119 धन्यवाद

कल एक मित्र ने कहा, "मैं आत्मज्ञानी हूँ। मैं किसी को कुछ नहीं मानता, मैं स्वनिर्मित हूँ। मैं आज जो भी हूँ अपने बल पर हूँ।"
भैया! यह मनुष्य देह तो जन्म से ही परावलंबी है। जो भी जो है, वह न मालूम किस किस के सहयोग का फल है। इस देह का पैदा मात्र हो जाना भी संपूर्ण प्रकृति के एकत्र सामंजस्य से संभव हुआ है।
सामान्यतया ही, इस जगत में किसी से कुछ सहायता मिल जाए, छोटी मोटी वस्तु मिल जाए, या थोड़ी बहुत प्रशंसा ही मिल जाए, तो भी धन्यवाद दिया जाता है। तो जिसे आत्मज्ञान मिल गया, जो मंजिल पा गया, जिसके जन्मों जन्मों की प्यास मिट गई, वह कितनी धन्यता से नहीं भर जाएगा? उसका तो जीवन ही धन्यवाद स्वरूप हो जाएगा।
वह तो बड़ी ही गंभीरता से, जो मिला उसे अपने ज्ञानानुभव से छूता हुआ, अपने प्रारब्ध के क्षय होने की बाट जोहता हुआ, जब तक प्रारब्ध निर्मित देह गिर न जाए, जितनी भी श्वास उसकी बाकी है, हर श्वास में मानो धन्यवाद ही ज्ञापित करता है।
यहाँ तो अवकाश स्वरूप आकाश को, जिसने रखा उस धरती को, प्राण को, अन्नप्रदा अग्नि को, जल को, समस्त ग्रह और तारामंडल को, राष्ट्र धर्म इतिहास और संस्कृति को, ॠषि मुनियों संतों महापुरुषों को, जन्म देने वाले माता पिता को, अनन्त पूर्वजन्मों के संगी साथियों भाई बहनों को, भूल दिखाने वाले निंदकों को, सजगता सिखाने वाले शत्रुओं को, शिक्षकों, चिकित्सकों, धार्मिक सामाजिक व्यवस्थापकों को, कहाँ तक कहें, जिसने बाल काटे, जिसने कपड़ा धोया, सभी को, सभी को धन्यवाद है।
जब प्राकृतिक संबंधों में इतना भाव है, तो जो सर्वजगत के एक मात्र अधिष्ठान हैं, जिनके विधान से चींटी को कण और हाथी को मन मिलता है, उन परमपिता परमात्मा के प्रति धन्यभाव का तो कहना ही क्या? 
फिर जिन सद्गुरुदेव भगवान की करुणा और कृपा से "मैंने सब जान लिया" ऐसी घोषणा का सामर्थ्य इस जिव्हा ने पाया है, उनका कितना धन्यवाद करना चाहिए, इसे बताने में लोकेशानन्द की बुद्धि सर्वथा असक्षम है।
http://shashwatatripti.wordpress.com

Yesterday a friend said, "I am enlightened. I do not value anybody, I am self-made. Whatever I am today, I am on my own strength."
Brother! Man is dependent on others since birth. Whoever is whoever here, it is the result of the cooperation of countless people. Your birth has also been possible only with the the harmony of the whole nature.
Generally, we thank someone in this world, who helps us a little, or gives a small item, or praise us. So whoever has attained enlightenment, who has reached his final destination, whose thirst for births has been eradicated, with how much thankfulness he will not be filled? His life will become thankful.
He is very seriously looking forward to the decay of his destiny, until the destined body falls, all the rest of his breath, he pays thanks in every breath and touches with his wisdom everyone.
Here, sky which gave space, earth who kept, the air, the grain giver fire, the water, all the planets and the constellations, the nation, religion, history and culture, the sages, the sants, the great men, the parents who gave birth, the eternal siblings friends and fellows of past lives, to enemies who taught alertness, to teachers, doctors, religious social administrators, how far can I say, who cut the hair, who washed the cloths, all, everyone is thanked.
When there is so much feeling in worldly relations, then what to say about the thankfulness towards the Supreme Father Bhagwan, who is the only establishment of the universe, whose compassion gives granule to the ant and quintal to the elephant.
Then by whose love and kindness, this tongue has gained the ability to proclaim "I have learned all", Lokeshanand's intellect is utterly incompetent in thanking those Gurudev Bhagwan.
http://shashwatatripti.wordpress.com

Comments