148 कामना
भोग तो प्रारब्ध का फल है, जब तक भाग्यवश मिलता है मिलता है, जब भाग्य से नहीं मिलता तो नहीं ही मिलता।
पर "मेरा भोग नष्ट न हो जाए, यह और बढ़ जाए, कोई विघ्न न आए, इससे ही मैं सुख पा रहा हूँ, यह न रहेगा तो मैं सुख कैसे पाऊँगा?" ऐसी भ्रमपूर्ण बातों में फंसा जीव, भाग्य की पूंजी चुक जाने पर, भोग नष्ट होते ही, दहाड़ मार कर रोता है, कि "हाए! मैं मर गया, मैं लुट गया, बरबाद हो गया।"
उसे देह के लिए भोग चाहिए और भोग भोगने के लिए देह चाहिए। यों विचित्र चक्रव्यूह में पड़कर जीव अपने असली स्वरूपगत अानन्द की ओर झाँकता तक नहीं, और देह और उसके भोगों को ही सुख प्राप्ति का एकमात्र साधन समझ कर, इन्हीं के लिए दरवाजे दरवाजे माथा पटकता, जिस किसी के तलवे चाटता, किसी को रिझाता तो किसी को सताता, सतत भटकता है।
वह भोगासक्त मनुष्य इतना भी नहीं समझता कि वह सुख की कामना से जिन भोगों की कामनाओं को छाती से चिपटा रहा है, वे कामनाएँ ही दुख का घर हैं। जैसे कपड़ा क्या है? धागा ही धागा है। घड़ा क्या है? मिट्टी ही मिट्टी है। ऐसे ही भोगों की कामना क्या है? दुख ही दुख है।
जैसे कोई ठण्डक पाने के लिए, दहकती भट्ठी में घुस जाए, ऐसे ही भोगी सुख की कामना से, भोगों में जा पचता है। उसे सुख कैसे मिले?
एक बात की गाँठ बाँध लो, यह देह और इसके भोग, दोनों ही टिकने वाले नहीं हैं। या तो देह रहते भोग छूट जाएँगे, या भोग रहते देह छूट जाएगी, या फिर देह भी होगी, भोग भी होंगे, पर भोगने की क्षमता न रहेगी।
अभी समय है, अभी दरवाजे पर उस काले भैंसे वाले निर्दयी की ठकठक नहीं पड़ी है, अभी आँख की पुतली पत्थर नहीं हुई है, शरीर लकड़ी नहीं हुआ है, अभी संकल्प करो कि प्रारब्ध से जो मिलेगा उसी में संतुष्ट रहता हुआ, मैं न मिले भोग की कामना नहीं करूंगा। इस प्रकार दृढ़ निश्चय कर के, अभी भोगों की कामना से छूटकर, सदा सदा के लिए सुखी हो जाओ।
लोकेशानन्द कहता है कि अभी, यही वक्त है। अभी, इसी वक्त।
Indulgence is the result of destiny. Until destiny gives, you get it. When destiny doesn't give, you don't get it.
But "My indulgences should not be destroyed, they should increase further, there should be no hindrance, I am getting happiness from indulgences only, if they are not there, then how will I get happiness?" A creature trapped in such illusions, after having lost the coins of destiny, screams as soon as the enjoyment is destroyed, "Alas! I have died, I have been plundered, I have destroyed."
He needs body for indulgences and indulgence for the body. Trapped in such a strange cycle, the living being does not peek towards his true form, and considering the body and its enjoyments as the only means of happiness, wanders continuously door to door, licks other's feet, seduces someone and persecutes someone.
The indulged person does not even understand that the desires of happiness, which he is clinging to his chest, is the house of sorrows. Like, what is cloth? Thread only. What is a pitcher? Soil only. What is the desire for pleasures? Sorrows only.
Just as someone enters a fiery furnace to get cold, similarly an indulged person binds himself in sorrows, with the desire of pleasures. How could he be happy?
Tie the knot for one thing, both this body and its indulgences are not going to last. Either the indulgences will leave you while you are in the body, or you will leave the body while seeing indulgences, or else the body and indulgences will be there, but there will be no ability in your senses to enjoy it.
Now is the time, now that ruthless black buffalo has not knocked on your door, the pupil of the eye has not become stone, the body has not become wood, now resolve that I will be satisfied with what I get from destiny. I will not wish for indulgences. In this way, by being determined, get rid of the desire of indulgences now, and be happy forever.
Lokeshanand says that now is the time. Right now, right now.
Comments
Post a Comment