113 युग व्यवस्था

कुछ विषय ऐसे हैं कि हम भी बहुत बचकर उपदेश करते हैं, कारण कि दुनियावाले जो आज तक सुनते आए हैं, उसमें रत्ती भर भी अंतर स्वीकार नहीं कर पाते।
ऐसा ही एक विषय है युग व्यवस्था। जिसे काल का विभाजन मात्र मान लिया जाने से, अर्थ का अनर्थ हो गया है।
तुलसीदासजी ने श्रीरामचरितमानस में "साधकों" की चार श्रेणी बताई हैं- कलियुग, द्वापर, त्रेता और सतयुग।
तुलसीदास जी कहते हैं-
"ऐसे अधम मनुज खल कृतजुग त्रेता नाहिं"
माने सतयुग और त्रेता में दुष्ट होते ही नहीं थे। तो विचार करें कि तारकासुर कब हुआ? त्रिपुरासुर, भस्मासुर, महिषासुर, हिरण्याक्ष, हिरण्यकशिपु, आदि कब हुए? रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाद कब हुए? असल में-
"नित युगधर्म होहिं सब केरे।
हृदय राम माया के प्रेरे॥"
माने सब प्रकार के युगधर्म रोज ही होते हैं। कहाँ? मन में होते हैं, बाहर नहीं होते। जिसके भीतर जैसा गुण लगा है, उसको वैसा ही युग लगा है।
१- तम मिश्रित रज, माने कलियुगी साधक। अभी तमोगुण है, साधन की क्षमता नहीं है, मन में जपने लगेगा तो उसे नींद आ जाएगी। तो बोलकर, गाकर नाम जपे, इससे तमोगुण रजोगुण में बदलेगा, तब-
२- तम और सत्व मिश्रित रज, माने द्वापर। अब भगवान का एक रूप पकड़कर, मन में उसकी पूजा करे, ताकि रजोगुण सत्वगुण में परिवर्तित हो।
३- बहुत रज पर कुछ सत्व का मिश्रण, माने त्रेता। अब यदि वह मन में जप-यज्ञ करे, तब शुद्ध सत्व ही बचे।
४- शुद्ध सत्व, माने सतयुग। अब तो वह भगवान के ध्यान में ही लीन हो गया, मुक्त हो गया।
"बुध युगधर्म जानि मन माहिं।
तजि अधर्म रति धर्म कराहिं॥"
मूर्ख ही इन्हें बाहर देखता है, बुद्धिमान, विवेकवान, युगधर्म को अन्त:करण में जानकर, कि मुझ में कौन सा गुण/युग चल रहा है, ऐसा समझकर, उसी अनुसार साधन पकड़ता है और अधर्म छोड़कर धर्म में प्रतिष्ठित हो जाता है।
लोकेशानन्द कहता है कि हमें इस विषय पर खूब मनन करना चाहिए।
http://shashwatatripti.wordpress.com

There are some topics that we too preach with a lot of caution, because worldly people don't accept even a little difference to what they have been listening till date.
One such topic is Yug Vyavastha (Era System). From the day it has been considered only the division of time, it has become meaningless.
Tulsidas ji has given four categories of "seekers" in Sriramcharitmanas- Kaliyug, Dwapar, Treta and Satyug.
Tulsidas ji says-
"Aise adham manuj khal krityug treta nahi"
Means that in Satyug and Treta there were no wicked at all. So consider when Tarakasur came? When did Tripurasur, Bhasmasur, Mahishasur, Hiranyaksh, Hiranyakashipu, etc. came? When did Ravan, Kumbhakarn, Meghnad came? In fact-
"Nit Yug dharm hohin sab kere,
Hriday Ram maya ke prere."
All types of Yug happen daily. Where? In the mind, not outside. As virtue is going on in someone's inner self, he is living in the same Yug/Era.
1- Tam mixed with raj, means kaliyugi seeker. There is tamogun in him, he does not have the capacity of performing means, he will sleep if he starts chanting in the mind. So by chanting with the tongue, this will change the Tam component into Rajoguna, then-
2- Tam and satva mixed raj, means dvapar. Now take Bhagwan's one form and worship him in the mind, so that Rajoguna is converted into Satvagun.
3- A lot of raj mixed with satva, means treta. Now he chants in his mind, then only satvagun remains.
4- Pure Satvagun, Means Satyug. Now he got absorbed in Bhagwan's contemplation, got salvation.
"Budh Yug-dharm jaani man mahin,
Taji adharm rati dharm karahin."
The fool sees them outside. The wise, prudent, knowing Yug-dharm in inner self, that which virtue/yug is going on in me, takes hold of the means accordingly and leaves unrighteousness and becomes revered in the spirituality.
Lokeshanand says that we should consider this subject deeply.
http://shashwatatripti.wordpress.com

Comments