159 भगवान से दूरी

उमस भरी दोपहरी है। दो गोपियाँ रास्ते में खड़ी हैं, गुमसुम खड़ी हैं, खोई खोई खड़ी हैं। यों दोनों एक दूसरे के साथ हैं, पर दोनों अकेली हैं। देखने में लगता है कि वे कन्हैया के बिना बड़ी उदास हो गई हैं, पर उदास हैं नहीं। पूछो तो कहती हैं कन्हैया कहीं गया थोड़े ही है, वह तो यहीं है।
क्या कहती हो? कन्हैया यहीं है? कहाँ? दिखता तो नहीं?
तो एकसाथ बोलीं, मुझे दिखता है। भीतर दिखता है।
यही है- "सखी री! मन के श्याम भले।"
यही है- "जिगर में छिपी है तस्वीरे यार।
जब जरा नज़रें झुकाईं दीदार हो गया॥"
इधर सूरदास जी कुएँ में गिर गए, पर शिकायत नहीं करते, रोते नहीं, भजन गा रहे हैं। कन्हैया ने हाथ पकड़ाया तो बाहर आए। अब कन्हैया हाथ छुड़ाना चाहे, पर सूरदास जी छोड़ें नहीं। आखिर जोर आजमाईश बढ़ी तो हाथ छूट गया। सूरदास जी कहने लगे, मुझे निर्बल जानकर हाथ तो छुड़ाकर जा रहे हो, मन से निकल कर दिखाओ तो मैं तुम्हें सबल मानूं। बाहर लाख चले जाओ, तुम्हारी मर्जी। पर मन से कैसे जाओगे? मेरे मन से चले जाना तुम्हारे बस में नहीं है।
दूसरी ओर वासुदेव जी नवजात कन्हैया को, यशोदा मैया के पास लिटा तो गए, पर मैया सो रही है, इसीलिए जानती नहीं कि कन्हैया मेरे पास है।
तो कहीं पास न होकर भी वह पास ही है, कहीं पास होकर भी पास नहीं। मेरे प्यारे भोलेराम! वह भगवान न कभी दूर था, न अभी दूर है, न फिर कभी दूर हो ही सकता है। वह तो सदा साथ है, सदा से साथ है, बाहर भीतर सब ओर छाया है। आपको नहीं दिखाई देता? कारण क्या है?
कारण आपका मन है। आपका मन भगवान से जितना दूर है, भगवान आपको उतना ही दूर है। यदि मन से दूरी नहीं है, भगवान मन में ही है, तो आपको वह सदा ही संग है।
और लोकेशानन्द कहता है कि इसमें कठिन क्या है? कुछ भी नहीं। आप अभी अपनी आँखों को बंद करें, भगवान के एक रूप की कल्पना करें, जितने समय तक भगवान की कल्पना मन में रहेगी, उतने समय वह भगवान मन में ही रहेगा।
बस इस प्रकार बार बार भगवान के रूप की कल्पना के अभ्यास से, जब यह भगवान के रूप की कल्पना मन में दृढ़तापूर्वक बैठ जाएगी, दृढ़ हो जाएगी, तब वह भगवान आपका अपना हो जाएगा। तब देह भले ही छूट जाए, वह नहीं छूटने का।

It's a humid afternoon. Two gopis are standing in the way, they are standing silently, standing lost. Although both are with each other, but both are alone. It seems that they are very sad without Kanhaiya, but they are not. If you ask, they say that Kanhaiya has gone nowhere, he is here only.
What do you say? Kanhaiya is here? Where? I don't see him.
They said together, I see, he is inside.
This is- "Sakhi ri! Man ke Shyam bhale."
"Jigar mein chhipi hai tasveer-e-yaar,
Jab jara najrein jhukai didar ho gaya."
Here Surdas ji fell into the well, but does not complain, does not cry, is singing hymns. Kanhaiya gave him hand then he came out. Now Kanhaiya wants to run away, but Surdas ji doesn't leave. After all, when struggle increased, his hand was released. Surdas ji said, you have released your hand knowing me weak, if you could come out of my heart, then I will consider you strong. Go out a million, your wish. But how will you leave my heart? It is not in your power to go away from my heart.
On the other hand Vasudev ji made the newborn Kanhaiya lie down near Yashoda Maiya, but Maiya is sleeping, that's why Maiya does not know that Kanhaiya is with me.
So somewhere even though he is not near, he is near. And somewhere even though he is near, he is not near. My dear naive siblings! That Bhagwan was never far, is not far away, nor can ever be far away. He is always with you, forever with you, is spread outside, inside and everywhere. Don't you see? What is the reason?
The reason is your mind. The farther your mind is from Bhagwan, the farther Bhagwan is from you. If there is no distance from the mind, if Bhagwan is in the mind, then he is always with you.
And Lokeshanand says what is difficult in this? Nothing. You close your eyes now, imagine a form of Bhagwan, for as long as the imagination of Bhagwan is in the mind, that time Bhagwan will remain in the mind.
Just by practicing this way of imagining Bhagwan's form again and again, when this image of Bhagwan's form is firmly settled in the mind, then that Bhagwan will become your own. Then even if the body is left, Bhagwan will not be released.

Comments