132 कृपा या क्रिया

एक बड़ा महत्वपूर्ण प्रश्न है, मोक्ष हमारी किसी क्रिया द्वारा प्राप्त होगा या भगवान की कृपा से? यदि क्रिया से नहीं प्राप्त होता तो जप, पूजा पाठ, या अन्य कोई नियम भी क्रिया ही तो हैं, फिर सभी संत, साधकों को ऐसी ही किसी क्रिया में क्यों लगाते हैं? यह प्रश्न एक कथा के विश्लेषण से हल हो जाएगा।
देखें, यह तो आप जानते ही हैं कि भगवान को जब सागर पार जाना था, तब पत्थरों का पुल बनाया गया। पुल बनकर तैयार हुआ तो जामवन्त जी ने भगवान से कहा कि पुल बन तो गया है, पर संकरा है, अपर्याप्त है, सभी को पार ले जाने में सक्षम नहीं है। भगवान ने कृपा की, मुस्कुरा कर पुल पर खड़े हो गए। भगवान को देखने के लिए सागर भर के प्राणी जल की सतह पर आ गए। और पत्थरों के पुल के दोनों ओर, समुद्री जीवों का ऐसा चौड़ा पुल बन गया कि सागर का जल दिखना तक बंद हो गया और सब पार हो गए।
तब जामवन्त जी ने भगवान से पूछा कि जब आप इतना सुंदर कृपा का पुल बनाना जानते थे, तो आपने उसे पहले ही क्यों न बना दिया? देखिए पत्थर ढोने से सब बंदर भालू गंजे हो गए हैं।
रामजी बोले, जामवन्त जी! यदि आप पत्थरों का पुल न बनाते, तो मैं खड़ा कहाँ होता?
ध्यान दें! यह निर्विवाद सत्य है कि क्रिया के बल से आज तक कोई भी संसार से पार नहीं गया, जो भी गया है भगवान की कृपा से ही गया है। और ऐसा भी नहीं है कि भगवान कभी कृपा करते हों, कभी नहीं, या किसी पर कृपा करते हों, किसी पर नहीं। कृपास्वरूप भगवान की कृपा तो निरंतर बरसती है, सब पर बरसती है, एक समान बरसती है, पर हर कोई उस कृपा का लाभ नहीं उठा पाता।
जिसका मन निर्मल है, वही कृपा का अधिकारी है, वह तो लाभ उठा लेता है। पर जिसका मन निर्मल नहीं, जो अनाधिकारी है, वह वंचित ही रह जाता है। और यह मन कि निर्मलता, साधन, पुरूषार्थ, क्रिया से ही प्राप्त होती है।
तो मोक्ष तो कृपा के मार्ग से ही होता है, पर बिना साधन के, जब तक मन निर्मल न हो, मोक्ष नहीं होता।
यदि कोई बिना साधन के मुक्त हुआ दिखता भी है, तो वह अपने पूर्व जन्मों में पर्याप्त साधन करके ही, प्राप्ति वाले जन्म में सीधे कृपा से पार हुआ है।
अतः आपको सब संशय त्याग कर, लोकेशानन्द की बात मान कर, तुरंत क्रिया में लगना चाहिए।
http://shashwatatripti.wordpress.com

There is a very important question, will salvation be achieved by any of our actions or by Bhagwan's grace? If it is not achieved by any action, then chanting, worshiping, or any other means are also actions, then why do all the sants put the seekers in any such action? This question will be solved by analysis of a narrative.
See, you already know that when Bhagwan had to cross the ocean, then a bridge of stones was built. When the bridge was complete, Jamwant ji told Bhagwan that the bridge is ready, but is narrow and inadequate, not able to take everyone across. Bhagwan smiled and stood on that bridge. To see Bhagwan, all the creatures of the ocean came to the surface. And on either side of that stone bridge, there was such a wide bridge of sea creatures that even the sea water stopped to appear. Now because the bridge was widened, all went across the ocean.
Then Jamwant ji asked Bhagwan that when you knew how to build such a beautiful bridge, why didn't you make it before? See, all the monkeys and bears have gone bald by lifting stones.
Bhagwan said, "Jamwant ji! Where would I stand if you did not build the bridge of stones?"
Pay attention! It is an undeniable truth that no one has crossed the world till date with the force of action, whoever has gone has gone by Bhagwan's grace. And it is not that Bhagwan's grace is occasional, or it happens to someone special. Graceful Bhagwan's grace rains continuously, it rains on everyone, it rains uniformly, but not everyone is able to take advantage of that grace.
He whose mind is pure, is entitled to Bhagwan's grace, he takes advantage. But one whose mind is not pure, who is ineligible, he remains deprived. and this purity of mind is obtained by the means only.
So salvation is only through the path of grace, but without any means, until the mind is pure, there is no salvation.
Even if someone is seen to have salvation without any means, he has passed through enough means in his past lives, and has crossed the world by getting grace in this birth.
Therefore, you should listen to Lokshanand, immediately abandon all doubts, and engage in the means.
http://shashwatatripti.wordpress.com

Comments