168 शरीर से यारी
देखो और चाहे जो हो, यारी बहुत ही सोच समझकर लगानी चाहिए। एक तो यह कि यारी रोज रोज तो लगाई नहीं जाती, और एक बार गलत लग जाए तो जीवन की दशा और दिशा दोनों ही बदल जाती हैं। तब बहुत दुख होता है, बहुत दुख होता है।
असल बात तो यह है कि इस संसार में जो भी दुखी है, केवल मात्र इसीलिए दुखी है, क्योंकि उसने गलत जगह यारी लगाई है। उसने तो संसार के सबसे बड़े अहसान फरामोश से यारी लगाई है। इतना कृतघ्न कि कितना ही उसका खयाल रखो, वह देता धोखा ही है।
नुगरा इतना कि कब छोड़ जाए कहा नहीं जा सकता, यह भी नहीं कि बताकर जाता हो, ऐसा भी नहीं कि लौट ही आता हो, गया तो गया। और अकेला नहीं जाता, सब अपनों को, जीवन भर के सपनों को भी साथ ले जाता है। लेकिन हमारी मूढ़ता का कोई मुकाबला नहीं, हम फिर फिर वैसा ही दूसरा नाशुकरा खोज लेते हैं, तो दुख कैसे ना हो?
वह जिससे हमने यारी लगाई है, इतना नखरेबाज है कि चाहे सब कुछ ठीक हो, कितना ही ठीक हो, बस कहीं कोई छोटी सी एक भी कमी रह जाए, तो चैन न लेने दे, नींद न लेने दे। स्वयं कभी ठीक न रहे, हमसे सब तरह के पाप कराए, हमेशा भूख भूख चिल्लाए। उसे कितना ही स्वादिष्ट भोजन खाने को दे दो, उस खाए हुए का ऐसा हाल करे कि देखा तक न जाए। ऊपर से देखने में वह कितना ही सुंदर क्यों न हो, भीतर से सड़ांध मारता है। उसे लाख संवारो, पर फिर मैले का मैला।
पर एक बात है, अगर उससे यारी न करके, उसका उपयोग कर लें, तो उसकी एक बड़ी विशेषता है कि वह एक ऐसे बड़े धनी से मिला सकता है कि उस धनी से एक बार मिलना हो जाए तो तुम सम्राटों के सम्राट हो जाओ, हमेशा हमेशा के लिए सुखी हो जाओ।
तो उसका उपयोग किया तो दो लाभ हुए, दुख भी कटा, धनी भी मिला। और अगर यारी की तो दो हानि हुई, चैन तो गया ही, धनी भी नहीं मिला। लोकेशानन्द कहता है कि बताएँ ऐसे से यारी करने में क्या खाक समझदारी है?
समझे की नहीं? यह शरीर ही तुम्हारा वह यार है, परमात्मा ही धनी है।
Look and whatever happens, friendship should be done very carefully. You don't make friends everyday, and once you befriend the wrong, both the condition and direction of life changes. Then there is a lot of pain, a lot of sadness.
The real thing is that whoever is unhappy in this world is unhappy only because he befriended the wrong. He has befriended the world's greatest thankless one. So ungrateful that no matter how much you care for him, he will deceive.
So shameless that it leaves us without informing, and if gone once it never comes back. And it doesn't go alone, takes everyone and everything along with it. But there is no match to our stupidity, we again and again befriend another similar evil, so how won't there be sorrow?
The one with whom we have befriended is so insolent that even if everything is fine, no matter how fine, if there is even a small deficiency, it doesn't let us rest, don't let us sleep. Never keeps itself well, makes us do all kinds of sins, always cries, always hungry. No matter how beautiful it looks from above, it rots from within.
But there is one thing, if you don't make friends with it, but use it, then it has a great feature that it can let you meet such a rich man that once you meet that rich man, you will be emperor of emperors, forever, be happy forever.
So using it, there are two benefits, you will not be sad, and will also meet that rich man. And Having friendship with body causes two losses, peace is gone and the rich man also not found. Lokeshanand says that tell me, what is the sense in its friendship?
Understood or not? This body is that friend, Bhagwan is the rich man.
Comments
Post a Comment