134 कृपा और पुरुषार्थ

कल एक बात यह भी निकली कि साधन और कृपा में वरीयता किसको दें?
देखें, जामवन्त जी भगवान से कहते हैं, "भगवान! इस समय हमारे सामने दो पुल हैं, एक जो साधन के बल से निर्मित है, दूसरा आपकी कृपा के बल से बना है।
पत्थर का पुल संकरा अवश्य है, पर मजबूत है, टूटने वाला नहीं है। जबकी समुद्री जीवों की पीठों से बना पुल विस्तृत जरूर है, पर मुझे इसकी मजबूती पर संदेह है।
ये समुद्री जीव इस समय तो एक दूसरे से कस के सटे हैं, पर शंका होती है कि हजार हजार हाथियों के बल वाले वानर जब इन पर पैर रखेंगे तो कहीं ये उनका भार सहने में असक्षम होकर डुबकी तो नहीं मार जाएँगे? ये तो डूब कर भी नहीं डूबेंगे, पर वानर तो डूब ही जाएँगे।"
मेरे देखे, संसार के लोगों के सोचने का यही ढंग है। वे अपने पुरूषार्थ पर तो भरोसा करते हैं, पर भगवान की कृपा पर भरोसा नहीं करते। डरते हैं, संशय करते हैं, कि कृपा चुक तो न जाएगी? मैं बीच भंवर में डूब तो नहीं जाऊँगा?
संकट यह है कि वो लोग जो भगवान की कृपा पर भरोसा करते हैं, वे साधन नहीं करते, कहते हैं कि भगवान को कराना होगा तो स्वयं ही करा लेंगे, मैं साधन क्यों करूं? और जो साधन के भरोसे हैं, वे कहते हैं कि कृपा क्या करेगी, मैं तो अपने ही बल पर पार हो जाऊँगा। और दोनों ही भटक जाते हैं।
क्योंकी सत्य बात यह है कि दोनों पर एक साथ भरोसा चाहिए, सामंजस्य चाहिए। अब वानरादि पुरुषार्थ न करें तो भगवान बीच सागर में कैसे आ खड़े हों? और भगवान खड़े न हों तो सेना पार कैसे हो?
यह बात सही है कि बिना भगवान की कृपा के आज तक कोई पार नहीं गया, पर यह भी सत्य है कि बिना पुरुषार्थ के कोई भी भगवान की कृपा का लाभ नहीं उठा पाया।
तो भगवान की कृपा पर तो अकाट्य श्रद्धा चाहिए ही, कि वे कृपालु भगवान मुझ पर कृपा अवश्य करेंगे, अपने साधन पर भी श्रद्धा रहे कि साधन की डोरी छूटने न पावे।
यों कृपा और साधन दोनों पर श्रद्धा करने वाला ही कृपा का पात्र होकर, मोक्ष पा जाता है। लोकेशानन्द जानता है कि फिर वह डूबता नहीं।
http://shashwatatripti.wordpress.com

Yesterday, one thing came out that who should be given preference in between means and grace?
See, Jamwant ji says to Bhagwan, "Bhagwan! At this time we have two bridges in front of us, one which is made by force of means, the other is made by the power of your grace.
The stone bridge is narrow, but is strong, will not break. While the bridge made of the backs of sea creatures is wide, but I doubt its strength.
These sea creatures are tightly adjacent to each other at this time, but it is suspected that when the apes with the strength of thousands of elephants set foot on them, they will not be able to bear their weight and they will dip. They won't drown even by drowning, but the apes will drown."
I see, this is the way of thinking of the worldly people. They trust their efforts, but do not trust Bhagwan's grace. They afraid and suspect that grace will be lost and I will drown in the sea.
The problem is that those who rely on Bhagwan's grace, they don't do the means, they say that if Bhagwan wants us to do the means, he will get it done himself, why should we bother? And those who rely on means, they say that what will grace do? I will cross on my own strength. And both go astray.
Because the truth is that both should be trusted. If the apes did not make an effort, how would Bhagwan stand in the middle of the sea? And if Bhagwan does not stand then how would the army go across?
It is true that till date no one has got salvation without Bhagwan's grace, but it is also true that without effort, no one has been able to take advantage of Bhagwan's grace.
So there is a need for unwavering reverence for Bhagwan's grace, that he will always bless me, but you should also have faith in your means.
In this way, one who has reverence for both, grace and means, by being eligible for grace, attains salvation. Lokeshanand knows that he does not drown again.
http://shashwatatripti.wordpress.com

Comments