140 ब्रह्मचर्य
आज चर्चा ब्रह्मचर्य की।
जिसके जीवन में कोई साधन नहीं, भजन नहीं, ब्रह्म चिंतन नहीं, परमात्मा प्राप्ति की इच्छा नहीं, वह मात्र इन्द्रिय को रोक कर, अपने को लाख ब्रह्मचारी समझता फिरे, वह ब्रह्मचारी है नहीं, वह तो दम्भी है।
"यद् इच्छन्तो ब्रह्मचर्य चरन्ति"
जो उस परमात्मा की प्राप्ति की इच्छा वाला है, वह ब्रह्मचारी है। माने प्रयत्नशील साधक ब्रह्मचारी है।
"ब्रह्म आचरति स: ब्रह्मचारी"
ब्रह्म भाव वाला, ब्रह्म के आचरण वाला ब्रह्मचारी है।
ध्यान दें कि जो एक बार भजन में लगा, एक बार मन विषयों का चिंतन छोड़ कर परमात्मा में रमने लगा, पर फिर संगदोष होने से इन्द्रियाँ फिसलीं, साधन छूटा, वह गिरा, पर पुनः उठकर प्रयत्नशील हुआ, ऐसा साधक ब्रह्मचारी ही है।
आगे चल कर इन्द्रियाँ संयमित हुईं तब स्वामी है। जब संकल्प विकल्प न रहे तो सन्यासी है।
पहले मैं ब्रह्मचारी हो जाऊँ, फिर साधन में लगूंगा, ऐसी मूर्खतापूर्ण बहानेबाजी छोड़कर, तुरंत साधन में लगना चाहिए। पत्ते तोड़ने से क्या होगा? कोई हजार पत्ते तोड़ भी लेगा तो लाख नए फूट पड़ेंगे। तो बुद्धिमान मनुष्य पत्ते तोड़ने में समय न खराब कर, जड़ ठीक करे।
तब परमात्मा प्राप्ति की कामना वाला, प्रकृति की सबलता के सामने पराजय स्वीकार न करते हुए, उत्थान पतन से न घबराते हुए, लक्ष्य प्राप्ति के उद्देश्य से, परमात्मा के किसी एक स्वरूप को मन से इष्ट मानकर, उनका चिंतन और उनसे संबधित एक नाम के जप में लग जाए।
यों सतत चिंतन के फलस्वरूप, मन अपनेआप बाह्य जगत में भटकना छोड़कर, इष्टमय हो जाता है। बस इतना ही तो है।
भगवान तो कहते हैं कि नपुंसक भी यदि मेरा भजन करे तो मुझे पा लेगा। विचार करें कि जैसा अर्थ ब्रह्मचर्य का सामान्यतया लिया जा रहा है, उस अर्थ को सही मानें तो कोई नपुंसक ब्रह्मचर्य का पालन कैसे करेगा?
http://shashwatatripti.wordpress.com
Discussion of Brahmcharya (Celibacy) today.
Whose life has no means, no hymn, no contemplation, no desire for divine attainment, but forcefully stops the senses, considers himself to be a Brahmchari, he is not a Brahmchari, he is hypocrite.
"Yad ichhanto Brahmcharya charanti"
One who is desirous of attaining that divine being is Brahmchari. A striving seeker is Brahmchari.
"Brahm acharati sah Brahmchari"
One with Brahm sentiment, Brahm behavior is Brahmchari.
Note that who once engaged in the hymn, once mind left the contemplation of world and began to delve into the divine, but then the senses slipped, lost the means, he fell, but rose again and tried, such a seeker is Brahmchari.
Later, when the senses became restrained, he is Swami. When mind became stable, he is a Sanyasi.
First I will be a Brahmchari , then I will do the means, leaving such foolish excuses, one should immediately get into the means. What is the benefit in plucking the leaves? Even if someone plucks a thousand leaves, millions of new will grow. So wise man does not waste time in plucking the leaves, he cuts the root.
Then the one who aspires to attain the divine, not accepting defeat from the power of nature, not be afraid of falling, for the purpose of achieving the goal, should contemplate one of Bhagwan's forms and chant one name related to him.
As a result of this continuous chanting, the mind automatically stops wandering in the external world and becomes stable. That's all.
Bhagwan says that even if the impotent does chanting, he will get salvation. Consider that if Brahmcharya's general meaning is taken, then how would an impotent follow Brahmcharya?
http://shashwatatripti.wordpress.com
Comments
Post a Comment