145 नाम रूप

आज भगवान के सम्मुख होने की विधि-
विचार करें, जगत में क्या बचेगा यदि यहाँ कोई आकार न हो, कोई रूप न हो, कोई नाम भी न हो? कुछ भी नहीं।
तो अनन्त नाम और रूप ही जगत है। ध्यान से समझें कि ज्ञानस्वरूप, स्वयंप्रकाश, निराकार अपनाआपा में, आत्मस्वरूप में, जो यह अनगिनत नाम रूपों की कल्पना हो रही है, इसी का नाम जगत है।
आपको पहले पंचतत्वों की कल्पना हुई, फिर उन अपंचीकृत तत्वों के पंचीकरण से, मिश्रण से, भिन्न भिन्न रूपों की कल्पना हुई, फिर पहचान के लिए नामों की कल्पना हुई और फिर उन कल्पनाओं में सत्य बुद्धि हो गई। तभी से यह भासमान जगत आपको सत्य प्रतीत हो रहा है।
अब हर कल्पना जन्मने मरने वाली ही होती है। वह होती है, कुछ देर रहती है और मिट जाती है। तो उससे बना यह जगत भी जन्मने मरनेवाला ही है। आपने पहले तो जगत और जगत के अन्यान्य कल्पित देहों को तो सत्य मान लिया, फिर इन्हीं कल्पित देहों में से किसी एक कल्पित देह को कि "मैं बस इतना ही हूँ" ऐसा मानकर, स्वयं को ही जन्मने मरनेवाला मान लिया, और फंस गए।
एक काम करें, कल्पना के शेर को, कल्पना की ही तलवार से काट डालें।
तो किसी एक ऐसे नाम रूप की कल्पना करने लगें, जो जड़ जगत का न हो, या कहें कि जिसमें हमारी जड़ बुद्धि न हो। भगवान का एक नाम "राम" पकड़ा, भगवान का एक रूप पकड़ा, और उसी का जप और चिंतन करने लगे। बस एक बार यह चिंतन दृढ़ हुआ, आपको यह राम नाम और राम रूप की कल्पना घनीभूत हो गई, तो जैसे पहले जगत दिखने लगा था, अब राम भी दिखने लगेंगे। बस यही उनके सम्मुख होना है।
लोकेशानन्द जानता है कि इसके अलावा "सन्मुख होहिं जीव मोहि जबहिं" का कोई उपाय न था, न है, न कभी होने की संभावना है।
http://shashwatatripti.wordpress.com

Today, the method of being in front of Bhagwan-
Think, what will be left in the world if there is no shape, no form and no name? Nothing.
Then the world is only a combination of countless names and forms. Understand carefully that in your formless true self, these countless names and forms are being imagined, this is known as world.
You first imagined five elements, then by combining those elements, imagined different forms, then for their identification different names were imagined and then you started believing those imaginations as true. Since then this imaginary world seems to be true to you.
Now every imagination comes to an end at some time or the other. It takes birth, stays for a while and disappears. So this world made of imagination is also going to end. You first believed the world and its imaginary bodies to be true, then started believing yourself as one of these fictitious bodies that "I am just that", assumed that you also are one of those who takes birth and dies one day, and got trapped.
Do one thing, cut the lion of imagination with the sword of imagination.
So start imagining one name and one form, which doesn't belong to this world, the material world. Choose Bhagwan's one name "Ram" and one form, and start chanting and contemplateing the same. Just once this chanting and contemplation got strengthened, then as you had started seeing this world earlier, now Ram will also be visible. Just this is to be in front of Bhagwan.
Lokeshanand knows that apart from this there is no other way of "Sanmukh hohi Jeeva mohi jabahi", nor is there ever a possibility.
http://shashwatatripti.wordpress.com

Comments