137 मिथ्या को मिथ्या मान लो
जैसे मुंह से बोला जा रहा शब्द "घड़ी" घड़ी नहीं है, वह समय नहीं बताता, घड़ी तो कलाई पर बंधी हो, तभी समय मालूम पड़ेगा। मुंह से घड़ी बोलकर तो केवल उस हाथ में बंधी घड़ी की ओर इशारा ही किया जा सकता है, इसके सिवा उस शब्द का कोई उपयोग नहीं।
ऐसे ही मुख से बोला जा रहा शब्द "ब्रह्म" भी ब्रह्म नहीं है, ब्रह्म तो वह है जिससे वाणी बोल रही है। वह तो सबसे पीछे रहकर, सबको प्रकाशित करता है। वह सम्पूर्ण जगत में व्याप्त है, संपूर्ण जगत उसमें कल्पित है। वह सबका अधिष्ठान, सबका उपादान, समस्त कारणों का एकमात्र कारण "ब्रह्म", जो अपनाआपा है, जो तुम हो, वह "ब्रह्म", शब्द रूप में बोला तो जा सकता है, देखा या दिखाया नहीं जा सकता।
तो कई अनुभव, अनुभव होते हुए भी, बताए जा नहीं सकते। लोक में ही, चीनी, गुड़ और गन्ने का स्वाद अलग अलग अनुभव में आता ही है, पर अलग अलग बताया नहीं जा सकता। एक कमरे में बैठे बच्चों की सामूहिक आवाज में से, अपने पुत्र की आवाज अलग मालूम होते हुए भी, "यह उस पुत्र की आवाज है" ऐसा बताया नहीं जा सकता। ऐसे ही ब्रह्म भी बताया नहीं जा सकता।
ब्रह्म वो नहीं जिसे जाना जाता है, ब्रह्म तो वो है जिससे सब जाना जाता है। इन्द्रियों सहित अन्त:करण, अपना समस्त ज्ञान जिसे समर्पित करता है, वह ब्रह्म है, वही तुम हो।
उसको जानने कि पद्धति यह नहीं कि उसे जान लिया जाए, उसे जानने के लिए तो इस मिथ्या जगत को मिथ्या मान लेना ही, माने कल्पित जगत को कल्पित, स्वप्न को स्वप्न, शब्दों पर दोबारा ध्यान दें, "मान" लेना ही, पर्याप्त है। आप कहें कि यह तो प्रत्यक्ष दिखता है, मिथ्या कैसे मान लें? तो भले ही लाख दिखता रहे, बस मानने लगो कि मिथ्या है, क्योंकि इसका दिखाई देना ही इसके मिथ्या होने का प्रमाण है।
अब यदि आप कहें कि अच्छा मान भी लें, तो क्या केवल मात्र मान लेने भर से यह मिथ्या लगने लगेगा? तो लोकेशानन्द का उत्तर है "हाँ!" कारण कि जब इसको सत्य मानते मानते यह सत्य ही हो गया, तब इसे मिथ्या मानते मानते, "यह मिथ्या है" ऐसा क्यों नहीं मालूम हो जाएगा?
http://shashwatatripti.wordpress.com
Just as the word "watch" being spoken through the mouth is not a watch, it does not tell the time, if the watch is tied on the wrist, then only time will be known. The word watch only points out the watch, except that there is no use of that word.
Likewise the word "Brahm" being spoken from mouth is also not Brahm, Brahm is the one from whom tongue speaks. "Brahm" which pervades the whole world, in which the whole world is imagined, the only cause of all causes, your true self, which is you, that "Brahm" can be spoken, but can't can be seen or shown.
So many experiences are there, which you can experience well, but can't tell. In the world itself, the taste of sugar, jaggery and sugarcane are differently experienced, but cannot be told. Out of the collective voice of the children sitting in a room, you can hear the voice of your son separately, but you can't describe that "This is the voice of my son". In the same way, Brahm too cannot be described.
Brahm is not what is known, Brahm is that by which all this is known. The intellect with all the senses, to whom it dedicates all its knowledge, is Brahm, that is you.
The method of knowing Brahm is not to know it, to know Brahm it is necessary to accept the falsehood of the world as false, accept the fictitious world to be fictitious, accept the dream to be dream. Pay attention! It is enough to "accept" it. You say that when it is visible to me, how to accept it as false? So even if it continues to be seen a million times, just accept that it is false, because its appearance is proof of its falsehood.
Now if you say that even if I accept it, will it be false only by just accepting it? Lokeshanand's answer is "Yes!" The reason is that when this world looks like true, by accepting it as true, then considering it as false, why would it not be known that it is false?
http://shashwatatripti.wordpress.com
Comments
Post a Comment