150 तोप का गोला
कितनी ऊसर बुद्धि हो सकती है, कि लाख सत्संग के जल से सींचने पर भी, जिसमें परमात्मप्रेम का अंकुर न फूट पड़े?
ध्यान दें, जामवन्त जी ने हनुमानजी से एक पंक्ति कही, "राम काज लगी तव अवतारा" हनुमानजी सुनते ही पर्वताकार हो गए, होश आ गया। आप अभी तक मूर्छित हैं? क्या हनुमानजी का ही जन्म भगवान का काम करने के लिए हुआ है, आप भगवान का काम करने नहीं आए? आप भोग ही भोगने आए हैं?
देखें, काबुल में घोड़ों की परीक्षा होती है। सात खाईयों के बीच एक टापू होता है, उस टापू पर सभी युवा घोड़े खड़े करके, किनारे से तोप का एक गोला छोड़ते हैं। जो घोड़ा एक ही छलांग में सातों खाई पार कर गया, वह सबसे कीमती है, वह राजा की सेवा में जाता है। लेकिन कुछ घोड़े जो सैंकड़ों गोले छोड़ने पर भी, बस हिन हिन तो खूब करते हैं, पर रहते वहीं हैं, उन घोड़ों से खच्चरों की तरह बोझा ढुलवाया जाता है।
मेरे प्रिय भाई बहन! सत्संग भी तोप का गोला है। इसे सुनकर, कुछ प्यारे, एक ही छलांग में पार हो गए। वे इस समय परमात्मा की सेवा में हैं। जो थोड़ी भी छलांग लगा गए, उनकी भी उस परमात्मा के दरबार में कुछ कीमत है। पर वे, जो बातें तो बहुत करते हैं, पर टस से मस नहीं होते, उनसे माया बोझा ढुलवाती है।
विचार करें! एक बात कि "तुम्हारे परिवार वाले तुम्हारे पाप में भागीदार नहीं हैं" यह सुनकर वाल्मीकि जी ऐसा साधन में लगे कि भगवान हो गए। एक ही बात कि "तुम जिस शाखा को पेड़ पर लगा नहीं सकते, उसे काटने का तुम्हें क्या अधिकार है?" इस बात ने अंगुलिमाल का जीवन बदल दिया। एक बात कि "सितार का तार बहुत ढीला हो या बहुत कसा हो, संगीत नहीं निकलता" से श्रोण ने संपूर्ण समर्पण कर दिया। यों कितने ही जीवन संवार चुके, कितने आज संवार लेंगे, यहाँ रोज ही कोई बदल रहा है, लोकेशानन्द पूछता है कि आप कब बदलेंगे?
How much infertile wisdom can there be, that even after watering with lakh sermons, in which the sprout of divine love does not burst?
Note, Jamwant ji said a thing to Hanuman ji, "Ram kaj lagi tav avatara" Hanuman ji got up on hearing this, came to his senses. Are you still unconscious? Is only Hanuman ji born to do Bhagwan's work? You did not come to do the same? Have you come to enjoy?
See, in Kabul horses are tested. There is an island between seven trenches, all the young horses stand on that island, a cannon ball is shot from the shore. The horse which crosses the seven trenches in a single leap, is the most precious, he goes to the king's service. But some horses, who despite dropping hundreds of shells, just do a lot of hin-hin, but stay there only, those carry goods like mules.
My dear siblings! Sermon is also a cannon ball. Hearing this, some beloved, crossed the world in a single leap. He is currently in Bhagwan's service. Even those who have jumped a little, have some value in Bhagwan's court. But those, who talk a lot, but do not leap, Maya makes them bear the burden.
Consider! On hearing one thing that "Your family is not a participant in your sin", Valmiki ji engaged in such a means that he became Bhagwan. One thing that "What right do you have to cut a branch that you cannot refix on a tree?" changed Angulimal's life. One thing that "If the strings of guitar are too loose or too tight, the music does not come out" Shron surrendered completely. Like this, how many have improved their lives, how many will improve today, someone is changing here everyday, Lokeshanand asks when will you change?
Comments
Post a Comment