change in your resolve, if you stop considering yourself a body, throw away the ego of this one body, and think that this whole world is conceived in me, in my imagination, I am the only base of the whole world, which is actually true, if you realize it, so what to talk about Bhagwan, even beyond that, you are titleless, pure, unified, conscious, enlightened, Brahm.
Then what is the point of this world, even the power of whole universe can't bind you. Lokeshanand says that considering the body as yourself, you have made relation with the world, this is the only reason for your sorrow.
http://shashwatatripti.wordpress.com
Comments
Post a Comment