091 निजानन्द

हर्ष विषाद में उलझा जीव, अनुकूलता में सुखी होता और प्रतिकूलता में दुखी होता जीव, जो भा गया उससे राग और जो विपरीत पड़ गया उससे द्वेष करता जीव, प्रकृति एवं देह आदि में 'मैं और मेरे' को आरोपित करता जीव, अतीत व भविष्य के दो पाटों में पिसता जीव, क्या करूँ क्या न करूँ की उहापोह में फंसा यह जीव, विचित्र मूढ़ता में फंस कर, अनन्त काल से, कोल्हू के बैल की तरह, फिर फिर उसी उसी कहीं न पहुँचने वाले गोलाकार मार्ग में चक्कर खाता हुआ, न हुए जगत के व्यक्तियों और वस्तुओं को सत्य मानकर, कल्पना से निर्मित पदार्थों को पाने की अनन्त कामनाओं से बंधा, न किए कर्मों का कर्ता अपने को मान कर, बेवजह ही, दुख के समुद्र में गोते खा रहा है।
इसे चैन कहाँ? आराम कहाँ? सुख कहाँ? जैसे कोई बहुत समय से रखा एक कंधे का बोझ, दूसरे कंधे पर रखकर, कुछ समय के लिए थोड़ा सा विश्राम पाता हो, ऐसा ही इसके जीवन का कुल सुख है।
इसकी बेचारगी देखो, बीच बीच में माया द्वारा फेंके गए वमन जैसे चारे को ही भोगने में, यह अपने जीवन के बड़े से बड़े सुख की इतिश्री मान कर फूला रहता है। इसे अपने वास्तविक स्वरूप के आनन्द का, निजानन्द का कोई खयाल तक नहीं है।
जिस किसी को, किसी करुणावान ज्ञानवान से, इस निजानन्द का, कुछ पता मालूम भी पड़ा, तो वह उस निजानन्द को "होगा कोई बहुत बड़ा सुख" ऐसा ही मानता है। जैसे कोई बूंद, चुल्लू भर जल का ही अनुमान कर विस्मित होती हो। उसे अथाह सागर की कोई कल्पना ही नहीं होती।
बस यहीं श्रद्धा काम करती है। उस कल्पनातीत निजानन्द को, किसी पूर्ण संत के मुख से सुना, कुछ कल्पना हुई, मैं भी उसे पाऊँगा ऐसी कामना जन्मी। इस कल्पना ने, जगत की कल्पनाओं को न्यूनाधिक दबाया, उसने इस बताने वाले ज्ञानवान संत का मार्ग पकड़ा, चलते चलते चलता चला गया, और कालांतर में बंधनकारी जीवभाव का तिरस्कार कर, अपने ब्रह्मत्व में प्रतिष्ठित होकर, निजानन्द में झूमने लगा।
लोकेशानन्द पूछता है कि आप कब झूमेंगे?
http://shashwatatripti.wordpress.com

Jeeva entangled in joy and sadness, happy in compatibility and suffering in adversity, attachment to what he liked and hating what came to the contrary, accusing 'Me and Mine' in body and the world, crumbling between two wheels of past and future, trapped in the cacophony of 'What to do?' and 'What not to do?', bound in the bizarre stupidity, walking on the same circular path like a bull of crusher that does not reach the anywhere, believing the persons and things of this unborn world to be true, bound by enumerous desires to get the things created by imagination, believing himself the doer of the undone deeds, drowning inexplicably in a sea of ​​sorrow since eternity.
Where will it get peace, rest, happiness? Like the one who has been holding a weight on one shoulder for a long time, if keeps it on the other shoulder and gets some rest for some time, this is the total happiness of its life.
Look at its illusion, in eating the fodder thrown by Maya the midst, it is puffed up, assuming that the greatest happiness of life. It has no idea of ​​the joy of its true form, of "Nijanand".
If anyone, from any knowledgeable person, knew anything about this Nijanand, then he considers that Nijanand as "There would be some great happiness". Like a drop, it is amazed by guessing the water of a pit. It has no imagination of the bottomless ocean.
Reverence works just here. It heard that beyond imagination Nijanand from a sant, had some imagination, and 'I too will find that' such desire took birth. This imagination, more or less removed the imaginations of the world, he took the path of that knowledgeable sant, went on walking, and in the long run despised the bondage of ignorance, stayed in his true form, and swung in its Nijanand.
Lokeshanand asks when will you swing?
http://shashwatatripti.wordpress.com

Comments