158 तृणावर्त काम
कन्हैयालाल छोटे ही थे कि एक तृणावर्त नाम का राक्षस आया, धूल भरी हवा का वो बवंडर उठा कि सबकी आँखों पर धूल का पर्दा पड़ गया, दिखाई ही देना बंद हो गया, तृणावर्त कन्हैया को उड़ा ले गया। पर वह कन्हैया को नहीं मार पाया, कन्हैया ने ही उसे मार डाला।
विचार करें यह तृणावर्त कौन है? यह काम है, "काम वात" हवा ही तो बनकर आया है। यह करता क्या है? आँखों को ढंक देता है। कौन सी आँख? चमड़े की? नहीं नहीं, "ज्ञान विराग नयन उरगारी" ज्ञान और वैराग्य रूपी नेत्रों को ढंक लेता है।
यह गोकुल में आता है, और केवल उसी गोकुल में नहीं आता, आपके गोकुल में भी आता है। गोकुल क्या है?
गो माने इन्द्रियाँ
"गो गोचर जहँ लगि मन जाई"
"तुम हो एक अगोचर"
कुल माने समूह। यह काम सबके इन्द्रिय समूह पर छा जाता है और ज्ञान वैराग्य को ढंक लेता है। काम के इस भयंकर बवंडर से तो केवल वही बच पाता है जिसके मन रूपी पालने में कन्हैया का, भगवान का अवतार हो चुका हो।
जिसने उस अनाम अरूप परमात्मा को एक नाम और एक रूप की पोषाक पहनाकर, अपने मन में उतार लिया, उस पर जब यह काम आक्रमण करता है, तो यह कन्हैया, यह भगवद्प्रेम, कितना ही छोटा क्यों न हो, नया नया ही क्यों न हो, वह काम रूपी तृणावर्त उस हृदयस्थ भगवदावतार को कितना ही उड़ा ले जाने का प्रयास करे, ज्ञान वैराग्य को दबाने का प्रयास करे, साधक का तो बाल भी बाँका नहीं होता, यह काम ही सदा सदा के लिए मारा जाता है।
देखो, नाम तो दुनिया जप रही है, पर अकेले नाम से बात नहीं बनती, रूप भी चाहिए। जैसे रसगुल्ला कहते ही, मन में रसगुल्ले का चित्र आ जाता है, नाम लेते ही, मन में उन भगवान का रूप भी तो आना चाहिए कि नहीं? लोकेशानन्द का अनुभव है, नामजप के साथ साथ, रूप के चिंतन से ही मन भगवदाकार होता है।
तो अब देरी किस बात की है? एक नाम पकड़ो, एक रूप पकड़ लो, और अन्त:करण में भगवान को उतार कर, काम का काम तमाम कर दो।
Kanhaiyalal was very young when a demon named Trinavart came, such whirlwind of dusty air arose that a veil of dust fell on everyone's eyes, everybody stopped seeing, Trinavart took away Kanhaiya. But he couldn't kill Kanhaiya, Kanhaiya killed him.
Guess who is this Trinavart? It is lust, "Kaam Vaat" has come in the form of air. What does it do? Covers the eyes. which eye? Of leather? No, "Gyan virag nayan urgari" covers the eyes of knowledge and detachment.
It comes in Gokul, and not only in that Gokul, it comes in your Gokul too. What is Gokul?
Go means senses.
"Go gochar jahan lagi man jaayi"
"Tum ho ek agochar"
Kul means group. Lust covers the group of senses, along with knowledge and detachment. In this terrible whirlwind of lust, only he can survive, in whose cradle of mind Kanhaiya has incarnated.
One who by holding one name and one form of Bhagwan, has incarnated that nameless formless supreme Bhagwan in his mind, when this lust attacks him, then this Kanhaiya, this Bhagwan's love, however young, however new it may be, no matter how much that lust Trinavart tries to blow away that heart-realized Bhagwan, tries to suppress knowledge and detachment, even the hair of the seeker is not moved, but this lust is killed for ever and ever.
Look, the world is chanting the name, but the name alone does not make a difference, the form is also needed. Just as when saying Rasgulla, the picture of Rasgulla comes in the mind, as soon as the name is taken, Bhagwan's form should also come in the mind or not? The experience of Lokesanand is that, the mind becomes divine only through contemplation of the form, along with chanting.
So what's the delay now? Choose a name and a form, and by bringing down Bhagwan in mind, kill the lust.
Comments
Post a Comment