110 धीरे धीरे चले चलें

"तप्पा तान मिलावें ऐसी, लोग बजावें ताली।
बाहर ताला गोदरेज का, भीतर बक्सा खाली॥"
कोरी वाणी से क्या होगा? लच्छेदार, ओजपूर्ण भाषा से क्या होगा? कहानियों से क्या होगा? हजारों सुंदर सुंदर तस्वीरों से क्या होगा? बड़े बड़े मंचों से क्या होगा? अनाथों के नाथ भगवान जगन्नाथ के होते हुए अनाथों के नाम पर चंदा काटने से क्या होगा? संत वेष बना कर प्रेत प्रेत चिल्लाने से क्या होगा? भीतर कुछ है तो आगे आओ! नहीं कुछ है, तो जगह खाली करो, हट जाओ। पहले पा लो, फिर आना। बाजार की चिंता मत करो, वह यहीं लगा है, कहीं भाग नहीं रहा। और दुनिया वालों को रिझाना ही लक्ष्य है तो जाओ चौक चौराहों के भाँड हो जाओ, अध्यात्म आत्म कल्याण के लिए है, दुनिया को रिझाने के लिए नहीं है।
एक क्षण को भी मन पर शासन नहीं, पाँच पैसा आत्मिक बल नहीं, जप में एकाग्रता नहीं, छोटी सी अड़चन सहन करने की क्षमता नहीं, अब पलटे कि तब पलटे, विपरीत बात सुन सकते नहीं, लक्ष्य की कोई चिंता नहीं, और ही हजारों चिंताएँ मन पर छाईं हैं, बात आत्मज्ञान की?
भैया! धोखा मत खा जाना। आज जो ताली पाकर फूल रहा है, वह कल गाली पड़ने पर मुरझा जाएगा। संत तो वह है जो हजार कठिनाई आने पर भी, एक इंच न डिगे।
आप सड़क पर निकले, गड्ढा आया, वापिस तो नहीं लौट जाते हो? हवा चलेगी तो आँखों में धूल पड़ेगी ही, गली में निकलेंगे तो कुत्ते भोंकेंगे ही, रूकावटें आएँगी ही, ठोकर लगेगी ही, परेशानी कैसी? लाख समस्याएँ हों, लाख बाधाएँ हों, खाने को रोटी न हो, तन पर कपड़ा न हो, कोई अपना न हो, कोई प्यार का एक शब्द न बोलता हो, और कोई वस्तु तो मिले ही न, जो पास है वह भी चली जाए, इस दुनिया में कल की जगह आज ही आग लग जाए, जो संत प्राणप्रिय श्रीराम का प्यासा है, उसे घबराहट कैसी?
संत का सीधा सा सूत्र है, "जो हो रहा है, हो रहा है, होगा ही, रुकेगा नहीं, बदलेगा नहीं, तो उसे होने दो, मुझे बाधा क्यों पड़े।"
लोकेशानन्द जानता है कि रास्ता पथरीला है, पर आओ हम धीरे धीरे बचते बचाते चले चलें। एकबार ऐसा दृढ़ निश्चय कर लें तो न कोई समस्या रहेगी, न बाधा, न भय।

"People talk such that everyone clapps. What will happen with decoration outside when the box inside is empty."
What will happen by fine speech? What will happen by waxed, bubbly language? What will happen by sweet stories? What will happen by beautiful pictures? What will happen by big forums? If you have something, then come forward! If not, free up space, move away. Get first, then come. Don't worry about the market, it is here, it is not running away. If your goal is to woo the world, go learn to sing and dance, spirituality is not there to woo the world.
Who has no control over mind, no spiritual determination, no chanting, no concentration, no ability to bear even the slightest hurdle, cannot hear the opposite, has no concern of the goal, thousands of other worries have dominated the mind, they are speaking of enlightenment?
The seeker is one who does not lose an inch even in the face of a thousand difficulties.
My dear siblings! You came on the road, a pit came, do you come back? If the wind blows, dust will fall in the eyes. If you go out in the street, the dogs will bark, the obstacles will come, you will stumbled, what is the problem? Even if there are a million problems, there are a lot of obstacles, there is no bread to eat, there is no cloth on the body, no one is yours, no one speaks a word of love, no other thing is found and one which we have will may go away, if there is a fire in this world today instead of tomorrow, whoever is thirsty for beloved Shri Ram, why will he panic?
A very simple formula is, "What is happening, will happen, will not stop or change, so let it happen, why should I stop." If you make such a determination, then there will be no problem, no hindrance, nor fear.
Lokeshanand knows that the path is stony, but keep going slowly.

Comments