131 मतस्यावतार
कथा है कि एक छोटे से मत्स्य ने मनु से अपनी रक्षा कि गुहार की। मनु ने उसे एक घट में रख लिया। कुछ समय में वह मत्स्य घटाकार हो गया। घट छोटा पड़ गया तो मनु ने उसे तालाब में, तालाब छोटा पड़ा तो गंगा में, और जब वह मत्स्य पूरी गंगा के आकार का हो गया तो उसे सागर में रख दिया।
महाप्रलय का समय आने पर वह मत्स्य मनु से बोला कि आप मेरे सींग से एक नाव बाँधकर, उस पर सप्तॠषियों और कल्याणकारी बीजों को लेकर बैठ जाएँ। मनु ने ऐसा ही किया। वह मत्सय हजारों वर्षों तक मनु को परमार्थ का उपदेश देता चलता रहा और अंततः उस नाव को हिमालय के शिखर पर बाँधकर अदृश्य हो गया।
अब अर्थ-
मन ही मनु है। "अस्य मतं स मत्स्य" परमात्मोन्मुखी वृत्ति ही मत्स्य है। प्रारंभ में, जब यह वृत्ति उदय हुई ही है, साधक को ही इसकी रक्षा करनी पड़ती है। कालांतर में पुष्ट होने पर तो यही साधक की महाप्रलय से रक्षा करने लगेगी। इसे घट रूपी हृदय में रखने पर, यह वृत्ति पुष्ट होकर समस्त हृदय में व्याप्त हो जाती है।
कालांतर में, त्याग रूपी तालाब और फिर भक्ति रूपी गंगा से ओतप्रोत होने पर, यह वृत्ति परमात्मानन्द के सागर में गोते लगाने लगती है। यही उस मत्स्य का सागर के आकार का हो जाना है। यों धैर्यपूर्वक साधन करते करते, परमात्मोन्मुखी वृत्ति की रक्षा करते करते, अंतःकरण भगवदाकार हो जाता है। यही मत्स्यावतार है।
तब महाप्रलय का, जन्म मरण के बंधन का सदा सदा के लिए विलीन होने का समय आता है। यहाँ भगवान का पतित पावन नाम ही नाव है, स्वरूप स्मरण ही मत्स्य से बंधी रस्सी है, संतोपदेश ही कल्याणकारी बीज हैं। तब हजारों सांसारिक प्रवृत्तियों का अंत हो जाता है, और आत्मविचार स्थिर हो जाता है, यही हिमालय के शिखर से बंध जाना है। तब "ब्रह्म जानेति ब्रह्मैव भवति" वह ब्रह्म हो जाता है।
लोकेशानन्द का आश्वासन है कि आपके साथ भी ऐसा ही हो सकता है, बस आप एक इष्ट चुनकर, उनका एक नाम और एक रूप निश्चित कर, नामजप और रूपध्यान करते हुए, उस परमात्मोन्मुखी वृत्ति की रक्षा में संलग्न हो जाएँ।
http://shashwatatripti.wordpress.com
There is a story that a small fish pleaded for his protection from Manu. Manu kept him in a pitcher. Over a period of time, that fish became as big as the pitcher. When the pitcher got tight, Manu put it in a pond, the pond got tight, then in the Ganga river, and when that fish became as big as the entire Ganga, he put it in the ocean.
When the time of greatest holocaust came, the fish said to Manu that you should tie a boat with my horn, and sit on it with Saptrishis and auspicious seeds. Manu did the same. He continued to preach about the truth to Manu for thousands of years and eventually became invisible by tying the boat to the crest of the Himalaya.
Now the meaning-
Mind is Manu. "Asya matam sa Matasya" Fish is the divine oriented instinct. Initially, when this instinct has arisen, only the seeker has to protect it. In due course of time, when it will grow big, it will protect the seeker from the greatest holocaust.
Heart is the pitcher. By keeping it in heart, this instinct pervades the whole heart.
In time, after being immersed in the pond of renunciation and then in the Ganga of devotion, this instinct starts diving into the ocean of absolute bliss. Thus by protecting divine instinct, doing means consciously, the intellect turns into Bhagwan's form. This is Matasya Avtaar.
Then comes the time for the holocaust, to dissolve the bond of birth and death forever. Here, the purifier holy name of Bhagwan is the boat, Bhagwan's form is the rope tied to the fish, sermons are the auspicious seed. Then thousands of worldly tendencies come to an end, and introspection settles down, that is to be tied to the summit of the Himalaya. Then "Brahm jaaneti Brahmaiv bhavati" he becomes Brahm.
Lokeshanand assures that the same can happen to you, just choose Bhagwan's one name and one form, chant and ruminate, and protect that divine instinct.
http://shashwatatripti.wordpress.com
Comments
Post a Comment