121 अनुसूया

सरल से भी सरल साधन का विचार करें, तो एक ऐसा साधन है जिस पर चलने से, मंजिल तो मिलती ही है, रास्ते का श्रम भी नहीं लगता।
मानस के अनुसूया प्रसंग में, अनुसूया अत्रि जी की पत्नी हैं। इसका रहस्य यह है कि बुद्धि दो प्रकार की है, सूया और अनुसूया। छिद्रान्वेषण करने वाली, दूसरे के दोष देखने वाली बुद्धि सूया है। दूसरे के दोष ढकने वाली बुद्धि का नाम अनुसूया है।
और अत्रि, अ+त्रि, माने जहाँ तीनों गुण न हों। अभी तक जो स्त्री था, स्+त्रि, माने जहाँ तीनों गुणों का बंधन था, जब तीनों गुणों का अभाव हो गया, स्त्री अत्रि हो गया। जीवभाव नहीं रहा, मुक्ति सिद्ध हो गई।
साधक के लिए संकेत है कि यदि कोई और कुछ न भी करे, केवल अपनी बुद्धि को अनुसूया बना ले, तो अत्रि हो जाए।
लेकिन बड़ी विचित्र बात है, मनुष्य को दूसरे में दोष देखने जैसा प्रिय और कुछ है ही नहीं। हमें दूसरे की आँख का तिल तो दिखता है, अपनी आँख का ताड़ नहीं दिखता। दूसरे की चादर पर लगा पैबंद इतना सुख देता है कि इस बात का ध्यान ही नहीं रहता कि अपनी तो पूरी ही चादर फटी है।
ध्यान दें! अनुसूया बुद्धि वाला मुक्त हो जाता है। पर सूया बुद्धि वाला राग द्वेष में फंसकर, त्रिगुणमयी माया के हाथ का कुत्ता बनकर, जन्ममृत्यु के बंधन में पड़ा रहता है। कालांतर में वही एक एक बोटी के लिए, दरवाजे दरवाजे जीभ लपलपाता, पूंछ हिलाता, माथा पटकता फिरता है।
ऐसा परनिंदक, अपने भीतर कीचड़ भर कर, जिस किसी को भी सामने खड़ा देखता है, उसकी कोई भी बात पकड़कर, उस पर कीचड़ उछालने लगता है, और मन ही मन "मैंने उसकी अच्छी खबर ली" ऐसा विचार कर, फूलने लगता है। हालांकि कालांतर में उनका फेंका गया कीचड़, अनन्त गुणा होकर, पड़ता उन्हीं के सिर पर है।
सत्य तो यह है- "अयोग्यः पुरुषो नास्ति।" बस दृष्टि का खेल है।
अनुसूया बुद्धि गुलाब के काँटों को न देख, उसके फूल को ही लक्ष्य करती है। निंदक काँटों में ही उलझकर लहूलुहान हुआ, अपनी छाती पीटता रह जाता है।
लोकेशानन्द का कहना है कि हमें दूसरे की निंदा तो करनी ही नहीं, अपनी निंदा को भी सहर्ष सहना है। वैसे भी निंदक के सभी आरोपों को तुरंत स्वीकार कर लेने के दो लाभ हैं, अपने को विक्षेप नहीं होता, और निंदक भी प्रसन्न रहता है।
http://shashwatatripti.wordpress.com

If you think of the simplest means, then there is such a means that by which salvation is attained and there is not even the labor of walking.
In the Anusuya episode of ShriRamcharitmanas, Anusuya is Atri's wife. Its secret is that there are two types of intellect, Suya and Anusuya. The intellect that sees the flaws of others is Suya. The intellect that covers the flaws of the others is Anusuya.
And atri, a+tri, where all three virtues are not there. Until now who was a Satri, Sa+tri, where there was a bond of all the three virtues, when no virtues remained, the Satri became Atri. Bondage did not last, salvation was attained.
For the seeker, the sign is that if someone does nothing else, only makes his intellect Anusuya, then he is Atri.
But the strange thing is, there is nothing more amusing to a human being than to see the flaws in others. We see the mole of the other's eye, the palm of our own eye is not seen. The patch placed on the other's sheet gives so much happiness that there is no care that our entire sheet is torn.
Pay attention! The one who has Anusuya intellect gets salvation. But one with Suya intellect, remains trapped in raga and malice, in bondage of birth and death, by becoming a dog in the hands of Maya. Over a period of time, he yearns for a piece of bread, hanging his tongue, moving his tails and slaping his head walks through the doors.
Such a cynic, by filling the mud in himself, holding any flaw of whoever he sees standing in front of him, starts throwing mud at him, and starts to thrive, thinking "I punished him well". However, over the time his thrown mud, infinitely multiplied, falls on his head only.
The truth is- "Ayogyah purusho naasti." It is just a difference of intellect.
The Anusuya intellect does not look at the thorns of the rose, but aims at its flower. Cynic remains entangled in thorns, and with shedding blood, beats his chest.
Lokeshanand says that we must not condemn the other, but also have to bear our own condemnation with pleasure. There are two benefits of immediately accepting all the allegations of cynicism, we do not get deflection, and the cynic also remains happy.
http://shashwatatripti.wordpress.com

Comments