112 वर्ण व्यवस्था

साधकों के चार प्रकार हैं। यह विभाजन उसमें चल रहे गुण विशेष के आधार पर किया जाता है।
जैसे अत्रि जी ने कहा-
"जन्मना जायते क्षुद्रः, संस्कारात् द्विज उच्च्यते।
वेदाध्यायी भवेत् विप्रः, ब्रह्म जानेति सः ब्राह्मणः॥"
क्षुद्र माने साधक का बाल्यकाल, नया नया साधक, वह संत का संग करे। संत के संग से संस्कार बनने लगे, तो वही द्विज हो गया, माने उसका "द्वि"+"ज" द्वितीय जन्म हो गया। जन्मा तो क्षुद्र ही था, प्रयास किया तो उसी देह में द्विज हो गया।
संस्कार बने तो अब शास्त्र समझने की क्षमता आई। बुद्धि में आत्म प्रकाश, विशिष्ट प्रकाश जगने लगा, माने "वि"+"प्र" विप्र हो गया। 
कालांतर में ब्रह्म को जाना तो ब्राह्मण हो गया, यात्रा पूरी हो गई।
इसी को गीता में भगवान ने कहा-
चार वर्णों की रचना मैंने की। तो क्या मनुष्यों को बाँट दिया? नहीं अर्जुन! मनुष्यों को नहीं बाँटा, गुण के आधार पर कर्म, माने परमात्मा प्राप्ति के साधन के विभाग कर दिए।
क्षुद्र, नया साधक, तमोगुणी है, वह अभी साधन नहीं कर पाएगा, इसीलिए वह किन्हीं संत महापुरुष की सेवा करे।
संत संग रूपी सतसंग से तमोगुण, रज मिश्रित तम में बदल जाएगा और वह साधक उसी शरीर से वैश्य श्रेणी का हो जाएगा। अब वह वैश्य देह रूपी क्षेत्र में, खेत में, सद्गुणों की खेती करे, कृषि करे। गोरक्षा, माने इन्द्रियों की रक्षा करे। वाणिज्य, माने अपने अवगुणों को गुणों से बदले, लेन देन, अदला बदली करे।
तब वही वैश्य श्रेणी का साधक, सत मिश्रित रज गुण वाला होकर, क्षत्रिय श्रेणी में आ जाएगा। "क्ष" माने काटना,"त्रिय" माने तीन गुण, तीन गुणों को काटा, बस ब्रह्म जाना, ब्राह्मण हुआ। वह पार हो गया।
ध्यान दें, गुण परिवर्तनशील हैं, इनके उतार चढ़ाव पर ही साधक का स्वभाव और चिंतन की क्षमता निर्भर है। एक श्रेणी का साधक, अपने भीतर चल रहे गुण के आधार पर, अपने लिए निर्धारित विधि को त्याग कर, यदि दूसरे की, अपने से आगे वाले या पीछे वाले की विधि पकड़े, तो यही वर्णसंकर होना है।
अपनी क्षमतानुसार साधन करते करते देह त्याग हो जाए तो भी कल्याण है, अगली देह से अगली सीढ़ी पार कर लेगा। पर वरिष्ठ साधकों या गुरू की नकल करेगा तो कदापि कल्याण नहीं है।
रामचरितमानस का मत कल।
http://shashwatatripti.wordpress.com

There are four types of seekers. This division is done on the basis of particular virtue running in it.
As Atri ji said-
"Janmāna jāyate kshudarah,
Sanskarāt dvij uchyate,
Vedadhyayi bhavet viprah,
Brahm jaaneti sa brahminah."
Kshudra means seeker's childhood, a new seeker. He should accompany a sant. When sanskars were formed with the sant, then he became Dwij, he got second birth. He was born as kshudra, but when tried, he became dwij in the same body.
When sanskars build up, now the ability to understand scripture came in the intellect, self-light began to awaken, then it became vipra.
Later, when he came to know Brahm, he became brahmin, the journey was complete.
This is what Krishna said in Gita-
I composed four varns. So did you divided humans? No Arjun! I Didn't divide humans, on the basis of virtues, I divided deeds, the means of attaining Bhagwan.
Kshudra, the new seeker, is tamoguni, he will not be able to do the means yet, that is why he should serve a sant.
From sant's company, tamogun, will change into rajogun mixed tam and that seeker will turn into vaishya category in the same body. Now, he should cultivate virtues in the field of ​​body. Go-raksha, protect the senses. Vanijya, exchange his shortcomings by virtues.
Then the seeker of vaishya category, having sat mixed with raj virtue, will come into the kshatriya category. "Ksh" means to cut, "triya" means three virtues, cut three virtues. And just come to know Brahm, he became brahmin. He crossed.
Note! Virtues are variable. The nature and thinking ability of the seeker depends on virtue's ups and downs. The seeker of one category, on the basis of virtue within himself, if abandons the method prescribed for him, and holds the method of other person, then this is to be varnasankar.
Even if you give up your body while doing according to your virtue, there is welfare, you will cross the next step from the next body. But if you will copy senior seekers or sant, there is no welfare at all.
The opinion of Ramcharitmanas tomorrow.
http://shashwatatripti.wordpress.com

Comments