109 भक्ति /ध्यान की प्राप्ति
जनक जी ने सीता जी को पा लिया तो उन्हें भगवान को खोजना नहीं पड़ा, वे अपनेआप चले आए। हम भी यही करें, सीता जी को ले आएँ, राम जी अपने से आएँगे, लोकेशानन्द का वचन है।
आप बस वैसा ही करो जैसा जनक जी ने किया। चलो सुनयना को साथ लो, खेत में खूब हल चलाओ, जहाँ कहीं हल का फल टकरा जाए, वहीं वह घट मिलेगा जिसमें सीता जी छिपी हैं।
बड़ा संकट है। संत की पहचान नहीं, शास्त्र की समझ नहीं, बात बने कैसे? शास्त्र कहता कुछ है, हम समझते कुछ हैं।
देखो, भगवान की प्यास हो, तड़प हो, भगवान के बिना जीवन सूखा-सूना हो, तो ही आप शास्त्र का सत्य जानने के अधिकारी हो।
ध्यान दें! सु-नयना माने सुंदर दृष्टि, सुमति, सुबुद्धि का संग करो। मनुष्य शरीर ही खेत है। अब बस एक हल चाहिए, हल माने समाधान (इस प्रश्न का उत्तर है करो)। संत वचनों पर मनन से बुद्धि में सत्य का निश्चय हो जाना ही समाधान है। खूब हल चलाओ, माने चिंतन करो, मनन करो, विचार करो। यही हल चलाना है।
योंही एकदिन इस हल का फल, फल माने परिणाम, आपका यह मनन जब फल देने को तत्पर हो जाएगा। इस चिंतन का फल, घट से टकरा जाएगा, घट माने अन्तःकरण से टकरा जाएगा, चिंतन मन में उतर जाएगा, जैसे भी समझो, बस ईशारा पकड़ लो, भाषा अपनी देते रहना। हल का फल, घट से टकराया कि वे सीता जी, वह ईश्वरीय प्रेम, वह स्वाभाविक ध्यान, वह भक्ति, वह शान्ति कहीं से उधार लानी नहीं पड़ेगी, वह तो भीतर ही है, कभी से है, बस आवृत है, ढकी है। बस आवृत्त का अनावृत्त करना है।
उस पर सख्त मिट्टी की, परतें जमीं हैं। फिर ध्यान कहाँ भाग गया? मिट्टी माने देह, देह मिट्टी की है ना? देह की, देहाध्यास की परतों में, कहीं दब गई है। करना कुछ अधिक नहीं है, थोड़ा थोड़ा हल ही तो चलाना है। बताओ, इसमें आपको कौन सा कष्ट है?
इस विषय पर और स्पष्टता इस विडियो से हो जाएगी- सीता जी का जन्म
https://youtu.be/9aq1AYm_Q_U
और
सीताजी का प्राकट्य-1
https://youtu.be/emA0WMtKdm8
When Janak ji found Sita ji, he did not have to search for Bhagwan, He came on His own. We should do the same, bring Sita ji, Ram ji will come by Himself, it is Lokeshanand's promise.
You just do what Janak ji did. Take Sunayna with you, plow a lot in the field, wherever the tine of the plow gets stuck, that pot will be found in which Sita ji is hidden.
There is a big crisis. No identity of sant, no understanding of scripture, how to explain? The scripture says something, we understand something else.
See, if there is yearning for Bhagwan, life is dry and deserted without Him, only then you are entitled to know the truth of scripture.
Pay attention! Su-nayana means beautiful vision. Whose vision rests on Bhagwan, his vision is beautiful. Human body is the only field. Now just one plow is needed. Plow means solution (Answer to the question). By contemplating on the words of a sant, one gets the solution. Plow a lot, means think carefully, contemplate.
This is how one day, the tine of this plow, means the result of contemplation, will get stuck with the pot, the inner conscience, keep giving your language, whatever you understand, just take hold of it. The result of contemplation collides with the inner conscience that Sita ji, that divine love, that devotion, that peace will not have to be borrowed from anywhere, she is within, just covered.
There are layers of hard soil on it. Where did your mind run? Soil means body, body is of soil, isn't it? That devotion is buried somewhere in the layers of the body. It is not too much to do, only a little contemplation has to be done. Tell me, what is the problem in it?
This video will get more clarity on this topic- Sita Ji's Birth
https://youtu.be/9aq1AYm_Q_U
And
Sitaji's Revelation-1
https://youtu.be/emA0WMtKdm8
Comments
Post a Comment