135 साधक की रहनी
यह तो आप जानते ही हैं कि "मैं और मेरा" ही बंधन का मूल कारण है। इस से बचने का एक सरल उपाय है "अपरिग्रह"। "कम सामान सफर आसान"
एक बार की बात है, एक संत के पास एक सेठ जी आए। चार दिन के लिए आए थे, तो एक थैले में दो जोड़ी कपड़े लेकर आ गए। इधर संत के पास तो कुछ था ही नहीं, ऐसा देखकर सेठ जी कहने लगे- महाराज! आप के पास तो कोई सामान ही नहीं है।
संत ने मुस्कुरा कर कहा- तुम्हारे पास भी तो सामान नहीं ही है।
सेठ जी बोले- महाराज! मैं तो दो चार दिन के लिए आया हूँ। सफर का मामला है, करना क्या है? सामान ज्यादा हो तो परेशानी ही होगी, यही सोचकर कम सामान लाया हूँ।
संत बोले मैं भी तो यात्रा पर हूँ। दो चार दिनों के लिए ही यहाँ हूँ, न मालूम कब जाना पड़ जाए? मैं भी इसीलिए कम सामान रखता हूँ।
ध्यान से समझें। दो वस्तु हैं, मैं और मेरा। जिसके पास जितनी मात्रा में सामान होता है, उतनी ही मात्रा में उसके "मेरे" का फैलाव होता है, और पुनः उतना ही "मैं" हो जाता है। यदि कम से कम सामान में जीवन यापन कर लेने का स्वभाव बना लिया जाए, तो न "मेरा" बढ़े न "मैं"।
एक बार स्वामी राजेश्वरानंदजी महाराज ने मुझसे कहा था कि तुम मौज में इसीलिए हो क्योंकि तुम्हारे पास कुछ है ही नहीं। कुछ हो तो चिंता हो।
आप ही बताएँ कि जब कम ही सामान से काम चल जा रहा है, तब "और" की आवश्यकता ही क्या है?
भोजन मिल जाता है, कपड़ा कथा में आ गया, रोग कुछ है नहीं तो दवाई का खर्च नहीं, १५० रू० महीने में मोबाइल चालू है, कहीं आना जाना है नहीं, कोई उहापोह, कोई दुख-कष्ट नहीं, जीवन में तीन ही काम हैं, चौथा काम नहीं, तो क्यों बेकार में खुद भी परेशान होना और अपने राम जी को भी तकलीफ देना?
अपने को तो बस भूख लगे तो खाना, नींद आए तो सोना और भगवान का काम करना। मेरे भाई बहन! अनन्त कोटि ब्रह्माण्ड नायक आनन्दकन्द भगवान श्रीरामचन्द्र जिसके हृदय सम्राट हों, वह किस उद्देश्य से भिखारियों की सूची में अपना नाम लिखवाए? लोकेशानन्द की तो मौज हो गई।
http://shashwatatripti.wordpress.com
You know that "I and Mine" is the root cause of bondage. A simple way to avoid this is "Non-possession". "Luggage less. Travel easily"
Once upon a time, a rich man came to a sant. As he came for four days, he brought two pairs of clothes in a bag. Here the sant had nothing at all, seeing this, rich man asked- Maharaj! You do not have any goods?
The sant smiled and said- You too don't have the goods.
Rich man said- Maharaj! I have come for two or four days. It is a matter of short period. If there is more luggage then it will be a problem, thinking so I have brought few things.
Sant said- I too am on a journey. I too am here only for two to four days, don't know when to return? That is why I keep few things.
Understand carefully. There are two things, I and mine. One possess as much as things, the same amount of "Mine" is there, and then the same amount of "I" increases. If you make a habit of living in least things, neither "Mine" increases nor "I".
Once Swami Rajeshwaranand ji told me that you are in pleasure because you do not have anything. You will be worried if you have anything.
You tell me that when the life is going on well in limited things, what is the need of "more"?
Food is available, cloths are here, there is no disease so no expense of medicine, mobile is working in just rs 150 per month, no need to go anywhere, no chaos, no sorrow, there are only three things in life, no fourth thing, so why bother yourself unnecessarily and even hurt Bhagwan?
Lokeshanand says that I eat when I feel hungry, sleep when feel sleepy and do Bhagwan's work. It is fun.
My siblings! Anant Koti Brahmand Nayak Anandkand Bhagwan Shri Ramchandra is the emperor of whose heart, for what purpose should he write his name in the list of beggars?
http://shashwatatripti.wordpress.com
Comments
Post a Comment