160 नामजप से आत्मोपलब्धि
नामजप से आत्मोप्लब्धि का रहस्य।
यह तो सभी ही जानते हैं कि यह देह पाँच परतों से बनी है, जिसे पंचकोश कहा जाता है। अन्नमय, प्राणमय, मनोमय, विज्ञानमय, आनन्दमय, ये उनके नाम हैं। सरल शब्दों में देह, प्राण, मन, बुद्धि और आनन्द।
जो अभी नामजप में नहीं लगा, वह तो देह से भी बाहर, दृश्य जगत में भटक रहा है। वह अपने केन्द्र से और आनन्दमय कोष से, सबसे अधिक दूरी पर जीवन बिता रहा है, फिर वह सबसे ज्यादा दुखी क्यों न होगा?
उसे चाहिए कि बोल बोल कर भगवान का एक नाम राम या ओऽम् जपने लगे, यह "बैखरी" है, "जपा" है। इससे वह बाहर के जगत से थोड़ा मुड़ेगा, देह के तल पर सरक आएगा।
"बैखरी" का अभ्यास होने पर जब वह जीभ से जपना छोड़ कर, चुपचाप, श्वास पर जपने लगा तो यह "मध्यमा" कहलाया, अब वह देह से भी भीतर प्राण पर, श्वास पर अाया।
संस्कार दृढ़ हुआ, नाम श्वास पर चढ़ गया, श्वास में सूँ-साँ ध्वनि की कल्पना मिट गई, आती जाती श्वास नाम पुकारने लगी, जप अपने से चलने लगा, अब यह "अजपा" हो गया। अब वह प्राणमय से मनोमय में, मन में आया। दुखानुभूति कम हुई।
अब वह जपता नहीं है, उस चल रहे नाम को देखता भर है, यह "पश्यंति" है। कर्म सूक्ष्म हो गया। यह मन से बुद्धि के तल पर आ जाना है, कर्ता से द्रष्टा के तल पर आ जाना है। अब वह आनन्दमय के बिलकुल पास सरक आया तो आनन्दानुभूति बढ़ गई।
लोकेशानन्द कहता है कि बस इसके बाद तो छलांग कब लग जाती है मालूम तक नहीं पड़ता। दृश्य दर्शन दर्शक, कार्य कर्म कर्ता, भोग्य भोग भोक्ता की त्रिपुटी नष्ट हो जाती है, जीवाभिमान गल जाता है, यही "परा" है, यही परमोप्लब्धि है॥
The secret of self-realization through chanting.
Everyone knows that this body is made up of five layers, which are called Panchkosh. Annamay, Praanmay, Manomay, Vigyanmay, Anandmay, these are their names. In simple words body, breath, heart, intellect and bliss.
One who is not engaged in chanting yet is wandering outside the body, in the visible world. He is living at the farthest distance from his center and from the anandmay kosh, then why will he not be the most unhappy?
He should start chanting one name of Bhagwan, Ram or Om by speaking, this is "Baikhri", it is "Japa". With this he will turn a little from the outside world, will slide on the step of the body.
After the practice of "Baikhri", when he stopped chanting with tongue, started chanting silently on breath, then it was called "Madhyama". Now he moved from the body to praan, to breath.
When the habit became firm, name got embedded with breath, the imagination of "Soo-saan" sound in the breath disappeared, breath started calling the name, chanting started on its own, now it has become "Ajapa". Now he came from praanmay to manomay, into mind. The sadness subsided.
Now he doesn't chant, just looks at that running name, it is "Pashyanti". Karma became subtle. It moved from mind to the intellect, from the doer to the seer. Now when he moved very near to Anandmay, the feeling of joy increased.
Lokeshanand says that it is not even known when the jump takes place just after this. The trinity of scene-seeing-seer, work-doing-doer, indulgences-indulging-indulger is destroyed, the ego melts, this is "para", this is self-realization.
Comments
Post a Comment