155 कल्पना से मुक्ति
बहुत से साधक पूछते हैं कि हमें यह मानव देह किस उद्देश्य से मिली है?
सामान्य उत्तर वे खुद भी जानते होते हैं और मुझसे भी उनकी यही अपेक्षा होती है कि मैं कहूँगा, कि भगवान को जानने के लिए या मोक्ष के लिए या संसार की सेवा के लिए।
हालांकि यह कहना भी ठीक ही माना जाएगा, परन्तु ऐसा कैसे कहूँ, क्योंकि मेरे देखे तो सत्य कुछ और ही है।
असल में यह मिली हुई नहीं है, ऐसा तो आपने खेल खेल में, कल्पना से, खुद ही मान लिया है। हालाँकि अन्य किसी देह की कल्पना होने से मानव देह की कल्पना होना अच्छा है, क्योंकि यही एक मात्र ऐसी कल्पना है जिससे कल्पना के चक्रव्यूह को मिटाना संभव है।
अनन्त समय से आपको यह जो अपने आत्म स्वरूप की अज्ञानता से भिन्न भिन्न देहों की, उनके जन्मने मरने की कल्पना हो रही है, वह इस मानव देह की कल्पना के माध्यम से न मिटे, तो बड़ी हानि है। क्योंकि अपने सत्स्वरूप को विस्मृत कर, इन अनन्त कल्पनाओं में खो जाना ही आपके समस्त दुखों का एकमात्र कारण है।
न मालूम कब, क्यों और कैसे आप इस कल्पना में फंस गए? अन्य देहों की कल्पना में, आपको इतना भी होश नहीं रहता कि आप इस कल्पना पर विचार तक कर सकें और यह भी रहस्य है कि पहली बार कैसे हमें यह मानव होने की कल्पना हो गई, पर जब आपने होश संभाला, अपने को मानव देह में पाया।
तो कब तक कल्पना में ही खोए रहने का विचार है? जैसा मैंने पहले कहा कि यही एकमात्र ऐसी देह है जो कल्पना से बाहर आने का दरवाजा है, तो आप जब दरवाजे पर आ ही गए तो बाहर क्यों नहीं हो जाते?
सब विधियाँ इसीलिए हैं कि यह बात बुद्धि में दृढ़तापूर्वक बैठ जाए। यह बात समझ आई तो फिर करना कुछ नहीं, फिर करना कैसा? बस कल्पना को कल्पना जानना है। यह मनुष्य देह और समस्त दृश्य प्रपंच कल्पना है, ऐसा निरंतर चिंतन करने वाले को, मुक्ति सामने ही खड़ी है।
लोकेशानन्द की यह बात ध्यान रहे कि कल्पना से मुक्ति ही मुक्ति है।
Many seekers ask, for what purpose have we got this human body?
They themselves know the general answer and expect the same from me, that I would say, to know Bhagwan or for salvation or to serve the world.
Although it would be considered right to say that also, but how can I say so, because the truth is something else.
Actually you haven't got it, you have assumed it, by your own imagination. However, it is better to have an imagination of a human body than any other body, because it is the only imagination that can destroy the maze of imagination.
Since eternity you have been imagining birth and death of different types of bodies out of ignorance of your real self, if it is not eradicated from the imagination of this human body, it is a great loss. Because forgetting one's being, getting lost in these countless imaginations is the only cause of all of your miseries.
Don't know when, why and how did you get caught in this imagination? In the imagination of other bodies, you are not even conscious that you can even think about these imaginations, and it is also a mystery that how we got this idea of being human for the first time, but when you regained consciousness, you found yourself in this human body.
So how long is the thought of being lost in the imagination? Like I said earlier, this is the only body that has a door to come out of the imagination, so when you have come to the door, why don't you get out?
All the methods are only because this thing should be firmly established in the intellect that it is all imagination. If this is understood, then nothing to do, then what is left to do? Just the imagination has to be known as imagination. "This human body and all the visible world are imaginary" to the one who constantly contemplates this, salvation is standing in front.
Remember this point of Lokeshanand that freedom from imagination is salvation.
Comments
Post a Comment