108 पशु, परमात्मा और मनुष्य

ऐसा है नहीं, पर मान लो कि दो पड़ाव हैं, और एक रास्ता दोनों को जोड़ता है।
पशु और परमात्मा दो पड़ाव हैं, मनुष्य रास्ता है। रास्ता बीच में है, उससे दोनों ओर जाया जा सकता है। मनुष्य नीचे उतर गया तो पशु हो सकता है, ऊपर की यात्रा की तो परमात्मा तक पहुँच सकता है। तभी तो कितनी ही बार मनुष्य मनुष्य जैसा नहीं लगता, कभी कभी उसमें देवत्व झलकता है, देवता जैसा लगता है। तो कभी वह पशु मालूम पड़ता है।
यहाँ, मनुष्य रूपी रास्ते में परेशानी यह है कि इसमें टिका नहीं जा सकता, या तो ऊपर चढ़ो, या नीचे गिरा दिए जाओगे। छठी कक्षा में बार बार फेल होने वाले को, पाँचवीं या चौथी कक्षा में बिठाया ही जाता है।
यह मनुष्य शरीर मंजिल नहीं है, रास्ता है। रास्ते में तो संघर्ष है, बेचैनी है, भय है, थकान है, ऊब है, दुख है, गला काट प्रतियोगिता है। रास्ते में आराम कहाँ? हैरानी नहीं कि कईं बार तो पशु ही मनुष्य से अधिक आराम में मालूम पड़ता है।
देखो! पशु अविचार में है, परमात्मा निर्विचार में। मनुष्य बीच में है, विचार में।
पशु को केवल वर्तमान है, परमात्मा कालातीत है, मनुष्य ही है जो अतीत और भविष्य में उलझा है।
पशु में देहाभिमान ही है, कर्तृत्वाभिमान नहीं है, परमात्मा में दोनों ही नहीं, मनुष्य देहाभिमान और कर्तृत्वाभिमान दोनों में फंसा है।
पशु को पाप नहीं, परमात्मा में पाप नहीं, बस मनुष्य ही पाप में फंसा है।
कहाँ तक कहें? मनुष्य के संकट का कोई ठिकाना है?
पर इस मनुष्य नामक रास्ते में चाहे लाख संकट हों, यह रास्ता बहुत कीमती है। और इसकी यह कीमत परमात्मा रूपी मंजिल से ही है।
अब जब आप बीच रास्ते तक आ ही गए हैं, तो न रुको, न वापिस मुड़ो, चलते चलो, चलते चलो, परमात्मा बाहें फैलाए प्रतीक्षारत है।
लोकेशानन्द के ये शब्द जो इस समय आपकी आँखों में पड़ रहे हैं, उसी परमात्मा का निमंत्रण है।
http://shashwatatripti.wordpress.com

It is not so, but suppose there are two stopage, and one path connects the two.
Animal and Bhagwan are the two stopage, man is the path. The path is in the middle, one can reach any side. If a man gets down, he can become an animal, if he travels upwards, he can reach Bhagwan. That is why how many times a person does not look like a human being, sometimes you see divinity in it, looks like a deity. And sometimes it appears like an animal.
Here, the problem in path named human is that one cannot stay here, either climb up, or will be dropped down. Those who fail repeatedly in the sixth grade are usually placed in the fifth or fourth grade.
This human body is not the destination, it is the way. On the way there is struggle, restlessness, fear, fatigue, boredom, sorrow, competition. Where is rest on the way? Not surprisingly, many times, animals seem to be more relaxed than humans.
Look! Animals do not have thought capacity, Bhagwan is above thought. Man is in the middle, in thought.
Animal has only present, Bhagwan is timeless, only man is the one who is entangled in past and future.
Animal has bodily ego, there is no sense of the doer, Bhagwan has none of both, man is trapped in both.
Animal does not lead to sin in any action, there is no sin in Bhagwan, sin is only applicable to humans.
How much to say? Is there any limit for man's crisis?
But even though there are millions of crises, this path is much much valuable. And its price is from its destination, Bhagwan only.
Now that you have come to the middle way, do not stop, do not turn back, go on walking, spreading his arms Bhagwan is waiting for you.
These words of Lokeshanand, which you are reading at this time, are an invitation from the same Bhagwan.
http://shashwatatripti.wordpress.com

Comments