142 दसवाँ ग्रह

भगवान की अनन्त कृपा है कि मुझसे संपर्क करने वाले ज्यादातर मित्र आध्यात्मिक चर्चा ही करते हैं। पर कईं मित्रों को ऐसी सांसारिक समस्या होती है, जिनका यदि निदान हो जाए तो उन्हें आध्यात्मिक यात्रा में सरलता हो जाए।
यह तो हम सभी जानते हैं कि ग्रहों की संख्या नौ है। माना जाता है कि यदि ये नौ ग्रह अनुकूल हो जाएँ तो जातक कष्ट नहीं पाता।
हालांकि ऐसा है नहीं। दुख तो कामना का पुत्र है, ग्रहों की अनुकूलता से अन्त:करण कामना रहित तो होता नहीं, तो दुख कैसे न हो? जिसके जीवन में कोई समस्या नहीं, उन्हें भी दुखी देखा ही जाता है।
लोग दुनियाभर के उपाय करते हैं, पर आज शनि ठीक हुआ तो कल मंगल बिगड़ गया, उसका उपाय किया तो राहु केतु ने अड़ंगा डाल दिया। माने कुछ ना कुछ उठापटक चली ही रहती है। तब क्या करें?
आज आपको रामबाण उपाय बता रहा हूँ। आप भी उसे जानते होंगे पर मौके पर ध्यान नहीं रहता।
तो असली बात यह है कि उन नौ ग्रहों के अलावा एक और भी दसवाँ ग्रह है। और मजेदार बात यह है कि एक तो वह कभी प्रतिकूल नहीं होता, वह तो सदा अनुकूल ही रहता है, हम ही उसके प्रतिकूल पड़ जाते हैं। दूसरे यदि हम ही उसके अनुकूल पड़ जाएँ, तो वे नौ के नौ ग्रह भी क्यों न हमारे पीछे हाथ धोकर पड़ जाएँ, बाल तक भी हिला नहीं सकते, बाँका करने कि तो बात दूर रही। उनकी औकात ही नहीं है। यहाँ तक कि कितना ही दुर्भाग्य माथे पर लिखा हो, आँख में आँसू नहीं आता। क्योंकि दुख पास फटके तब तो आँसू आएँ।
वह दसवाँ ग्रह है "अनु-ग्रह", भगवान का अनुग्रह। किसी को उसे अनुकूल करना नहीं पड़ता, वह तो सब पर अनुकूल है, एक समान अनुकूल है, सतत अनुकूल है। उसका लाभ लेने के लिए किसी बाह्य उपाय की भी आवश्यकता नहीं, केवल उस अनुकूलता की अनुभूति ही करनी है।
भक्तों को देखो, आग में जलाए जा रहे हैं, हाथी से कुचलवाए जा रहे हैं, जहर पिलाया जा रहा है, पर आँख में आँसू हैं क्या? उन्हें कोई उपाय करना तो दूर, उपाय करने का विचार तक नहीं आया। कोई सहायता करने आया तो भी दरवाजे से लौटा दिया गया।
फल क्या मिला? भगवान को ही आना पड़ा, स्वयं आना पड़ा, भोजन की थाली छोड़कर आना पड़ा, कष्ट उठाकर आना पड़ा।
यदि आप उस ग्रह के अनुकूल हो जाएँ तो आज भगवान का स्वभाव बदल नहीं गया है। क्या वे आपके लिए नहीं आएँगे?
लोकेशानन्द कहता है कि भगवान आएँगे, जरूर आएँगे।
अब विडियो देखें- असली उपाय
https://youtu.be/jAH5uWKbQaw

It is Bhagwan's eternal grace that most of the friends who contact me have a spiritual discussion. But many friends have such worldly problem, which, if solved, will make their spiritual journey easier.
We all know that the number of planets is nine. It is believed that if these nine planets are favorable then the person will not suffer.
However, it is not so. Unhappiness is the son of desire, because with the compatibility of planets, the intellect is not devoid of desires, then how will one not get unhappy? Those who have absolutely no problem in their life are also seen unhappy.
People take all the measures, but today Saturn is favourable, Mars gets adverse, if it is resolved, then Rahu Ketu put barrier. Something keeps going up and down. Then what to do?
Today I am telling you the panacea solution. You must be knowing that, but you forget when required.
So the real thing is that apart from those nine planets, there is another tenth planet. And the interesting thing is that it is never unfavorable, only we are adverse to it. Secondly, if we are able to get favourable to it, then if even nine of the nine planets go against us, we come out unscathed. Then they are powerless. Even how much misfortune is written on the forehead, tears do not come in the eyes. Because tears come only when there is sorrow.
That tenth planet is "Anu-Graha", Bhagwan's grace. No one has to make it favourable, he is favourable to all, equally favourable, constantly favourable. There is no need for any external measure to take advantage of it, only you have to realize that compatibility.
Look at the devotees, they are being burnt in fire, crushed by elephants, poison is being fed, but are there tears in their eyes? They did not even think of taking any measures, even the idea of ​​taking measures. Even if someone came to help, he was returned from the door.
What did they get? Bhagwan had to come, had to come himself, had to leave the plate of food, had to suffer but he came.
If you adapt to that planet, then even today Bhagwan's nature has not changed. Won't they come for you?
Lokeshanand says that Bhagwan will come, he will definitely come.
Now watch the video- The Real Solution
https://youtu.be/jAH5uWKbQaw

Comments