126 व्यास
आज चर्चा व्यास जी की रहस्यमयी कथा पर। वेदों का विभाग करने वाले, महाभारत, श्रीमद्भागवत, श्रीमद्भगवदगीता और पुराणों के रचयिता को व्यास नाम से कहा जाता है।
व्यास, ॠषि पराशर और सत्यवती के पुत्र कहे गए हैं। परतत्व परमात्मा के आश्रय में रहने वाले का नाम पराशर है। एक अखण्ड अद्वै आत्मतत्व का नाम पराशर है। सत्य में लगी बुद्धि सत्यवती है।
यह सत्यवती यमुना नदी में नाव चलाती है।
"विधि निषेध मय कलिमल हरनि।
करम कथा रविनंदिनी बरनि॥"
कर्म की धारा, साधन मार्ग ही यमुना नदी है। भगवान का पतित पावन नाम ही नाव है। इस नाम का जप ही यमुना नदी में नाव चलाना है।
मन रूपी मछली की, वासना रूपी दुर्गंध से युक्त होने के कारण अभी इस सत्यवती का नाम मत्स्यगंधा है। पर यही जब आत्मदेव पराशर की कृपा पाकर परमात्मा में लग जाती है, भगवदाकार हो जाती है, तब वहाँ वासना की दुर्गंध रहती ही नहीं। यही मत्स्यगंधा का सुगंधा हो जाना है। इसी सुगंधा सत्यबुद्धि से व्यास जी का जन्म है।
किसी भी वृत की परिधि के एक छोर से, उसके केन्द्र से होते हुए, दूसरे छोर तक की सीधी दूरी को ज्यामिति में व्यास कहा जाता है, और इस वर्तुलाकार प्रकृति चक्र के जीवन वृत के जगत रूपी छोर से, अपने आत्मकेन्द्र को जो छू ले, और परमात्मा रूपी अंतिम छोर तक जा पहुँचे, उसे अध्यात्म जगत में व्यास कहा जाता है।
जिसने यह दूरी तय की, जो जगत के बंधन से छूट गया, जिसकी समस्त वासनाएँ निवृत्त हो गईं, जो बेआस हो गया, वह व्यास हो गया। ऐसे ही आत्मज्ञानी महापुरुषों से शास्त्रों का उद्गम है।
शास्त्र कोई कहानी की किताब नहीं, भवबंधन काट देने वाले महापुरुष का अनुभव है। अंतःकरण में चलने वाला दैवी और आसुरी सम्पद् का युद्ध, हृदयस्थ परमात्मा के निर्देशन में कैसे लड़ा जाता है और कैसे धर्म का राज्य स्थापित होता है, यही महाभारत की कथा है।
लोकेशानन्द की बात पर ध्यान दें! यही दैवी और आसुरी सम्पद् का युद्ध, पांडव कौरव युद्ध है, यही वानर राक्षस युद्ध है और यही देवासुर संग्राम है।
http://shashwatatripti.wordpress.com
Today a discussion on the mysterious story of Vyaas ji. The one who did divisions of Vedas, the author of the Mahabharat, Srimad Bhagavat, Shrimad Bhagavadgita and Puranas are called Vyaas.
Vyaas is said to be the son of Sage Parashar and Satyavati. Parashar is the name of the one living in the shelter of Bhagwan or soul. The intellect involved in Bhagwan's search is Satyavati.
This Satyavati rides a boat in the Yamuna River.
"Vidhi nishedhmay kalimal harni,
Karam katha Ravinandini barani."
Yamuna river is the stream of karma, means. Bhagwan's purifying name is the boat. The chanting of this name is to drive a boat in the river Yamuna.
Till now the name of this Satyavati is Matasyagandha, the one who smells like a fish. Here the fish symbolizes the mind and the bad smell symbolizes lust. But when this intellect gets engaged in Bhagwan after attaining the blessings of Atma Dev Parashar, then there is no smell of lust. Then Matasyagandha becomes Sugandha. Vyas ji is born from this Sugandha.
In Geometry the straight distance from any end of the circumference of any circle, through its center, to the other end is called Vyaas, and from the periphery of this world, touching his self-center who reaches Bhagwan is called Vyaas in the spiritual world.
Who has covered this distance, who has been released from the bondage of the world, whose all lusts have come to an end, who transcends maya, he becomes Vyaas. The scriptures originate from such enlightened great men.
Scripture is not a story book, it is the experience of the great man who cut off the bondage. The war of divine and demonic tendencies in intellect, how it is fought under the direction of Bhagwan and how the kingdom of truth is established, is the story of Mahabharat.
Pay attention to the talk of Lokeshanand! The war of divine and demonic tendencies, is the Pandav Kaurav war, the monkey demons war and the war of dities and demons.
http://shashwatatripti.wordpress.com
Comments
Post a Comment