149 कितनी कृपा चाहिए

यह बात बिल्कुल सही है की भगवान की कृपा के बिना साधन संभव नहीं। और यह भी की हमसे साधन हो सके ऐसी कृपा भगवान ने की ही है।
पर कितने ही साधक यह कहते मिलते हैं कि भगवान की कृपा जब तक नहीं होगी, तब तक हम क्या कर पाने में सक्षम हैं? मालूम है इसका अर्थ क्या है? जिस कृपा की न खिसकने वाली चट्टान पर चढ़ कर उस आत्मस्वरूप को छुआ जाता है, उसको ही बाधा बना कर, अपनी संकल्पहीनता को छिपाकर, वासना के कीचड़ में लथपथ रहने की कामना वाले, उसी चट्टान के पीछे दुबके, गजब, धिक्कार योग्य बहाना बनाते हैं।
आँख वाले अंधे की तरह, इनकी मूर्खता की कोई सीमा है?
अपनी ही वृत्ति काबू में नहीं, जीभ नाम में टिकती नहीं, दिन रात भोगों की लालसा में नुक्कड़ों पर लार टपकाते घूमते हैं, आरोप भगवान पर, कि कृपा नहीं करते?
विचार करें, अखिल कोटि ब्रह्मांड हैं, जिस ब्रह्मांड में हम हैं उसकी अनन्त आकाशगंगाओं में से एक है देवयानी आकाशगंगा, उसमें भी खरबों सौरमंडलों में से अपना यह सूर्यमंडल, फिर पृथ्वी, और उस पर भी इस परम पावन भारतभूमि पर आपका जन्म हुआ है, किसी सनातन परम्परा से संबंधित परिवार की परम्परा मिली है, बिना सींग पूंछ का मनुष्य कहलाने वाला शरीर प्राप्त है, न्यूनाधिक बुद्धि है, हाथ पैर आँख कान जीभ काम करते हैं, रोटी तो ऐसे मिलती है कि जन्म से लेकर आज तक एक समय भी इस कारण से भूखे नहीं रहे कि रोटी थी नहीं, आज तक नंगे नहीं रहना पड़ा ऐसे कपड़ा मिलता है, साँस भी चलती है, दिल भी धड़कता है, शास्त्र और संतों का संग उपलब्ध है, बिना अलग खर्चा किए, बिना कहीं आए जाए, अपने ही स्थान पर बैठे बैठे, इस समय, यह बात पढ़ने को मिल रही है, अभी भी कृपा नहीं हुई? क्या यह भगवान की आप पर कोई कम कृपा है? लोकेशानन्द पूछता है कि आपको अभी और कितनी कृपा की प्रतीक्षा है?
क्या कोई अब भी कह सकता है कि मैं साधन कैसे करूं, मुझे कृपा नहीं मिली? क्या आप के लिए इतनी कृपा पर्याप्त नहीं?
अब, वास्तव में यह बात कि बिना कृपा के साधन नहीं होता, उनके लिए कही गई है, जो पहले से ही साधन में लगे हैं। यह बात तो उन्हें कर्तृत्वाभिमान से बचाने के लिए कही जाती है। कि आप साधन कर रहे हों, तो ऐसा मत समझो कि "मैं साधन करता हूँ।" अपने द्वारा हुए साधन को भगवान की कृपा का ही फल समझना चाहिए। ऐसा समझते रहने से आपको कर्म का अभिमान नहीं होगा।
पर जो साधन तो करता नहीं, कोरी बहानेबाजी ही करता है, और इस कृपा वाली बात के पीछे छिपना चाहता है, वह न केवल इस बात का दुरुपयोग कर रहा है, अपना जीवन भी व्यर्थ गंवा रहा है।
जो अब भी छोटी मोटी विपरीतता की आड़ लेकर, "कृपा नहीं मिली, कृपा नहीं मिली" ऐसा कहते छाती पीटते थकता नहीं, उसे जितनी कृपा इस समय मिल रही है, जब उतनी भी कृपा वापिस छीन ली जाएगी, और उसे पशु या मलेच्छ बना दिया जाएगा, तब उसका क्या हाल होगा?

It is absolutely true that doing means is not possible without Bhagwan's grace. And it is also true that Bhagwan has given us such kind of blessings that we can do means.
But how many seekers say that till Bhagwan's grace will not be there, we are not capable of doing means? Do you know what it means? The rock of grace that never slips, by riding on which one touches his true self, by making that rock a barrier, hiding his own weaknesses, soaked in the mud of lust, lurking behind that rock, makes a strange, damnable excuse.
Their stupidity has no limit.
Own instinct is not under control, tongue does not chant, craving for indulgence they drip saliva at crossroads day and night, and accusing Bhagwan that He does not bless?
Think! There are countless universes, our own universe has countless galaxies, again our Milky Way galaxy has countless solar systems, in those we have this our solar system, then our planet Earth, on earth there are hundreds of countries, And on that, you are reading the sermon of someone who is born in the holy land of India, who belongs to Sanatan tradition, you have a body without a horn and tail i.e. human body, have more or less intelligence, hands, feet, ears, tongue are working, bread is found in such a way that till now you never remained hungry for the reason that there was no bread, you get  clothes that have not had to stay naked, even the breath goes on, the heart beats, the scripture and sants are available, spending any money, without going anywhere, just sitting where you are, at this time, you are getting to read this message, still there is no grace? Does Bhagwan has any less grace on you? Lokeshanand asks how much more grace are you waiting for?
Can anyone still say that how do I do the means, I have not got grace? Is this not enough for you?
Now, the fact that there is no means without grace has been said for those who are already engaged in means. This thing is said to protect them from ego. If you are doing the means, then do not think that "I am doing the means." The means done by ourselves should be considered as the result of Bhagwan's grace. By thinking like this, you will not have ego.
But the one who does not do the means, only makes excuses, and wants to hide behind this thing, is not only misusing it, he is also wasting his life in vain.
Who under the guise of a small hindrance, still is beating his chest saying "No grace found, no grace found", as much grace he is getting this time, when that kind of grace will be taken back, and he will be turned into an animal, then what will happen to him?

Comments