153 ममता की रस्सी

देखें, हम भगवान को मानते तो हैं, लेकिन उनसे प्रेम नहीं हो पाता। चलते फिरते उनकी याद आ जाना तो बड़ी दूर की बात है, बैठकर याद करने का प्रयास करते हैं, तो भी वे मन में टिकते नहीं, भाग भाग जाते हैं, हम लाख पकड़ते हैं, पर वे पकड़े नहीं जाते, बंधते नहीं, छूट जाते हैं।
आपको बताऊँ, एक रस्सी है, वह मजबूत इतनी है कि उसे तोड़ देना मनुष्य के तो क्या, भगवान के भी बस की बात नहीं, बस कोई बाँधने वाला हो जो एक बार उन्हें कस के उससे बाँध दे। और ऐसा भी नहीं कि वह रस्सी कहीं से लानी हो, कि हमारे पास वह पहले से ही न हो, वो सबके पास है, वह तो हम जन्म से ही साथ लेकर आए हैं, पर गजब बात यह है कि जिस रस्सी से उस परमात्मा को बाँधना था, गलती से हम खुद ही उससे बंध गए हैं।
हम आए, हमने उसके धागे धागे किए, एक धागा कहीं बाँध दिया, एक कहीं, एक कहीं, एक कहीं। इतनी जगह बाँध दिया कि वह रस्सी अब रस्सी नहीं रही, धागे ही धागे हो गए। अब धागे में वो ताकत कहाँ जो रस्सी में थी, तो रोज कोई धागा कहीं से टूट जाता है। उसके टूटने का पता लगते ही हम दुख तो मनाते हैं, पर फिर उसे किसी और से बाँधने दौड़ते हैं।
एक काम करें, वापिस चलें, एक बार सारे धागे, जहाँ जहाँ बंधे हैं, वहाँ वहाँ से खोलकर, पुनः एक मोटी रस्सी बना लें। और मजे की बात यह है कि बस रस्सी बनने की देर है, अब की बार रस्सी बन गई ना, तो हमें भगवान को बाँधने में श्रम नहीं करना पड़ेगा, वे अपने आप ही बंध जाएँगे।
लोकेशानन्द पूछता है कि उस रस्सी का नाम मालूम है कि नहीं? "ममता" उसका नाम है। यही है-
"सबकी ममता ताग बटोरी।
मम पद मनहिं बाँधि बर डोरी॥"

See, we believe in Bhagwan, but we couldn't fall in love with him. Remembering him while walking is a very distant thing, even if we try to remember him while sitting, he does not stay in the mind, runs away. We catch a million, but he is not caught, he is not tied, he is released.
Let me tell you, there is a rope, so strong that it is not a matter of man to break it, it is not a matter of Bhagwan even, there should be some binder who once binds Bhagwan tightly to it. And it is not that we have to bring that rope from somewhere, that we do not already have it, everyone has it, we have brought it with us since birth, but the wonderful thing is that the rope with which Bhagwan was to be tied, by mistake we ourselves have been tied to it.
We came, we threaded its threads, tied a thread somewhere, one somewhere, one somewhere, one somewhere. Tied it to so many things that the rope is no longer a rope, it have become threads only. Now where is the power in the thread that was in the rope, so every day a thread breaks from somewhere. As soon as we get to know about its breakdown, we feel sad, but then we run to tie it to someone else.
Do one thing, go back, once again untie all the threads where they are tied, make a thick rope again. And the interesting thing is that it is late to become a rope, this time if the rope is made, we will not have to work hard in tying Bhagwan, he will be bound by himself.
Lokeshanand asks that do you know the name of that rope or not? Its name is "attachment". That's it-
"Sabki mamta taag batori,
Mam pad manahi bandhi bar dori."

Comments