152 प्रभाव और स्वभाव
श्रीरामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास जी ने एक चौपाई लिखी, जो है तो सरल, पर उसे सुन कर अच्छे अच्छे साधक भी निराशा को प्राप्त हो जाते हैं। पर क्या किया जा सकता है? भगवान का प्रभाव ही ऐसा है।
"निर्मल मन जन सो मोहि पावा।
मोहि कपट छल छिद्र ना भावा॥"
उनकी प्राप्ति के लिए मन निर्मल चाहिए। और मन है कि लाख प्रयास करने पर भी सुधरता नहीं। अब यह शर्त पूरी न हो तो भगवान कैसे मिलें?
पर मानस में एक दूसरा रास्ता भी है। जिन्हें भगवान के प्रभाव से अड़चन लगती हो, वे बिना एक भी क्षण व्यर्थ गंवाए तुरंत भगवान के स्वभाव का आश्रय लें। क्योंकि भगवान का स्वभाव कुछ और ही प्रकार का है।
भगवान का स्वभाव कैसा है? भरत जी कहते हैं-
"मैं जानऊँ निज नाथ सुभावु।
अपराधिहु पै कोह ना काहु॥"
मैं अपने नाथ का स्वभाव जानता हूँ। वे अपराधी पर भी अप्रसन्न नहीं होते।
और यहाँ छोटे मोटे अपराधी की चर्चा नहीं है। कैसे अपराधी की चर्चा है? घोर अपराधी की।
"कूर कुटिल खल कुमति कलंकी।
नीच निरीष निशील निशंकी॥"
क्रूर हो, निर्दयी हो, कुटिल हो, धूर्त हो, दुष्ट हो, दुर्बुद्धि हो, कुख्यात हो, माथे पर न मिटने योग्य कलंक लिए घूमता हो, अधम हो, पापी हो, नीच मानसिकता वाला हो, किसी को अपने से ऊपर न मानता हो, यहाँ तक की भगवान को भी न मानता हो, चरित्रहीन हो, और फिर भी निशंक हो, उसे कोई शंका, कोई भय, कोई ग्लानि न हो। ऐसे अपराधी की चर्चा है। भगवान तो ऐसे अपराधी पर भी अप्रसन्न नहीं होते।
"तेहु सुनि शरण सामुहें आए।
सकृत प्रणाम किएँ अपनाए॥"
यदि ऐसा अपराधी भी, भगवान का यश सुन कर, अपने स्वभाव को जैसा है वैसा ही स्वीकार कर, कि "मैं बदलना तो चाहता हूँ, पर विवश हूँ, मेरे वश में नहीं है, मैं हार कर आपकी शरण में आया हूँ। भगवान! मुझे तो बस आपका ही सहारा है। अब मेरे पास आपके चरणों को छोड़ कर दूसरा कोई आश्रय नहीं है।" यों अपना बल हार कर, भगवान की शरण में आ जाए, तो भगवान उसे भी अपना लेते हैं।
सूरदास जी कहते हैं- भगवान तो पारस जैसे हैं, वे यह नहीं देखते कि लोहा चाण्डाल के घर से आया है या मंदिर से, वह दोनों को एक समान ही कंचन कर देता है। भगवान तो गंगा जैसे हैं, उसमें जल की पवित्र धारा मिले या गंदा नाला, वह उसे अपने में मिला कर गंगा ही बना देती है।
जब भगवान के चरणों से निकली गंगा जी का यह स्वभाव है, तब भगवान के चरणों के स्वभाव की कौन कहे?
लोकेशानन्द कहता है कि भगवान जब जयन्त जैसों को अपना सकते हैं, तब आपको क्यों नहीं अपनाएँगे? आप किन्हीं भरत जैसे संत से परामर्श कर, भगवान की शरण में जाएँ तो सही।
In Shri Ramcharitmanas, Goswami Tulsidas ji wrote a chaupai, which is simple, but listening to it, even good seekers get disheartened. But what can be done? Such is the effect of Bhagwan.
"Nirmal man jan so mohi pava,
Mohi kapat chhal chhidra na bhava."
To attain Bhagwan, the mind needs to be pure. And the mind is that even after making millions of efforts, it does not improve. Now if this condition is not fulfilled then how to meet Bhagwan?
But there is another way in Shri Ramcharitmanas. Those who are hindered by the effect of Bhagwan, without wasting a single moment, immediately take shelter of the nature of Bhagwan. Because the nature of Bhagwan is different.
What is the nature of Bhagwan? Bharat ji says-
"Mai jaanau nij Nath subhavu,
Apraadhin pai koh na kahu."
I know the nature of my Bhagwan. He do not get angry even with the criminal.
And there is no discussion of petty criminals here, but of a heinous criminal.
"Koor kutil khal kumati kalanki,
Neech nirish nisheel nishanki."
Even if someone is cruel, merciless, crooked, sly, wicked, ill-minded, mean, pervert, sinner, notorious, carrys an irremovable stigma on his forehead, does not consider anyone above him, does not believe even Bhagwan, and yet is fearless, has no doubt, no fear, no guilt. There is talk of such a criminal. Bhagwan is not displeased even with such a criminal.
"Tehu suni sharan samuhen aaye,
Sakrit pranam kiye apnaaye."
If even such a criminal, after listening to the glory of Bhagwan, accepts his own flaw as it is, that "I want to change, but I am weak, my mind is not under my control, I have come under your shelter after giving up. Bhagwan! Now I have no other shelter except your feet" in this way, losing his ego, if he comes in Bhagwan's shelter, then Bhagwan accepts him too.
Surdas ji says- Bhagwan is like Paras, it does not see whether the iron has come from the house of a butcher or from the temple, it equally turns both in gold. Bhagwan is like Ganga, a holy stream of water enters in it or a dirty drain, it mixes it with itself and makes it Ganga.
When this is the nature of Ganga ji coming out of Bhagwan's feet, then who can say about the nature of Bhagwan's feet?
Lokeshanand says that when Bhagwan can accept Jayant, then why will he not accept you? You should consult a sant like Bharat and just take Bhagwan's refuge.
Comments
Post a Comment