105 तन और मन
सब कहते हैं "पेट के लिए तो सब करना ही पड़ता है।" कोई पूछे कि कितना बड़ा पेट है आपका? असल में तन की बात ही नहीं है, सारा झगड़ा मन का है। मन ही तन की ओट में सब झंझट करता है। तन की माँग ही कितनी है?
तन रोटी ही माँगता है, मन माँगता है मक्खन, शीशे की मेज, एयरकंडीशन्ड कमरा, और न मालूम क्या क्या? तन तो दो कपड़ों में ही राजी है, मन को भरी अलमारी भी कम है। नींद चढ़ने पर तन को तो पत्थर से भी परहेज नहीं, मखमली बिस्तर मन को चाहिए। तन को तो छप्पर भी चलता है, पर मन को आलीशान कोठी चाहिए।
तन दो रोटी खाकर कहता है बहुत हो गया, मन कहता है अभी और। शूगर है, तन को मीठा नहीं चलता, मन कहता है ले लो, बाद में दवा ले लेंगे। तन कहे नींद लो, मन कहे कुछ देर तो रुको। तन को कष्ट हो न हो, मन चीखें मारता ही है।
देखो, तन अधिक माँगता नहीं, पर मन है कि कम में मानता नहीं। मौत आती है तो तन थोड़े ही विरोध करता है? मन ही बचने के उपाय खोजता है। तो ठीक किसे करना है? तन को या मन को?
एक मित्र ने लिखा है-
"पांच ना मार, पचीसा नै बंद कर।
जद जानु तेरी रजपूती॥"
पाँच माने पंचतत्वों से बना तन साधने से क्या होगा? हिम्मत है तो पच्चीस से बने मन को साध लो! तन तो लाख बार छूट कर भी नहीं छूटता, मन से छूटो, तब बात है।
और तन ठीक करना हो तो बड़ी कठिनाई हो, वह तो जैसा बन गया, बन गया, अब कैसे ठोक पीट कर बदलें? पर मन तो विचारों का संग्रह मात्र है। उसे ठीक करना कठिन नहीं, बस सही तरीका मालूम हो जाए।
ध्यान दें, तन और परमात्मा के बीच की कड़ी मन है। यह मन, जड़ तन से जुड़े तो दुख है, चेतन परमात्मा से जुड़े तो आनन्द। हैरानी की बात नहीं कि भगवान का एक नाम मनमोहन है, तनमोहन नहीं।
हैरानी यह है कि हम मन को परमात्मा से भी जोड़ते हैं, तो भी परमात्मा के लिए नहीं जोड़ते, तन के लिए ही जोड़ते हैं।
"हैरान हूँ मैं अपनी बेगार हसरतों पर।
हर चीज़ माँगी तुझसे, तेरे अलावा॥"
लाख मुर्दों को जला कर भी इस मन को चेत नहीं आता, यह फिर से मुर्दे की ओर ही भागता है। ये समझता क्यों नहीं कि यह जगत तो मुर्दों की मंडी है, जो मर चुके वो अतीत के मुर्दे थे, जो अर्थी पर पड़ा है वो वर्तमान का मुर्दा है, जो इसे उठा ले जा रहे हैं वे भविष्य के मुर्दे हैं।
तन को हार पहनाने से क्या होगा? बात तो तब है जब यह मन का हार मनमोहन को पहना दें।
लोकेशानन्द का निवेदन है कि आप हार मत मानना, हार पहना कर ही मानना।
http://shashwatatripti.wordpress.com
Everyone says, "You have to do everything for stomach." One should ask them how big their stomach is? Actually it is not a matter of body, whole quarrel is of mind. Mind fights in the shadow of body. How much is body's demand?
Body asks for bread, mind asks for butter, glass table, air-conditioned room, and you don't know what? Body is satisfied in two clothes only, for mind a filled wardrobe is also less. Body can sleep on a stone, mind needs a velvet bed. Body is happy in a thatch, but mind needs a luxurious house.
Body eats two breads and says it is enough, mind says eat more. If sugar is there, body does not need sweet, mind says take it, take medicine later. Body says to sleep, mind says, wait for a while. Body does not suffer, mind screams.
Look, body does not ask for much, but mind does not believe in less. When death comes, does body resist a little? It is mind only who finds ways to escape. So who needs to be improved? Body or mind?
What is the benefit of fixing body? If you have courage, stop your mind! Body does not die even after dying a million times, get rid of mind, that is the case.
And if one had to fix body, it would have been a big problem, it is like it has become, now where will it be cut and changed? But mind is just a collection of ideas. It is not difficult to fix, just find out the right way.
Note that mind is the link between body and the Bhagwan. The mind is unhappy when associated with body, if it joins with conscious Bhagwan, then rejoice. Not surprisingly, Bhagwan has one name "Manmohan" not Tanmohan.
Our mistake is that sometimes if we connect the mind to Bhagwan, we connect it for the sake of body, not for the sake of Bhagwan.
Surprisingly, mind wants everything, except Bhagwan.
This mind is not conscious even by burning lakhs of dead, it again runs towards the dead. Why does it not understand that this world is a market of corpses, those who had been burned were the dead of the past, the one lying on the bier is the dead of the present, those who are carrying the bier are the dead of the future.
What is the benefit of wearing a garland to body? The benefit is when the garland of mind is worn to Bhagwan.
Lokeshanand pleads that you should not give up, wear a garland to Bhagwan.
http://shashwatatripti.wordpress.com
Comments
Post a Comment