111 नामजप का फल और विधि
देखो रोते तो दोनों हैं, नाम जपने वाले भी, न जपने वाले भी। पर कारण में बड़ा अंतर है।
न जपने वाला रोता है कि अगर नाम जप कर लिया होता तो इतना कष्ट न उठाना पड़ता। और जपने वाला रोता है कि थोड़ा बहुत नाम जपा था, उसका इतना फल मिल रहा है, अगर और जप लेता तो क्या न मिल जाता?
नामजप की तो इतनी महिमा है।
अब विधि- राम, कृष्ण या शिव में से एक इष्ट चुनकर, उनसे एक संबंध मान लें। कृष्ण चुनें तो "ओउम्" जपें, राम या शिव चुनें तो "राम" जपें। माला से, पहले बोल कर जपें। कुछ देर बोल कर जपने के बाद, बोलना बंद कर, मन में जपें। ऊब आने लगे तो फिर बोल कर जपने लगें, और फिर मन में जपें। जितना हो सके।
यह बैठकर भी करना है और चलते फिरते भी।
विशेष बात यह है कि नामजप के साथ में, उन "एक" इष्ट के मुखमंडल, माने चेहरे का ध्यान करते रहें।
जैसे कि आप अपने दो दिन के बच्चे को गोद में लेकर, लाखों की भीड़ में चलते हों। चलते भी हो, उस बच्चे का ध्यान भी रहता है, वैसे ही नाम भी चलता रहे, रूप भी ध्यान में रहे। बस!!! इतनी ही विधि है।
अब मन नाम छोड़कर भागे तो भागे, परेशान नहीं होना, बस फिर फिर पकड़ लाओ। नाम भूला, फिर याद आया, तो भूलने पर रोओ मत कि हाय हाय भूल गया, बल्कि याद आने का धन्यवाद करो कि याद आ गया। समझो की भगवान स्वयं ही तुम्हें याद कर रहे हैं, तभी तो तुम्हें नाम पुनः याद आया।
अंतिम बात, जिस दिन मन भागकर वापिस आए, और आप देखें कि भीतर तो नाम अपने से चल रहा है। कि "अरे!! मेरा ध्यान तो कहीं और था, फिर यह नाम कौन जप रहा था?" बस उस दिन लोकेशानन्द को सूचना करना।
आगे की बात आगे।
http://shashwatatripti.wordpress.com
Look, both of them cry, they who chant the name and they who don't chant. But there is a big difference in reason.
The non-chanter cries that if I had chanted the name, I would not have to suffer so much. And the chanter cries that I had chanted a little, and as a result I am getting so much, what would not have been achieved if I had chanted more.
Chanting has so much glory.
Now the method- First choose one among Ram, Krishna or Shiv, and assume a relationship with him. If you choose Ram, chant "Ram". If you choose Krishna or Shiv, chant "Oum". With rosary, first chant while speaking. After chanting for some time, stop speaking and chant in your mind. If you start getting sleepy, start speaking again, and then again in the mind, as much as possible.
This has to be done both ways, sitting and walking.
The special thing is that along with chanting, also pay attention to the face, eyes, nose, lips of the "one" whom you have chosen.
Like if you walk in a crowd of millions with your two-day-old baby in your lap, even if you walk, you pay attention to the child. In the same way while chanting, keep meditating on the form too. This is the only method.
Now if your mind skips chanting and runs somewhere, don't bother, just catch it again. You forgot chanting, then remembered again, so don't cry that I forgot, rather thank Bhagwan that you have remembered. Understand that Bhagwan Himself is remembering you, that's why you remembered chanting again.
Last thing, the day the mind escapes and returns, and you see that the name is going on inside itself, that "Hey!! My attention was elsewhere, then who was chanting the name here?" Just inform Lokeshanand that day.
http://shashwatatripti.wordpress.com
Comments
Post a Comment