089 संसार परछाई ही है
आपने कभी परछाई पर विचार किया? यद्यपि परछाई प्रकाश का अभाव है, पर प्रकाश से ही उत्पन्न है। प्रकाश के नितांत अभाव में, माने यदि प्रकाश हो ही ना, तो परछाई बन सकती ही नहीं। प्रकाश हो, और उसके मार्ग में कोई बाधा आ जाए तब परछाई बनती है। और वैसी ही बनती है, जैसी बाधा हो।
ऐसा ही संसार है। ज्ञान के प्रकाश में, जब माया बाधा डालती है, अज्ञान का पर्दा डालती है, तब ज्ञान के अभाव से जगत उत्पन्न होता है। और जितना अज्ञान हो उतना ही संसार भासता है। क्या यह आपका अनुभव नहीं है कि सुषुप्ति काल में उस ज्ञान प्रकाश की अनुभूति न रहने पर, संसार का भी नितांत अभाव हो जाता है? तब यह संसार भी नहीं भासता।
परछाई दिखती है, व्यवहार में न्यूनाधिक उपयोग में भी आती है, पर है कुछ नहीं, प्रकाश का अभाव ही है, ऐसे ही संसार दिखता है, व्यवहार में भी आता है, पर है कुछ नहीं, ज्ञान का अभाव ही है।
अब बताएँ, कोई वस्तु कितनी ही गर्म हो, उसकी परछाई छूने से फफोले नहीं पड़ते, भोजन नहीं बनता, शीत नहीं मिटती, ताप नहीं लगता। ठण्डी वस्तु की परछाई से कंपकंपी नहीं चढ़ती। परछाई तो उसी के लिए उपयोगी है, जिसकी आँखें प्रकाश से चौंधिया जाती हैं, उसे कुछ सुविधा हो जाती है। अन्यथा उसके होने से लाभ नहीं, न होने से हानि नहीं।
योंही संसार भी उसी पर प्रभाव डालता है जो ज्ञान प्रकाश सहने में अभी असक्षम है। आप उनमें से नहीं हैं, आप तो सक्षम हैं। सक्षम न होते तो इस समय, यहाँ, यह लेख पढ़ न रहे होते।
जब भगवान ने कृपा कर यहाँ तक पहुँचा ही दिया है, तो क्यों नहीं अभी घोषणा कर देते कि इस झूठे संसार के होने न होने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।
सूर्य की ओर पीठ करके, अपनी परछाई पकड़ने दौड़ने वाला लाख दौड़े, परछाई पकड़ नहीं सकता। जितना वह दौड़ता है, परछाई भी उतना ही दौड़ जाती है। यदि वह सूर्य की ओर मुख कर ले, तो कहीं भी क्यों न चला जाए, परछाई तो फिर पीछे पीछे ही चलती है।
लोकेशानन्द कहता है कि आप तो कूटस्थ आत्मस्वरूप की ओर चलो, संसार तो फिर पीछे चला ही आता है।
अब विडियो देखें- दुनिया
https://youtu.be/29NQPmNiB_8
Have you ever considered about shadow? Although shadow is the absence of light, but it is produced by light itself. In the absolute absence of light, when there is no light, there is no shadow. If there is light, and there is any obstacle in its path, then shadow is formed. And it is formed like that obstacle.
Such is the world. In the self light, when Maya obstructs, creates ignorance, then the world arises. And the more ignorance is, the more world is felt. Isn't it your experience that in deep sleep when there is no self realization, the world is not experienced too? Then this world also does not exist.
The shadow is seen, it is also used sometimes, but it has no substance, just absence of light, this is how the world is, it is seen, it also comes in practice, but it is nothing, only lack of knowledge.
Now tell me, no matter how hot an object is, its shadow does not cause blisters, cold does not fade, heat does not rise, you can't cook on shadow. You do not shiver with the shadow of a cold object. A shadow is useful only for someone whose eyes are dazzled by light, he gets some facility. Otherwise there is no profit from its existence, no loss from its absence.
This is how the world only affects those who are unable to bear the light of knowledge. You are not among them, you are capable. If you were not able, you would not have read it here.
When you have reached here, why not now declare that I do not mind if this false world does not exist.
No matter how much a racer runs to catch his shadow with his back towards the sun, he cannot catch the shadow. The more he runs, the more the shadow runs. If he faces the sun, then why not go anywhere, the shadow then follows behind.
You just walk towards Bhagwan, the world follows itself.
Watch the video now- World
https://youtu.be/29NQPmNiB_8
Comments
Post a Comment