138 आखिर कब?
कौन है जो वासना की रंग बिरंगी अनेकानेक चोलियाँ और मोह के बेड़ियाँ रूपी गहने पहन कर, दिन रात मायादेवी के इशारों पर नाचा न हो? कौन है जिसने दुर्गन्ध युक्त, पसीने से भरे चमड़े को सुंदर मान कर अपनी जिव्हा से हजारों बार चाटा न हो? कौन है जो हजार बार दुत्कार खाकर भी, कामिनी के तीखे बाण जैसे वचन सुनकर भी, पुनः पुनः उसके चरणों में लोटा न हो?
हजार बार चखे हुए को चखने के लिए तड़पना, चाटे हुए को चाटना, देखे हुए को देखना, सुने हुए को सुनना, चबाए हुए को चबाना, कहाँ की बुद्धिमानी है?
विचार करें, ये मन कभी भरने वाला है क्या?
हाजमा खराब हो गया, इन्द्रियाँ शिथिल हो गईं, उठने बैठने में जोड़ जवाब दे गए, आँखों पर चश्मा चढ़ गया, गालों पर झुर्रियाँ पड़ गईं, बाल सफेद होकर झड़ने लगे, अपनी ही पुरानी तस्वीर पहचान में आती नहीं, नींद आती नहीं, शूगर बीपी अलग से, वो काले भैंसे वाला आज नहीं तो कल, दरवाजा खटखटाए बिना ही, धड़धड़ाता हुआ छाती पर चढ़ने को तैयार खड़ा है, पर हाए! हाए! जीभ का स्वाद तक तो नहीं छोड़ा जाता, अन्य भोगों की कौन कहे?
चर्चाएँ बहुत चलती हैं। बड़ी बड़ी ज्ञान की बातें निकलती हैं। सुबह से रात तक प्रश्नों और उत्तरों की रेल चलती है। पर हैरानी यह है कि न इनके प्रश्न में प्राण हैं, न उनके उत्तर में अनुभव। परिणाम वही, ढाक के तीन पात। जीवन में झाँक कर देखें तो परिवर्तन बाल भर का भी नहीं।
साधन की पूछो तो बगलें झाँकने लगते हैं, साधन तो बस इतना ही करते हैं कि गिरते पड़ते खानापूर्ति हो जाए। जैसे कोई पानी के बुलबुलों को पकड़कर, सागर में डूबने से बचना चाहे।
तारीफ़ कर देंगे, कसीदे घड़ देंगे, रात तक खूब जुबानी दण्डवत् चलेंगे, साधन ठन ठन गोपाल।
लोकेशानन्द कहता है कि हमें अभी के अभी अपने मन से पूछना चाहिए, कि आख़िर कब तेरे सुखसपने टूटेंगे? कब तेरे भोग छूटेंगे? कब तेरे भ्रम भाण्डे फूटेंगे? कब हम आत्मामृत लूटेंगे?
http://shashwatatripti.wordpress.com
Who has not worn the clothes of lust and many jewels of attachment, on the gestures of Maya? Who has not licked the smell-sweat-soaked skin, thousands of times with his tongue? There is no one who, despite enduring insults for a thousand times, even after hearing words of a woman like sharp arrows, not rolled again and again at her feet?
Yearning for tasting something which you have tasted a thousand times before, licking the licked, seeing the seen, listening to the heard, and chewing the chewed, where is the wisdom in this?
Think, will this mind ever be satisfied?
Stomach remains upset, senses became weak, there is difficulty in sitting and getting up, there are eyeglasses on eyes and wrinkles on the cheeks, hair have turned grey, you can't recognize your own old picture, can't sleep, sugar-BP separately, that owner of black buffalo stands ready to climb on the chest without knocking on the door today or tomorrow, alas! Even the taste of the tongue has not been left, who can say of other indulgences?
Discussions go on a lot. Great knowledge comes out. A train of questions and answers runs from morning to night. But the surprise is that neither there is life in your questions, nor there is experience in their answers. The result is zero. If you look into your life, there is not even a little change.
If I ask about the means, they start peeping here and there, they do means just enough to get the job done. Like one wants to avoid drowning in the ocean by catching bubbles.
They will praise, wear garlands, clap, touch the feet day and night, improvement nothing.
Lokeshanand says that we should ask from our heart right now, when will the dreams of your happiness break? When will you leave the craving for enjoyment? When will your illusions be broken? When will we rob the nectar of the soul?
http://shashwatatripti.wordpress.com
Comments
Post a Comment