100 जीव की दयनीय अवस्था

कितनी दयनीय अवस्था है जीव की।
वह कर्मफलवश, दुर्भाग्यवश तो दुख सहता है, कितना ही दुख क्यों न आ जाए, रोता है, तड़पता है, स्वयं ही अपने मरने की कामना तक कर लेता है, पर दुख सहता ही है।
पर अपने कल्याण के लिए, इस जन्म जन्म की दुख, तकलीफ, संघर्ष, तड़प और अन्य सभी परेशानियों से छूटने के लिए, परमात्मा प्राप्ति के लिए थोड़ा सा भी दुख सहने को तैयार नहीं।
किसी को किसी ने किसी कष्ट से छूटने का उपाय बताया कि उस तीर्थ की इतनी फेरी लगाओ, वहाँ अर्जी लगाओ, इतने पाठ करो, इतने व्रत, नियम, उपवास करो, इतना महामृत्युंजय मंत्र जपो, सात शनिवार सुबह चार बजे ठंडे पानी से नहाकर श्मशान में दिया जलाओ, उस पेड़ पर इतने दिन धागा बाँधो, आधी रात को फलाना पानी लाओ, फलानी मिट्टी, फलानी राख लाओ, तुरंत करने लगता है। तर्क तक नहीं करता, डरता नहीं, थकता नहीं। करता है कि नहीं?
इधर कोई परमात्मा प्राप्ति के निमित्त कहे कि ये नाम पकड़ो, इतनी माला जपो, यह रूप ध्यान करो, यह शास्त्र थोड़ा समझो, तो पचास सवाल उठाता है, सौ कानुन झाड़ता है, हजारों संदेह करता है। पर जो कहा वो नहीं करता, करता भी है तो मरा मरा, थका थका करता है। बार बार कहता है कि मेरा मन नहीं लगता।
दाँत में दर्द है, रात भर जाग लेगा, भगवद्भजन करने में नींद आती है। इसको क्या कहें, क्या न कहें, समझ नहीं आता, अजीब पागलपन छाया है।
लोकेशानन्द कहता है कि असल रहस्य यह है कि जीव जितना प्रयास इन सब उपायों में करके भी, किसी एक दुख से भी छूट नहीं पाता, यदि वह उसका दसवाँ अंश भी भगवद्भजन में लगा दे, तो हमेशा हमेशा के लिए समस्त दुखों का ही पार पा जाए।

What a pathetic condition of human beings.
He suffers misfortune, no matter how much misery comes, weeps, agonizes, even wishes to die himself, but suffers sorrow.
But not willing to bear even the slightest pain for his own welfare, for attainment of the divine, to get rid of the misery, suffering, struggle, yearning and all other troubles of his life.
Someone told how to get rid of some trouble, go so much pilgrimage, read so many chalisa, keep so many fast, so much Mahamrityunjaya mantra, burn so many lamps on seven Saturdays at four o'clock morning, tie thread on that tree for so many days, bring so-and-so water, so-and-so soil, so-and-so ashes, and he immediately does it. Does not even argue, does not afraid, does not get tired. Doesn't it so?
Here, for the sake of salvation, when I say to chant and meditate, or to read any scripture, then he raises hundred questions and doubts a thousand. But does not do what I say, even if he does, then he does it half hearted. He repeatedly says that I get bored of it.
If there is pain in the tooth, he will stay awake all night, but sleeps in Bhagwan's hymn. Do not understand what to say, what not to say, this is strange madness.
Lokeshanand says that the real secret is that even after trying all these measures, one cannot get rid of any misery, if he puts even half of its efforts in the Bhagwan's hymn, he will overcome all the miseries forever.

Comments