099 संसार रूपी लीला

संसार में भगवान ही हमारा एकमात्र स्वामी है। उसके सिवाय और कौन है जो हमारा स्वामी हो? कोई नहीं। तो भगवान की कृपा का अभिलाषी, जैसी सेवा भगवान चाहें, वैसी ही सेवा करे।
भगवान ने जिनको भी हमारे पास भेेज रखा है, उन्हें भगवान का प्रतिनिधि मानकर, उनकी सेवा करने में ही भगवान का सुख है। वो हमसे, जिस प्रतिनिधि की, जितना समय, जैसी सेवा कराना चाहें, करा लें। जब जिस प्रतिनिधि को वापस बुलाना चाहें, बुला लें। उनकी मौज, हमें तो बस उनके आदेश का पालन करना है।
उनकी सृष्टि में, उनका प्रत्येक प्रतिनिधि, उनकी लिखी पटकथा के अनुसार ही, अभिनय कर रहा है। सब घर भगवान के हैं। भगवान जिसे चाहें, एक घर से दूसरे घर में बुलाकर, उसका चेहरा-मोहरा, नाम बदल कर रख दें, मैं रोकने वाला, टोकने वाला कौन हूँ?
संसार तो भगवान की लीला है, नाटक है। जगत के ये सब मनुष्य भगवान की लीला के कलाकार हैं। ये सभी मनुष्य उन्हीं भगवान के इशारे पर चल रहे हैं। भगवान किसी को हंसाएँ, किसी को रुलाएँ, किन्हीं को मिला दे, किन्हीं को बिछुड़ा दे, हमें तो उनकी लीला देख देख कर प्रसन्न होना है, किसी लीला का दुख नहीं मनाना।
यहाँ प्रेमी प्रेमी नहीं, शत्रु शत्रु नहीं, गाली गाली नहीं, फूलमाला फूलमाला नहीं, जो पैदा हुआ वो पैदा नहीं हुआ, और जो मरा वो मरा नहीं। यहाँ जो कोई, जो कुछ भी कर रहा है, वह सब उसका अभिनय है। यह तो देखो, अभिनय कितना सच्चा करता है, कि मालूम नहीं पड़ता कि अभिनय है। 
लोकेशानन्द का मत है कि, हमें तो मुस्कुराते हुए, अपने इस मंच पर रहने तक, अपना पात्र बढ़िया निभाते हुए, भगवान को अपने अभिनय से संतुष्ट कर, नाटक समाप्त होने पर, पुनः खिलखिलाते हुए मंच से उतर जाना है।
http://shashwatatripti.wordpress.com

Bhagwan is our only master in the world. Who is our master without him? No one. So, who desires Bhagwan's grace, should serve as Bhagwan wants.
Whoever Bhagwan has sent to us, considering them to be His representative, it is the pleasure of Bhagwan to serve them. We have to serve the representative sent by Bhagwan for as long as He wants. Whenever He wants to call His representative back, He may call, His pleasure, we just have to follow His orders.
In His creation, each of His representatives is acting according to the script He wrote. All houses belong to Bhagwan. Whoever Bhagwan wants to call from one house to another, change his face and features, change the name, who am I to stop and interrupt?
The world is a play of Bhagwan, drama. All these human beings of the world are artists of Bhagwan's play. All these humans are following at the behest of the same Bhagwan. May Bhagwan make someone laugh, make someone cry, join them, give someone apart, we have to be happy to see their act, not to be sad about any part.
Here lover is not lover, enemy is not enemy, abuse is not abuse, flower is not flower, the one who is born is not born, and the one who died is not dead. Everyone here, whatever they are doing, is their acting. See, how true the acting is, that it is not known that it is acting.
Lokeshanand says that till we stay on this stage, play our character well, satisfy Bhagwan with his performance, and when the play ends, we will have to get off the stage smiling.
http://shashwatatripti.wordpress.com

Comments