130 कच्छप अवतार

देवासुर संग्राम एक निरंतर चल रही प्रक्रिया है। यह सबके अंत:करण में सतत चलता है। हमें मालूम हो या न हो, यह झगड़ा रुकता नहीं।
कोई विरला, जब अपने मन को, एक भगवान में लगा देता है, तब कछुए के अंगों की तरह, उसके अंतःकरण का अंतर्मुखी होकर भगवदाकार हो जाना ही कच्छप अवतार है। वे भगवान भीतर से सहारा देते हैं, आधार बनते हैं, तब जाकर यह निरंतर चल रहा युद्ध, एक व्यवस्थित मंथन में परिवर्तित होकर ब्रह्मपीयूष की प्राप्ति कराता है।
देखें, संसार ही सागर है। सद्गुण ही सुर हैं, दुर्गुण ही असुर हैं। सद्गुण राम की ओर, तो दुर्गुण काम की ओर खींचते हैं। इन दोनों का मन को अपनी अपनी ओर खींचना ही मंथन है।
नामजप रूपी महान साधन के फलस्वरूप मन जब चंचलता का त्याग कर अचल हो जाता है, तब यही मन मंदराचल पर्वत कहा जाता है।
श्वास ही वासुकि है। भीतर बाहर आती जाती श्वास पर भगवान का नाम जपना ही अचल मन रूपी मंदराचल पर्वत को मथानी बना लेना है।
इस मंथन के फलस्वरूप शंख, हय, मणि, आदि तेरह सोपानों के बाद अमृत की प्राप्ति होती है। क्रमशः देखें-
"मैं सत्य के मार्ग का पथिक हूँ" ऐसी उद्घोषणा ही शंख है। मन रूपी घोड़े पर विवेक सवार हो जाना हय है। ध्यान ही धनुष और विवेक ही बाण है। आत्मिक संपत्ति की प्राप्ति से मानस रोगों का शांत होने लगना, धन्वंतरि है। हृदय का कायाकल्प होना कल्पवृक्ष है। इच्छा की सर्वथा निवृत्ति ही कामधेनु है। भगवान का नाम मणि है, नाम का टिकना मणि मिलना है। यों इन सात सोपानों के बाद परीक्षा का क्रम उतरता है-
"छोरत ग्रंथि देखि खगराया।
विघ्न अनेक करई तब माया॥"
परीक्षा क्रम में, चमत्कारी विभूतियाँ श्री हैं। काम जगाने वाली वृत्तियाँ ही रम्भा नामक अप्सरा है। कर्तृत्वाभिमान गज है। मोह ही मदिरा है, वारुणी है। विषय ही विष है।
जो साधक इन परीक्षात्मक पाँच सोपानों को भी बिना भटके पार कर जाता है, उसका मन आकाशवत् हो जाता है, यही शून्य मन, तेरहवाँ सोपान शशि है।
तब वह अमरत्व उतर आता है। यही अंतिम प्राप्ति है, अमृत पा लेना है, आत्मतत्व का साक्षात्कार है।
अब आप बड़े प्रेम से, भगवान के स्वरूप का ध्यान करते हुए, नामजप में लगें, यही लोकेशानन्द का एकमात्र साधन है।
http://shashwatatripti.wordpress.com

Dewasur Sangram is an ongoing process. It goes on continuously in the mind of all. Whether we know it or not, this quarrel does not stop.
A rare seeker, when engages his mind in Bhagwan, then like a tortoise, his mind becomes introvert, it is called Kachhap incarnation. Bhagwan supports from within and forms a base, then this ongoing war, turns into a systematic churn and leads to the attainment of nectar.
See, the world is the ocean. Virtues are the deities, evil thoughts are the demons. Virtues draw towards Ram, Evil thoughts draw towards lust. Both of them pull the mind towards themselves, it is churning.
When the mind becomes stable due to chanting, then this mind is called Mandarachal mountain.
Breathing is Vasuki. Chanting while breathing and exhaling makes Mandrachal a churner.
As a result of this churning, After thirteen steps like Shankh, Hay, Mani, etc., nectar is obtained. See respectively-
"I am a seeker of truth" such a proclamation is Shankh. Prudence riding on the horse of the mind is Hay. Meditation is the bow. With the attainment of spiritual wealth, the cure of mind's diseases is Dhanvantari. Rejuvenation of mind is Kalpavriksh. The absence of desires is Kamdhenu. Bhagwan's name is Mani. After these seven steps, there comes the order of examination-
Miracle is Shri. Evoking of lust is Apsara Rambha. Ego is elephant. Attachment is wine, Varuni. The object itself is poison.
The seeker who crosses even these tempting five steps without wandering, his mind becomes sky-like, this is thirteenth step Shashi.
Then that immortality comes down. This is the ultimate attainment, the attainment of nectar, the realization of selfhood.
Now you start chanting and meditatio, this is the only means of Lokshanand.
http://shashwatatripti.wordpress.com

Comments