164 दुख और साधन

बड़ी विचित्र स्थिति है।
हैरानी इस बात की नहीं कि जीवन में सुख का अवसर आने पर भगवान की याद छूट जाती है, हैरानी तो यह है कि दुख भी यदि सहनशीलता की सीमा पार कर जाए, तो भगवान की याद छुड़ा देता है।
अमृतवाणी कहती है-
"सत्य मूलक है रचना सारी"
इस सारी रचना का मूल वही एक अखण्ड अविनाशी अद्वै सत् तत्व है। माने संसार रूपी रचना, सत्य रूपी जड़ पर लगा वृक्ष भर है। संसार वृक्ष है, भगवान जड़ है। वृक्ष को नहीं, जड़ को सींचना है। जड़ को संभाल लिया तो वृक्ष तो अपने आप संभल जाएगा। तो संसार नहीं, रामनाम संभालना है। संत स्वप्न की वस्तु के लिए सत्य को विस्मृत नहीं करता, यही कारण है कि महापुरुष बड़ी से बड़ी विपत्ति में भी नहीं डिगते।
दुख का एकमात्र कारण असत जगत को सत मानने की भूल है। जब असत पकड़ लेता है, सत वस्तु छूट जाती है। "जो नहीं है" उसके कारण, वह छूट जाता है "जो है"। तो जो अभी असत में उलझा है, उसे जब मैंने कहा कि निश्चय कर! भले तेरा सिर कट जाये मगर नाम न छूटे, ध्यान न छूटे। तो वह बोला कि महाराज! सिर कट जाए तो कोई परेशानी नहीं, कम से कम पीछा तो छूटा, पर गले पर लगातार चाकू फिरता हो तब क्या किया जाए? तब भजन कैसे हो?
बात तो सही लगती है। लेकिन मेरे प्यारे भाई बहन! यही तो तप है, परीक्षा है। इसी से तो निखार आता है, पार उतरा जाता है। किसी एक का तो नाम लो जो बिना कष्ट सहे पार गया हो।
एक बात बड़े मजे की है, दुख मेरे ही प्रारब्ध का फल है, जितना भोगा उतना कटा। भगवान मुझे मेरे ही कर्मों का भुगतान करवाना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि मैं जल्दी से जल्दी, अपने सभी कर्मों का भुगतान कर उनका हो जाऊँ। तो वे एक साथ बड़े बड़े दुख देते हैं, रोज देते हैं, दिन रात देते हैं। सामान्य मनुष्य जितने प्रारब्ध को लाखों जन्मों में घिसट घिसट कर काटता है और तब तक और लाखों जन्मों का नया प्रारब्ध निर्मित कर लेता है, साधक उतना प्रारब्ध एक दो वर्षों में ही काट कर पार हो जाता है।
सच्चा साधक वही है जो छाती खोलकर खड़ा हो जाता है, कहता है कि भगवान! कल के दुख भी मुझे आज ही दे दो, अभी दे दो, पहाड़ तोड़ दो मेरे सिर पर, नस नस में दर्द भर दो, परवाह नहीं। बस तुझसे मिलना है।
लोकेशानन्द कहता है कि कह दो भगवान से कि मृत्युतुल्य कष्ट भी क्यों न हो, दुख बर्दाश्त कर लूंगा पर अब तेरा बिछोड़ा बर्दाश्त नहीं होता।

This is a very strange situation.
It is not surprising that when happiness comes in life, Bhagwan's memory is missed, the surprising thing is that when sorrow crosses the limit of tolerance, even then Bhagwan's memory is released.
Amritvani says-
"Satya moolak hai rachna saari"
The root of all this creation is the same eternal, immortal element. Like a tree, creation of the world is planted on the root of truth. The world is the tree, Bhagwan is the root. The root has to be watered, not the tree. If you take care of the root, the tree will grow itself. So, not the world, you have to take care of chanting. A sant does not forget the truth for the sake of a dream, that is why great men do not falter even in the biggest calamity.
The only cause of suffering is the mistake of accepting the unreal world as real. When the unreal takes hold, the real thing is left behind. Because of "that which is not", we miss "that which is". So the one who is now entangled in the false, when I said to him, have faith! Even if your head is cut off, but chanting should not be missed. They say, 'Maharaj! If the head is cut, there is no problem, at least the chase will end, but what should be done if the knife constantly moves around the neck? Then how is it possible to chant?
The point seems right. But my siblings! This is the penance, the test. From this comes the brilliance, salvation is achieved. Take the name of any one who has crossed the world without suffering.
One thing is very interesting, misery is the fruit of my own destiny, the more I suffer, the more it ends. Bhagwan wants me to get rid of my own deeds. He wants me to pay for all my karma as soon as possible and become His. So he sents great sorrows altogether, daily, day and night. As much as destiny a normal human being suffers in millions of births, and by then creates a new destiny for millions of births again, the seeker passes that fate only in a couple of years.
A true seeker is the one who stands up with his chest open and says, 'Bhagwan! Give me future's sorrows today, give it now, break the mountain on my head, fill the pain in my veins, I don't care. I just want to meet you.
Lokeshanand says that tell Bhagwan that even if there is a death-like suffering, I will tolerate the misery, but now your separation cannot be tolerated.

Comments